-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Ayushmann Khurrana Expressed Happiness On Joining Maddock Films
आयुष्मान खुराना ने मैडॉक फिल्म्स में शामिल होने पर जताई खुशी, बोले- मेरे करियर का सबसे खास प्रोजेक्ट
- Written By: सोनाली झा
मैडॉक फिल्म्स ने हाल ही में अपनी ब्लॉकबस्टर हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की नई फिल्म 'थामा' की घोषणा की है। इसमें आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, परेश रावल और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

आयुष्मान खुराना ने मैडॉक फिल्म्स में शामिल होने पर जताई खुशी
मुंबई: मैडॉक फिल्म्स ने हाल ही में अपनी ब्लॉकबस्टर हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की नई फिल्म ‘थामा’ की घोषणा की है। यह एक ‘ब्लडी लव स्टोरी’ होगी, जिसमें आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, परेश रावल और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। थामा दिवाली 2025 पर रिलीज होगी और यह फिल्म निर्माता दिनेश विजन के साथ आयुष्मान की दूसरी फिल्म है, बाला के बाद जिसने 2019 में 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था।
स्त्री 2 के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ने और मुंज्या की सफलता के बाद, मैडॉक का हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स भारत में धमाल मचा रहा है। थामा में अपने किरदार को लेकर आयुष्मान ने कहा कि मुझे खुशी है कि दिनेश विजन को लगता है कि यह मेरे लिए उनके ब्लॉकबस्टर हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स में शामिल होने का सही समय है। स्त्री 2 के बॉलीवुड के इतिहास में सबसे बड़ी फिल्म बनने के बाद मैं इस यूनिवर्स का हिस्सा बनकर गर्व महसूस कर रहा हूं। मुझे यकीन है कि यह एक ऐसा सिनेमाई अनुभव होगा जिसे दर्शक लंबे समय तक याद रखेंगे।
ये भी पढ़ें- हेमा मालिनी के प्यार में दीवाने बन गए थे संजीव कुमार
सम्बंधित ख़बरें
लीक हुआ ‘उड़ता तीर’ का रोमांटिक डांस वीडियो, शाहरुख खान के आइकॉनिक गाने पर थिरके सारा-आयुष्मान?
Mysaa Update: बिना बॉडी डबल के अंडरवॉटर एक्शन करती दिखेंगी रश्मिका मंदाना, मेकर्स ने शेयर की दमदार BTS झलक
Cocktail 2 BO Collection: धीमी शुरुआत, बड़ा अंजाम! ‘कॉकटेल 2’ ने 12वें दिन कर दिखाया कमाल
Cocktail 2 BO Collection: मंडे को नहीं थमा ‘कॉकटेल 2’ का जादू, बॉक्स ऑफिस पर शाहिद कपूर का जलवा बरकरार
मैडॉक के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की देश में बढ़ती फैन फॉलोइंग पर बात करते हुए आयुष्मान ने कहा कि दिनेश ने इस यूनिवर्स को जिस तरह से बनाया है, वह काबिले तारीफ है। एक दोस्त, सहयोगी और उनके काम का प्रशंसक होने के नाते मैं देख सकता हूँ कि उनके भव्य विस्तार के विचारों के साथ यह यूनिवर्स और भी ताकतवर बनेगा।
बाला के बाद फिर से दिनेश विजन के साथ काम करने पर आयुष्मान ने कहा कि दिनेश और मेरे बीच एक जैसी दृष्टि है। हमारी फिल्म बाला को दर्शकों ने एक नए दृष्टिकोण के लिए सराहा था। थामा हमारी दूसरी फिल्म है, जो इतनी नई है कि लोग इसे देख चौंक जाएंगे। यह एक ऐसा प्रोजेक्ट है जो भारत में पहले किसी ने नहीं देखा। दिनेश, निर्देशक आदित्य सरपोतदार और लेखक निरेन भट्ट जैसे साथी क्रिएटिव के साथ काम करने के लिए मैं बेहद उत्साहित हूं।
थामा को अपने करियर की सबसे खास फिल्म बताते हुए आयुष्मान ने कहा कि यह हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की पहली लव स्टोरी है और यह अपने आप में रोमांचक है। इसकी ‘ब्लडी’ लव स्टोरी का वादा आज के दर्शकों के लिए बिल्कुल नया और रोमांचक है। अपने करियर में मैंने हमेशा ऐसे ही अनोखे प्रोजेक्ट्स की तलाश की है और मुझे खुशी है कि महान निर्देशक और फिल्म निर्माता मुझे इस तरह की फिल्में बनाने का मौका देते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि दर्शक इसे दिल से पसंद करेंगे।
ये भी पढ़ें- ‘लेडी सिंघम’ अवतार में दिखा दीपिका पादुकोण का स्वैग
Ayushmann khurrana expressed happiness on joining maddock films
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp Username फीचर पर सरकार सख्त, Telegram और Signal भी आए दायरे में, बदल सकते हैं मैसेजिंग ऐप्स के नियम
Jul 13, 2026 | 07:28 PMचोरी की बात उठाने वाले क्या औरंगजेब के वंशज हो गए? राम मंदिर दान चारी विवाद पर भड़के ठाकरे गुट के आनंद दुबे
Jul 13, 2026 | 07:24 PMटॉय ट्रेन से टकराई टैक्सी, ड्राइवर बोला- ट्रेन गलत साइड से आ रही थी; वीडियो देख लोग हैरान
Jul 13, 2026 | 07:20 PMनासिक के द्वारका चौक पर जल्द चलेंगे वाहन, दोनों सर्विस रोड यातायात के लिए खोलने में आ रही हैं बाधाएं
Jul 13, 2026 | 07:15 PMलीक हुआ ‘उड़ता तीर’ का रोमांटिक डांस वीडियो, शाहरुख खान के आइकॉनिक गाने पर थिरके सारा-आयुष्मान?
Jul 13, 2026 | 07:15 PM‘मां ने शादी तय की, तो लड़की ने सिर मुंडवा लिया?’ युवती का वीडियो वायरल, लोग बोले- सच क्या है?
Jul 13, 2026 | 07:08 PMचुनाव लड़ो, औकात पता चल जाएगी… पाकिस्तानी मौलाना ने आसिम मुनीर को दिया खुला चैलेंज, कहा- उतार दो वर्दी
Jul 13, 2026 | 07:05 PMवीडियो गैलरी

भारत ने खरीदा रूस से बंपर तेल! ट्रंप को नागवार गुजरेगा ग्लोबल गेम?, VIDEO
Jul 13, 2026 | 05:37 PM
ईरान से सामने आई टारगेट लिस्ट! ट्रंप के साथ निशाने पर कौन-कौन?, VIDEO
Jul 13, 2026 | 03:30 PM
PM मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते? विदेशी पत्रकार को भारतीय अधिकारियों ने दिया ये करारा जवाब- VIDEO
Jul 13, 2026 | 02:30 PM
‘यूपी में अब ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है’, रवि किशन के बयान ने मचाई हलचल-VIDEO
Jul 13, 2026 | 12:31 PM
NEET पेपर लीक पर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
Jul 13, 2026 | 10:31 AM
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM













