फ्लॉप फिल्मों ने रोका करियर, रियलिटी शोज ने बदली किस्मत, जानें शमिता शेट्टी की पूरी कहानी

Shamita Shetty Career: शमिता शेट्टी ने 21 साल की उम्र में सुपरहिट फिल्म ‘मोहब्बतें’ से डेब्यू किया, लेकिन लगातार फ्लॉप फिल्मों ने उनका बॉलीवुड करियर रोक दिया। बाद में उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली।
Shamita Shetty Birthday Special Shilpa Shetty Sister
शमिता शेट्टी (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Shamita Shetty Birthday Special: बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे रहे हैं, जिन्होंने दमदार डेब्यू तो किया, लेकिन इसके बावजूद उनका करियर लंबा नहीं चल पाया। आज हम ऐसी ही एक एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं, जिन्होंने महज 21 साल की उम्र में बॉलीवुड में कदम रखा, पहली ही फिल्म सुपरहिट रही, लेकिन फिर भी वह इंडस्ट्री में अपनी जगह नहीं बना सकीं। यह एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि ‘मोहब्बतें’ फेम शमिता शेट्टी हैं।

शमिता शेट्टी का जन्म 2 फरवरी 1979 को कर्नाटक के मैंगलोर में हुआ था। वह एक बड़े बिजनेस परिवार से आती हैं। उनकी बड़ी बहन शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की जानी-मानी और सफल एक्ट्रेस हैं। हालांकि, शमिता का बचपन से ही झुकाव ग्लैमर से ज्यादा क्रिएटिव फील्ड की ओर था। उन्हें फैशन डिजाइनिंग में खास दिलचस्पी थी। इसी वजह से उन्होंने मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के यहां इंटर्नशिप भी की।

शमिता शेट्टी का बॉलीवुड डेब्यू

इसी दौरान मनीष मल्होत्रा की नजर शमिता की पर्सनैलिटी और स्क्रीन प्रेजेंस पर पड़ी। उन्होंने शमिता को एक्टिंग में हाथ आजमाने की सलाह दी। इसके बाद साल 2000 में शमिता शेट्टी ने यश चोपड़ा की सुपरहिट फिल्म ‘मोहब्बतें’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान जैसे दिग्गज कलाकार थे और फिल्म साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई। शमिता के डेब्यू को काफी सराहा गया और उनसे बड़ी उम्मीदें की जाने लगीं।

शमिता शेट्टी का करियर

हालांकि, इसके बाद उनका करियर वैसी उड़ान नहीं भर पाया जैसी उनकी बहन शिल्पा शेट्टी का रहा। शमिता ने ‘जहर’, ‘फरेब’ और कुछ साउथ फिल्मों में काम किया, लेकिन ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर सकीं। लगातार फ्लॉप फिल्मों के चलते शमिता धीरे-धीरे फिल्मों से दूर होती चली गईं और करीब 35 साल की उम्र में उन्होंने एक्टिंग को अलविदा कह दिया।

शमिता शेट्टी की रियलिटी शोज

हालांकि, शमिता ने खुद को पूरी तरह लाइमलाइट से अलग नहीं किया। उन्हें रियलिटी शोज के जरिए नई पहचान मिली। साल 2009 में वह ‘बिग बॉस 3’ में नजर आईं, लेकिन बहन शिल्पा शेट्टी की शादी के कारण उन्हें शो बीच में ही छोड़ना पड़ा। इसके बाद 2021 में उन्होंने ‘बिग बॉस ओटीटी’ में हिस्सा लिया, जहां उनकी पर्सनैलिटी को दर्शकों ने खूब पसंद किया और वह शो की रनर-अप रहीं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com