Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 8 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हेमा मालिनी ने फीस को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- उस दौर में बहुत कम पैसे मिलते थे, लेकिन काम ही सबसे बड़ी कमाई था

Hema Malini Acting Career: हेमा मालिनी ने खुलासा किया कि वह कभी बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री नहीं रहीं। उन्होंने कहा कि उस दौर में कलाकारों को बहुत कम मेहनताना मिलता था।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jul 08, 2026 | 11:20 PM

हेमा मालिनी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Hema Malini On Acting Fees: हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी ने अपने फिल्मी करियर और फीस को लेकर बड़ा खुलासा किया है। 70 और 80 के दशक में इंडस्ट्री की सबसे सफल अभिनेत्रियों में शामिल रहीं हेमा मालिनी ने कहा कि वह कभी भी बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री नहीं थीं। उन्होंने बताया कि उस दौर में कलाकारों को आज के मुकाबले काफी कम मेहनताना मिलता था, लेकिन उनके लिए हमेशा काम और कला ज्यादा मायने रखती थी, न कि पैसे।

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में जब हेमा मालिनी से पूछा गया कि क्या वह अपने दौर की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री थीं, तो उन्होंने इस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि नहीं, बिल्कुल नहीं। किसने कहा कि मैं हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस थी? हमें बहुत छोटा अमाउंट मिलता था। इतना कुछ नहीं दिया जाता था। हेमा मालिनी ने बताया कि उस समय फिल्मों में काम करने का उद्देश्य सिर्फ पैसे कमाना नहीं था। कलाकार अपने काम और दर्शकों के प्यार को ज्यादा महत्व देते थे।

पैसों के लिए कभी काम नहीं किया

अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने अपने पूरे करियर में कभी भी पैसों को प्राथमिकता नहीं दी। उनके अनुसार, जैसे-जैसे लोकप्रियता बढ़ी, फीस में भी थोड़ी बढ़ोतरी हुई, लेकिन आज के कलाकारों की तुलना में उस दौर की कमाई बहुत कम थी। उन्होंने कहा कि मैंने कभी पैसों के लिए काम नहीं किया। आज जिस तरह कलाकारों को फीस मिलती है, उसका थोड़ा सा भी हमें नहीं मिलता था। लेकिन हमने जो फिल्में कीं और जो पहचान हासिल की, वह किसी भी रकम से कहीं ज्यादा बड़ी थी।

सम्बंधित ख़बरें

‘द अलायंस’ में एक्स वाइफ सीमा सजदेह की एंट्री पर भावुक हुए सोहेल खान, बोले- शादी में जो भी गलती हुई…

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च की तारीख आई सामने, दिल्ली के भारत मंडपम में होगा ग्रैंड इवेंट

King Budget: ‘किंग’ के बजट को लेकर बड़ा दावा, क्या शाहरुख खान ने सुहाना के डेब्यू के लिए खर्च किए 450 करोड़?

हेमा मालिनी ने सनी देओल और बॉबी देओल संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हम हैप्पी फैमिली हैं, दिखावा नहीं करते

ये भी पढ़ें- ‘द अलायंस’ में एक्स वाइफ सीमा सजदेह की एंट्री पर भावुक हुए सोहेल खान, बोले- शादी में जो भी गलती हुई…

मां संभालती थीं फीस का पूरा काम

हेमा मालिनी ने यह भी बताया कि उनकी मां ही उनके फिल्मी करियर और फीस से जुड़े सभी फैसले संभालती थीं। उन्होंने कभी भी किसी निर्माता या निर्देशक के सामने फीस बढ़ाने की मांग नहीं रखी। उन्होंने कहा कि अगर कोई निर्माता किसी शेड्यूल में भुगतान नहीं कर पाता था, तो उनकी मां बिना किसी विवाद के उसे समय दे देती थीं। हमने कभी प्रोड्यूसर्स से पैसे नहीं मांगे। वे छोटे से लिफाफे में जो भी देते थे, हम खुशी-खुशी लेकर घर आ जाते थे।

Hema malini on acting fees highest paid actress money revelation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 08, 2026 | 11:20 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Hema Malini

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.