-
रवि, 19 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Khushi Kakkar Belanma Se Paatar Ba Bhojpuri Song Youtube Viral
खुशी कक्कर का नया धमाका, बेलनमा से पातर बा ने मचाया यूट्यूब पर तहलका, गाने की बीट पर थिरकने लगे फैंस
- Written By: सोनाली झा
Bhojpuri Trending Song: खुशी कक्कर का नया गाना ‘बेलनमा से पातर बा’ यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। पंच म्यूजिक पर रिलीज हुए इस सॉन्ग की एनर्जेटिक बीट्स और पारुल यादव के डांस को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

खुशी कक्कर का नया गाना (फोटो- सोशल मीडिया)
Khushi Kakkar New Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की जानी-मानी सिंगर खुशी कक्कर एक बार फिर अपने नए गाने को लेकर सुर्खियों में हैं। अपनी दमदार आवाज़ और एनर्जेटिक सॉन्ग्स के लिए पहचानी जाने वाली खुशी कक्कर का नया भोजपुरी गाना ‘बेलनमा से पातर बा’ रिलीज होते ही दर्शकों के बीच छा गया है। यह गाना यूट्यूब चैनल पंच म्यूजिक पर रिलीज किया गया है और पहले ही दिन से इसे शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।
खुशी कक्कर के गाने हमेशा मस्ती, देसी फ्लेवर और जबरदस्त बीट्स से भरपूर होते हैं। यही वजह है कि उनके हर नए गाने का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। इससे पहले वह ‘पियवा से फंसी’ जैसे हिट गाने दे चुकी हैं, जिसमें सपना चौहान की ग्लैमरस मौजूदगी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अब ‘बेलनमा से पातर बा’ के जरिए खुशी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की ट्रेंडसेटर सिंगर्स में से एक हैं।
बेलनमा से पातर बा की बीट पर नाचे फैंस
‘बेलनमा से पातर बा’ गाने की सबसे बड़ी खासियत इसके मजेदार बोल और झूमने पर मजबूर कर देने वाली धुन है। गाने का म्यूजिक टिंकू तूफान केशरी ने दिया है, जो हर बीट में एनर्जी भर देता है। वहीं वीडियो का निर्देशन आशीष पार्क ने किया है और एडिटिंग की जिम्मेदारी चिंटू चिंगारी ने निभाई है। पंच म्यूजिक के बैनर तले बने इस गाने की प्रोडक्शन क्वालिटी भी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है।
सम्बंधित ख़बरें
‘तुम काली और मोटी हो’, तुम हीरोइन नहीं बन सकती’, बॉडी शेमिंग का शिकार हुई थीं समीरा रेड्डी, छलका दर्द
Vijay Thalapathy की फिल्म ने रिलीज से पहले कर दिया धमाल, एडवांस बुकिंग से 40 हजार की कमाई
Border 2 के बाद फिर से एक बार बड़े पर्दे पर वापस लौटेंगे अहान शेट्टी, विक्रम भट्ट की फिल्म से होगा कमबैक
Christopher Nolan की ‘द ओडिसी’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दूसरे दिन बढ़ी रफ्तार, जानें Day 2 कलेक्शन
पारुल यादव की डांस मूव्स और एक्सप्रेशंस
गाने के वीडियो में अभिनेत्री पारुल यादव नजर आ रही हैं, जिनके डांस मूव्स और एक्सप्रेशंस गाने को और भी आकर्षक बना देते हैं। रंग-बिरंगे सेट्स और स्टाइलिश कॉस्ट्यूम्स वीडियो की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। गाने की कहानी हल्के-फुल्के अंदाज में पति-पत्नी के रिश्ते और प्यार को दिखाती है, जिसमें अभिनेत्री अपने ऑनस्क्रीन पति की तारीफ करती नजर आती हैं।
ये भी पढ़ें- आउट होते ही उदास हुए अमिताभ बच्चन, सचिन तेंदुलकर संग खेल का क्यूट वीडियो वायरल
फैंस का रिएक्शन
सोशल मीडिया और यूट्यूब पर फैंस इस गाने की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कोई इसके बीट्स की सराहना कर रहा है तो कोई खुशी कक्कर की आवाज़ को सुपर एनर्जेटिक बता रहा है। कमेंट सेक्शन में यूजर्स इसे पार्टी सॉन्ग और डांस फ्लोर हिट बता रहे हैं। गौरतलब है कि खुशी कक्कर हाल ही में ‘बिना मतलब के लड़े मरद’ जैसे गाने में भी नजर आई थीं, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।
Khushi kakkar belanma se paatar ba bhojpuri song youtube viral
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मथुरा में पुलिस एनकाउंटर, लूट के बाद हत्या करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार; 2 के पैर में लगी गोली
Jul 19, 2026 | 01:33 PMसुप्रीम कोर्ट के आदेश से मचा हड़कंप, मेरठ में शिक्षकों और डॉक्टरों का बड़ा प्रदर्शन-VIDEO
Jul 19, 2026 | 01:30 PM15 हजार से ज्यादा जगहों पर चला ‘संडेज ऑन साइकिल’ अभियान, फिट इंडिया मूवमेंट से जुड़े लाखों लोग
Jul 19, 2026 | 01:28 PMवर्धा में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से किसान बना रहे दूरी, 17 जुलाई तक केवल 13,425 आवेदन
Jul 19, 2026 | 01:17 PMकेन-बेतवा लिंक परियोजना विवाद: अरुण यादव ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- दबाई जा रही है आंदोलनकारियों की आवाज
Jul 19, 2026 | 01:16 PMAI के 10 ऐसे चौंकाने वाले तथ्य, जिन्हें जानकर बदल जाएगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर आपकी सोच
Jul 19, 2026 | 01:15 PMShare Market: कमाई का मौका…या भारी गिरावट का डर? अगले हफ्ते कैसा रहेगा बाजार, ये फैक्टर्स तय करेंगे चाल
Jul 19, 2026 | 01:15 PMवीडियो गैलरी

कोबरा बना मौत का हथियार! मेरठ में पत्नी ने प्रेमी संग रची ऐसी साजिश, जानकर कांप उठेगी रूह- VIDEO
Jul 19, 2026 | 12:50 PM
‘देश का युवा नहीं भूलेगा’… सोनम वांगचुक मामले पर इकरा हसन का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 19, 2026 | 11:52 AM
कजाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा: भारत सरकार की नकली वेबसाइट चलाकर कर रहे थे फर्जीवाड़ा, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 11:12 PM
योगीराज में भी सुरक्षित नहीं BJP नेता! अपनी ही पार्टी के नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 10:58 PM
पुलिस चौकी में नशेड़ी ने मचाया तांडव, शीशे-गमले तोड़ खुद को भी किया लहूलुहान; देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 10:42 PM
ऋषिकेश में चोरी-छिपे मौलवी ने पढ़ाई नमाज, भड़के BJP नेता; हाई-वोल्टेज ड्रामे का VIDEO वायरल
Jul 18, 2026 | 08:53 PM














