-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Kiran Rao And Aamir Khan Love Story Started On The Sets Of Lagaan
बर्थडे स्पेशल: ‘लगान’ के सेट पर शुरू हुई थी किरण राव और आमिर खान की लव स्टोरी
- Written By: सोनाली झा
फिल्म निर्माता-निर्देशक किरण राव का जन्म 7 नवंबर, 1973 को तेलंगाना में हुआ था। किरण आज अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। किरण और आमिर की पहली मुलाकात लगान के सेट पर हुई थी और फिल्म के साथ दोनों का प्यार भी परवान चढ़ा।

किरण राव (सौजन्य: सोशल मीडिया)
मुंबई: फिल्म निर्माता-निर्देशक और बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव आज अपना यानी 7 नवंबर अपना जन्मदिन मना रही है। किरण राव का जन्म 7 नवंबर, 1973 को तेलंगाना में हुआ था। किरण आज अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। किरण और आमिर की पहली मुलाकात लगान के सेट पर हुई थी और सुपरहिट फिल्म के साथ दोनों का प्यार भी परवान चढ़ा। ऐसे में आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताते हैं आपको उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।
साल 1992 में किरण के माता-पिता ने मुंबई जाने का फैसला किया। किरण ने सोफिया कॉलेज फॉर वूमेन से ग्रेजुएशन किया है। किरण ने जामिया मिलिया इस्लामिया, दिल्ली से मास्टर्स की डिग्री हासिल की। फिल्मों में रुचि होने के कारण किरण ने इसी दुनिया में कदम आगे बढ़ाने का फैसला किया। किरण ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत आमिर खान की फिल्म लगान में बतौर सहायक निर्देशक किया था।
ये भी पढ़ें- आयुष्मान खुराना ने मैडॉक फिल्म्स में शामिल होने पर जताई खुशी
सम्बंधित ख़बरें
‘लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर’… आमिर खान पर नितेश राणे का तीखा वार, बयान से गरमाई सियासत
Aamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का ऑस्ट्रेलिया प्लान, IFFM के साथ हनीमून की अटकलें तेज
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की अंगूठी बनी चर्चा का विषय, 131 कारीगरों ने 256 घंटे में तैयार की शाही रिंग
फिल्म लगान के डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर थे। उसके बाद किरण ने स्वदेस में भी उन्हें असिस्ट किया। किरण ने फिल्म दिल चाहता है में कैमियो रोल भी निभाया था। जब किरण राव फिल्म लगान कर रही थी तब इसी दौरान आमिर खान से भी उनकी मुलाकात हुई। तब आमिर और उनकी पत्नी रीना से उनका तलाक हो चुका था। तब आमिर जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव भरे दौर से गुजर रही थी।
रीना से तलाक लेने के वजह से आमिर खान मानसिक तौर से बहुत परेशान हो गए थे, तभी किरण ने उन्हें एक अच्छे दोस्त की तरह संभाला था। बाद में धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई थी। 2005 में किरण और आमिर शादी के बंधन में बंध गए थे। शादी के 16 साल बाद 2021 में किरण और आमिर अलग हो गए। किरण और आमिर का एक बेटा आजाद राव खान है। तलाक के बाद भी किरण और आमिर के बीच अच्छी बॉन्डिंग है।
ये भी पढ़ें- ‘पुष्पा 2’ ने रिलीज से पहले बनाया अमेरिका में 15K+ टिकट बेचने का रिकॉर्ड
Kiran rao and aamir khan love story started on the sets of lagaan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुस्लिम नेता को बर्दाश्त नहीं करती SP…इमरान मसूद ने अखिलेश को दिखाए तेवर, यूपी चुनाव से पहले महा-संग्राम!
Jul 13, 2026 | 05:44 PMमहायुति में महामंडलों के बंटवारे का फॉर्मूला तय! BJP को मिली सबसे बड़ी हिस्सेदारी; जानें किसे क्या मिला?
Jul 13, 2026 | 05:37 PMभारत ने खरीदा रूस से बंपर तेल! ट्रंप को नागवार गुजरेगा ग्लोबल गेम?, VIDEO
Jul 13, 2026 | 05:37 PM21 हादसों के बाद जागा प्रशासन, ठाणे मेट्रो मार्ग की जर्जर सड़कों पर शुरू हुई मरम्मत
Jul 13, 2026 | 05:36 PMप्रयागराज में प्रस्तावित इलेक्ट्रिक शवदाह गृह के निर्माण पर हाईकोर्ट की अंतरिम रोक, 30 जुलाई तक मांगा जवाब
Jul 13, 2026 | 05:35 PMजनता के टैक्स के पैसे का सम्मान; कानून की पढ़ाई के दौरान कमलेश्वर डोडियार नहीं लेंगे सरकारी सैलरी
Jul 13, 2026 | 05:34 PMसोमवार को शिवलिंग पर चढ़ा दें ये 8 पवित्र चीजें… कहते हैं महादेव जल्दी सुन लेते हैं सच्चे भक्त की पुकार
Jul 13, 2026 | 05:30 PMवीडियो गैलरी

ईरान से सामने आई टारगेट लिस्ट! ट्रंप के साथ निशाने पर कौन-कौन?, VIDEO
Jul 13, 2026 | 03:30 PM
PM मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते? विदेशी पत्रकार को भारतीय अधिकारियों ने दिया ये करारा जवाब- VIDEO
Jul 13, 2026 | 02:30 PM
‘यूपी में अब ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है’, रवि किशन के बयान ने मचाई हलचल-VIDEO
Jul 13, 2026 | 12:31 PM
NEET पेपर लीक पर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
Jul 13, 2026 | 10:31 AM
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM
आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM














