जब करिश्मा कपूर के नीली आंखों ने जीत लिया था दादा राज कपूर का दिल, जानें किस्सा
करिश्मा कपूर के जन्म पर उनके दादा राज कपूर ने अनोखी शर्त रखी थी। वो अस्पताल तभी आएंगे जब नवजात की आंखें नीली हों। जैसे ही पता चला कि करिश्मा की आंखें नीली हैं, राज बेहद खुश हुए और उन्हें गोद में लिया।
- Written By: सोनाली झा
करिश्मा कपूर (फोटो-सोशल मीडिया)
Karisma Kapoor News: करिश्मा कपूर बॉलीवुड की उन चंद एक्ट्रेसेज में से हैं। उन्होंने 90 के दशक में ना सिर्फ सफलता हासिल की, बल्कि अपने चुलबुले अंदाज़ और दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर भी राज किया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब करिश्मा का जन्म हुआ था, तो उनके दादा, हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े शोमैन माने जाने वाले राज कपूर ने उनसे मिलने के लिए एक अनोखी शर्त रखी थी?
इस किस्से का जिक्र ऋतु नंदा द्वारा लिखी गई किताब ‘राज कपूर: द वन एंड ओनली शोमैन’ में मिलता है। इस किताब में करिश्मा की मां बबीता कपूर ने खुद इस घटना को याद करते हुए बताया था कि जब वह अपनी पहली संतान को जन्म देने वाली थीं, तो पूरा कपूर परिवार अस्पताल में मौजूद था। लेकिन, राज कपूर नहीं आए। वजह? उन्होंने एक शर्त रखी थी।
राज कपूर ने अपने बेटे रणधीर कपूर से कहा था कि वह अस्पताल तभी आएंगे जब नवजात की आंखें नीली होंगी। कपूर परिवार में नीली आंखें हमेशा से एक खास पहचान रही हैं और राज कपूर अपनी इसी विरासत को देखना चाहते थे। जब करिश्मा का जन्म हुआ और उनके नीली आंखें होने की खबर राज कपूर तक पहुंची, तो वह बेहद खुश हो गए और तुरंत अस्पताल पहुंचे।
सम्बंधित ख़बरें
आराध्या संग कान्स के लिए रवाना हुईं Aishwarya Rai, एयरपोर्ट पर ब्लैक ट्विनिंग में दिखा स्टाइलिश अंदाज
Drishyam 3 Collection: मोहनलाल की दृश्यम 3 का दुनियाभर में धमाका, पहले दिन ही बनाई बड़ी रिकॉर्ड लिस्ट में जगह
ऐश्वर्या राय को हराकर मिस इंडिया बनीं Sushmita Sen, 32 साल बाद याद किया जिंदगी का खास पल
Arijit Singh Retirement: अरिजीत की रिटायरमेंट खबर सुन हैरान रह गए आमिर खान, बोले- हम लोग आएं या नहीं?
राज कपूर ने अपनी पोती को पहली बार गोद में लिया और बहुत स्नेह जताया। करिश्मा की आंखें वाकई में अपने दादा पर ही गई थीं। करिश्मा और राज कपूर के बीच का रिश्ता बेहद खास रहा। करिश्मा को अपने दादा से गहरा लगाव था और वह अक्सर उन्हें अपना प्रेरणास्त्रोत मानती रही हैं। करिश्मा कपूर का एक्टिंग में रुझान भी कहीं न कहीं उनके कपूर परिवार की विरासत का हिस्सा रहा है।
ये भी पढ़ें- कभी दो रोटी खाने को नहीं थे पैसे, अब हैं करोड़ो के मालिक, जीते हैं आलीशान जीवन
करिश्मा कपूर भले ही फिल्मों में कम नजर आती हैं, लेकिन उनकी लोकप्रियता अब भी बनी हुई है। करिश्मा कपूर ने 1991 में ‘प्रेम कैदी’ अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। उन्होंने अपने करियर में करीब 60 फिल्मों में काम किया जिनमें से ज्यादातर हिट रहीं। करिश्मा की मशहूर फिल्मों में राजा बाबू, कुली नंबर 1, साजन चले ससुराल, हिरो नंबर 1, बीवी नंबर 1, दुल्हन हम ले जाएंगे, हम साथ- साथ हैं, दिल तो पागल है, जिगर और अनाड़ी जैसी फिल्में शामिल हैं।
