Kartik Aaryan: मौज-मस्ती खत्म अब 48 घंटे की नॉनस्टॉप शूटिंग करेंगे कार्तिक आर्यन
Kartik Aaryan Upcoming Film: कार्तिक आर्यन अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, अनुराग बसु की फिल्म की शूटिंग वह गणेश चतुर्थी के बाद शुरू करने वाले हैं।
- Written By: अनिल सिंह
कार्तिक आर्यन की छुट्टियां खत्म, अब लगातार 48 घंटे करेंगे 'ये' काम
Kartik Aaryan Starts Shooting: बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन को घूमना-फिरना बहुत पसंद है। वो काम से ब्रेक लेकर कहीं न कहीं घूमने के लिए निकल पड़ते हैं। अपने सफर की वो तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के लिए शेयर करते रहते हैं। हाल ही में वो लंदन के प्रतिष्ठित वेम्बली स्टेडियम में कोल्डप्ले के धमाकेदार कॉन्सर्ट में गए थे। वेकेशन से लौट के बाद उन्होंने बताया है कि वह शूटिंग शुरू कर चुके हैं।
इसकी तस्वीरें और वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किए थे। यहां की कुछ तस्वीरें और फोटो इंटरनेट पर वायरल हुई थीं। अब वो वहां से वापिस आ गए हैं और बताया कि 48 घंटों की नॉन-स्टॉप मैराथन शूटिंग करने वाले हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Allu Arjun Raaka Movie: ‘राका’ के लिए मुंबई शिफ्ट होंगे अल्लू अर्जुन, 2-3 साल तक होगी फिल्म की शूटिंग
Force 3 Update: ‘फोर्स 3’ के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हर्षवर्धन राणे, बोले- अभी 3 किलो वजन और बढ़ाना बाकी
Tamannaah Bhatia Temple: तिरुमाला मंदिर पहुंचीं तमन्ना भाटिया, भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
Varun Dhawan Dance: ‘भारत के सबसे बड़े कुंवारे के साथ…’, वरुण धवन ने सलमान खान संग डांस पर जताई घबराहट
ये भी पढ़ें- गोविंदा और सुनीता के तलाक पर बेटी टीना अहूजा ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
48 घंटे की शूटिंग मैराथन शुरू
रविवार को कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर लंदन में बिताई तस्वीरों को शेयर किया। इसके कैप्शन में एक्टर ने लिखा, “छुट्टी खत्म, काम शुरू, 48 घंटे की शूटिंग मैराथन शुरू।” एक फोटो में इन्होंने लिखा कि वो मुंबई वापस जा रहे हैं। इसमें उनके सामान और खाने की तस्वीरें भी हैं। वो प्लेन में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं।
अनुराग बसु की फिल्म की शूटिंग भी जल्द होगी शुरू
हालांकि उनके लेटेस्ट प्रोजेक्ट की जानकारी नहीं है। बताया जा रहा था कि वो इस साल गणेश चतुर्थी के बाद अनुराग बसु की फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। इस फिल्म का नाम फाइनल नहीं हुआ है। इसके अलावा उनके पास ‘नागजिल्ला’ और ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ जैसी फिल्में भी हैं। कार्तिक हिंदी सिनेमा के मेहनती और प्रतिभावान स्टार्स में से एक माने जाते हैं।
रूह बाबा बनकर जीता था फैंस का दिल
पिछले साल कार्तिक आर्यन फिल्म ‘भूल भुलैया-3’ में रूह बाबा के रोल में दिखाई दिए थे। इसमें उनके साथ माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी, विद्या बालन, और विजय राज जैसे कलाकार थे। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की थी। इस साल उनकी नई फिल्म का इंतजार दर्शकों को बेसब्री से है। बताया जा रहा है कि दिवाली पर अनुराग बसु की बेनाम मूवी रिलीज हो सकती है, मगर अभी मेकर्स ने इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है।
