-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Honey Singh Delhi Concert Controversy Viral Video
दिल्ली कॉन्सर्ट में हनी सिंह की फिसली जुबान, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही आलोचना, जानें पूरा मामला
- Written By: सोनाली झा
Yo Yo Honey Singh Delhi Concert: दिल्ली कॉन्सर्ट में यो यो हनी सिंह की आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बयान को लेकर यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया और गैर-जिम्मेदार बताया।

यो यो हनी सिंह (सोर्स- सोशल मीडिया)
Honey Singh Controversy: मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। हाल ही में दिल्ली में हुए उनके एक लाइव कॉन्सर्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह इंटिमेसी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। हजारों दर्शकों की मौजूदगी में दिए गए इस बयान ने लोगों को नाराज कर दिया है और सोशल मीडिया पर हनी सिंह की जमकर आलोचना हो रही है।
दरअसल, दिल्ली में आयोजित इस लाइव कॉन्सर्ट में हनी सिंह अपने सुपरहिट गानों से फैंस को झूमने पर मजबूर कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने दिल्ली की सर्दी का जिक्र करते हुए मंच से ऐसा बयान दे दिया, जिसे कई लोगों ने अशोभनीय और गैर-जिम्मेदाराना बताया। किसी दर्शक ने इस पल का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसके बाद यह क्लिप देखते ही देखते वायरल हो गई।
फैंस का रिएक्शन
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने हनी सिंह को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। कई लोगों ने उनके बयान को महिलाओं के प्रति असंवेदनशील बताया, तो कुछ ने कहा कि एक पब्लिक फिगर होने के नाते उन्हें शब्दों का चयन सोच-समझकर करना चाहिए। एक यूजर ने लिखा कि इंसान की फितरत कभी नहीं बदलती। वहीं दूसरे ने टिप्पणी की कि इतनी मेहनत से कमबैक किया था, फिर वही गलती। कुछ लोगों ने तो यह भी आरोप लगाया कि हनी सिंह नशे की हालत में मंच पर बोल रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
Most Awaited Actors 2026: किंग से फौजी तक, 2026 में इन दिग्गज एक्टर्स की दमदार वापसी मचाएगी तहलका
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का ट्रेलर क्यों टला? जानिए सीजेपी प्रोटेस्ट और स्पाइडर मैन कनेक्शन का सच
मनोज कुमार ने दिलीप कुमार से प्रेरित होकर बदला नाम, एक लड़की की फटकार के बाद हमेशा के लिए छोड़ी सिगरेट
‘रामायण’ ट्रेलर का काउंटडाउन शुरू, जानिए कितने बजे मिलेगी पहली झलक, थिएटर प्रीमियर नहीं होने से फैंस मायूस
हनी सिंह के बयान पर हुआ विवाद
यह पहली बार नहीं है जब हनी सिंह अपने बयानों या गानों को लेकर विवादों में आए हों। इससे पहले भी उनके कई गाने महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बोल के कारण आलोचनाओं का सामना कर चुके हैं। लंबे समय तक लाइमलाइट से दूर रहने के बाद जब उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री में वापसी की, तो फैंस को उम्मीद थी कि उनका बदला हुआ अवतार देखने को मिलेगा। हालांकि, इस ताजा विवाद ने एक बार फिर उनकी छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
हनी सिंह का वायरल वीडियो
फिलहाल हनी सिंह की ओर से इस वायरल वीडियो या बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन जिस तरह से सोशल मीडिया पर विरोध बढ़ रहा है, उससे साफ है कि यह मामला जल्द शांत होने वाला नहीं है। दर्शकों और फैंस का मानना है कि कलाकारों को मंच पर अपनी लोकप्रियता और जिम्मेदारी का एहसास होना चाहिए, क्योंकि उनके शब्द लाखों लोगों तक पहुंचते हैं।
Honey singh delhi concert controversy viral video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पाकिस्तान ने CJP Protest को बताया भारत का आंतरिक मामला, टिप्पणी करने से किया इनकार
Jul 24, 2026 | 09:50 AMनवभारत विशेष: 9वीं में तीसरी भाषा क्यों थोप रहे? सुप्रीम कोर्ट ने CBSE की नीति पर उठाए गंभीर सवाल
Jul 24, 2026 | 09:49 AMAsha Dashami : आज है आशा दशमी व्रत, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, होगी सभी मनोरथ पूरे
Jul 24, 2026 | 09:49 AMShare Market: शेयर मार्केट में बड़ी भूचाल; 700 अंक लुढ़का सेंसेक्स; एक झटके में निवेशकों का लाखों करोड़ स्वाहा
Jul 24, 2026 | 09:47 AMMost Awaited Actors 2026: किंग से फौजी तक, 2026 में इन दिग्गज एक्टर्स की दमदार वापसी मचाएगी तहलका
Jul 24, 2026 | 09:44 AMRudraksha Benefits: रुद्राक्ष पहनने से मिलते हैं कई बड़े फायदे, जानिए इसके प्रकार और धारण करने के सही नियम
Jul 24, 2026 | 09:37 AMलगातार 13वीं रात अमेरिका ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर किए हमले, होर्मुज विवाद से तेल की कीमतों में भारी उछाल
Jul 24, 2026 | 09:34 AMवीडियो गैलरी

1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM













