Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मीना कुमारी बन थिएटर में धमाल मचाएंगी ये एक्ट्रेस! बायोपिक फिल्म में मिला ऑफर

मीना कुमारी की बायोपिक फिल्म की घोषणा हो चुकी है। ऐसे में अब दावा किया गया है कि कियारा आडवाणी को दिवंगत अभिनेत्री का रोल निभाने का ऑफर मिला है और प्रेग्नेंसी के बाद उनकी ये पहली फिल्म हो सकती है।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Jun 23, 2025 | 06:59 PM

दिवंगत अभिनेत्री मीना कुमारी,कियारा आडवाणी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बॉलीवुड की ट्रैजेडी क्वीन कही जाने वालीं दिवंगत अभिनेत्री मीना कुमारी की बायोपिक को लेकर फिल्मी गलियारों में जबरदस्त हलचल है। यह प्रोजेक्ट लंबे समय से चर्चा में था और अब इस पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। हाल ही में फिल्म के अधिकार सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने सारेगामा और अमरोही परिवार के सहयोग से हासिल किए हैं। जैसे ही फिल्म की आधिकारिक घोषणा हुई, सिनेमा प्रेमियों के बीच यह सवाल गूंजने लगा कि आखिर मीना कुमारी का किरदार कौन निभाएगा?

अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस प्रतिष्ठित भूमिका के लिए मेकर्स ने कियारा आडवाणी को अप्रोच किया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि प्रोजेक्ट से जुड़े सूत्रों ने पुष्टि की है कि डायरेक्टर और पूरी क्रिएटिव टीम को कियारा की परफॉर्मेंस पर पूरा भरोसा है। उन्हें लगता है कि कियारा इस चुनौतीपूर्ण रोल को बड़े पर्दे पर अच्छे से पेश कर सकती हैं।

प्रेग्नेंसी के बीच कियारा आडवाणी को मिला बड़ा ऑफर
हालांकि, इन दिनों कियारा अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर भी सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने बेबी शॉवर की कुछ तस्वीरें साझा की थीं, जिन्हें फैंस ने खूब पसंद किया। ऐसे में अगर वह इस बायोपिक का हिस्सा बनती हैं, तो यह उनके मां बनने के बाद की पहली बड़ी फिल्म हो सकती है।

सम्बंधित ख़बरें

Bhooth Bangla के फर्स्ट रिव्यू को मिली शानदार रेटिंग, अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी ने फिर मचाया धमाल

इंटरफेथ शादी के बाद ट्रोलिंग से टूटीं Kanika Sharma, वीडियो में छलका दर्द और ट्रोल्स को दिया करारा जवाब

Dhurandhar 2 Collection: ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 1100 करोड़ क्लब से बस एक कदम दूर

Lara Dutta Career: हिट फिल्मों से चमकी किस्मत, फ्लॉप्स से डगमगाया करियर, ऐसा रहा लारा दत्ता का फिल्मी सफर

बताया जा रहा है कि फिल्म की स्क्रिप्ट कियारा को सुनाई जा चुकी है और उन्हें यह कहानी बेहद पसंद भी आई है। लेकिन अभी तक एक्ट्रेस की ओर से इस ऑफर को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

ये भी पढ़ें- रणदीप हुड्डा ने शादी की रस्मों पर किया चौंकाने वाला खुलासा, जानकर रह जाएंगे दंग

अगर कियारा इस फिल्म का हिस्सा बनती हैं, तो यह उनके करियर का सबसे चुनौतीपूर्ण और अहम किरदार साबित हो सकता है। मीना कुमारी जैसी दिग्गज अदाकारा का रोल निभाना किसी भी एक्ट्रेस के लिए सम्मान और चुनौती दोनों है। दर्शकों को अब इस बात का बेसब्री से इंतजार है कि क्या वाकई कियारा इस किरदार में नजर आएंगी।

 एक्ट्रेस का फिल्मी करियर
आपको बता दें, कियारा आडवाणी ने साल 2014 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था, लेकिन उन्हें असली पहचान साल 2016 में आई फिल्म एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी से मिली। इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में अभिनय किया और आज वह इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेज में गिनी जाती हैं।

Kiara advani will play role meena kumari in her biopic flim as per report

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 23, 2025 | 06:59 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Kiara Advani

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.