‘रुमलिया’ में दिखा खेसारी लाल यादव-डिंपल सिंह का कोजी रोमांस, सोशल मीडिया पर छाया रोमांटिक गाना
Bhojpuri Romantic Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया रोमांटिक गाना ‘रुमलिया’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। डिंपल सिंह के साथ उनकी कोजी केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।
- Written By: सोनाली झा
खेसारी लाल यादव और डिंपल सिंह का गाना रुमलिया (सोर्स: सोशल मीडिया )
Khesari Lal Yadav and Dimple Singh Romantic Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर अपने नए रोमांटिक गाने को लेकर सुर्खियों में हैं। बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद खेसारी ने पूरी तरह अपने काम पर फोकस कर लिया है और लगातार फैंस के लिए नए गाने रिलीज कर रहे हैं। हाल ही में ‘ऐ पिया’ की सफलता के बाद अब उनका नया गाना ‘रुमलिया’ सामने आया है, जिसमें वह सिंगर और एक्ट्रेस डिंपल सिंह के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।
शनिवार सुबह यूट्यूब पर रिलीज हुए इस गाने को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ‘रुमलिया’ में खेसारी लाल यादव शादी के बाद पत्नी में आए बदलावों को बड़े ही प्यार भरे अंदाज में बयां करते दिखते हैं। गाने के बोलों में वह कहते हैं कि शादी के बाद डिंपल सिंह हर दिन फूल की तरह खिलती जा रही हैं। वहीं डिंपल भी जवाब में कहती हैं कि ससुराल की हवा और पानी दोनों उन्हें खूब रास आ रहे हैं। गाने में दोनों की केमिस्ट्री काफी कोजी और रोमांटिक नजर आती है, जो फैंस को खूब पसंद आ रही है।
सोशल मीडिया पर छाए गाना खेसारी-डिंपल
‘रुमलिया’ को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। गाने के बोल टुनटुन यादव ने लिखे हैं, जो सीधे दिल को छूते हैं। म्यूजिक और लिरिक्स के साथ-साथ गाने का वीडियो भी दर्शकों को आकर्षित कर रहा है। सोशल मीडिया पर यह गाना तेजी से वायरल हो रहा है और उम्मीद की जा रही है कि यह भी खेसारी के पिछले गानों की तरह मिलियन व्यूज क्लब में जल्द शामिल होगा।
सम्बंधित ख़बरें
काजोल का पेरेंट्स डे पर इमोशनल पोस्ट वायरल, बोलीं- उनकी कुर्बानियां समझने के लिए खुद माता-पिता बनना पड़ता है
धमाल 4 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 16 दिनों में 200 करोड़ क्लब में एंट्री, अजय देवगन के नाम जुड़ा नया रिकॉर्ड
सामाजिक मुद्दे पर बनी ‘द इंडिया स्टोरी’ को नहीं मिल रहे दर्शक, दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर रही फीकी
दिशा पाटनी ने रवीना टंडन के डॉगी पर लुटाया प्यार, एयरपोर्ट पर दिखी दोनों अभिनेत्रियों की खास बॉन्डिंग
खेसारी लाल यादव का करियर
खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री में रोमांटिक गानों के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले उनका ‘राजा हमरा’ और ‘ऐ पिया’ भी रिलीज हुआ था, जिन्हें दर्शकों ने खूब प्यार दिया। ‘राजा हमरा’ में खेसारी आकांक्षा पुरी के साथ नजर आए थे और दोनों की जोड़ी ने काफी चर्चा बटोरी थी। हालांकि आकांक्षा पुरी के साथ खेसारी का एक जिम वीडियो भी विवादों में रहा था, जिस पर कई भोजपुरी सितारों ने टिप्पणी की थी।
