-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Ronit Roy Never Had Money To Eat Two Rotis Now He Is The Owner Of Crores
कभी दो रोटी खाने को नहीं थे पैसे, अब हैं करोड़ो के मालिक, जीते हैं आलीशान जीवन
- Written By: सोनाली झा
रोनित रॉय कभी दो रोटियों के लिए तरसते थे, आज 99 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। शुरुआती दिनों में वह मुंबई में सिर्फ एक बार ढाबे पर खाना खाते थे। एक बार ढाबेवाले ने उन्हें दाल-रोटी मुफ्त दी थी।

रोनित रॉय (फोटो: सोशल मीडिया)
मुंबई: टीवी और बॉलीवुड की दुनिया में एक मजबूत पहचान बना चुके रोनित रॉय आज भले ही एक सफल अभिनेता, बिज़नेसमैन और करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं, लेकिन उनका सफर संघर्षों से भरा रहा है। कभी भुखमरी की कगार पर पहुंचे रोनित रॉय, अब 99 करोड़ रुपये की नेट वर्थ के मालिक हैं। उनका जीवन सफर वाकई में लाखों लोगों के लिए प्रेरणा है।
हाल ही में एक इंटरव्यू में रोनित रॉय ने अपने पुराने दिनों की यादें साझा कीं, जो न केवल दिल को छूने वाली हैं बल्कि संघर्ष और आत्मविश्वास की मिसाल भी पेश करती हैं। रोनित ने बताया कि मुंबई में शुरुआती दिनों में उनके पास खाने तक के पैसे नहीं हुआ करते थे। उन्होंने बांद्रा स्टेशन के पास एक छोटे से ढाबे पर रोजाना सिर्फ एक बार खाना खाया। कभी काली दाल और रोटी, तो कभी पालक पनीर और रोटी, और वह भी दिन में केवल एक बार।
रोनित ने कहा कि एक दिन जब मेरे पास पैसे नहीं थे, तो मैंने वहां काम करने वाले से दो रोटियां और एक प्याज मांगा। लेकिन उसने मुझे दाल भी दी और कहा कि ये मेरी तरफ से है। वो पल आज भी मेरे दिल में बसा हुआ है। 1991 में आई अपनी पहली फिल्म से उन्हें 50,000 रुपये मिले थे, जो उनके लिए जिंदगी का पहला टर्निंग पॉइंट था। लेकिन वह भी लंबे समय तक उन्हें राहत नहीं दे सका।
सम्बंधित ख़बरें
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च की तारीख आई सामने, दिल्ली के भारत मंडपम में होगा ग्रैंड इवेंट
King Budget: ‘किंग’ के बजट को लेकर बड़ा दावा, क्या शाहरुख खान ने सुहाना के डेब्यू के लिए खर्च किए 450 करोड़?
हेमा मालिनी ने सनी देओल और बॉबी देओल संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हम हैप्पी फैमिली हैं, दिखावा नहीं करते
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की अंगूठी बनी चर्चा का विषय, 131 कारीगरों ने 256 घंटे में तैयार की शाही रिंग
रोनित ने आगे कहा कि कई बार ऐसा हुआ कि एक-दो महीने तक कोई काम नहीं मिला। वह किराए के कमरे में रहते थे और पैसे न होने के कारण दरवाजे से नहीं बल्कि खिड़की से कमरे में चुपचाप आते थे, ताकि मकान मालिक को पता न चले। जब काम मिलता, तो सबसे पहले वह किराया चुकाते। आज रोनित रॉय सिर्फ एक्टर नहीं बल्कि एक सफल बिजनेसमैन भी हैं।
ये भी पढ़ें- एस एस राजामौली का गेमिंग डेब्यू, जापानी गेम में बने कैरेक्टर का हिस्सा
रोनित की खुद की सिक्योरिटी एजेंसी है जो आमिर खान, अक्षय कुमार, सैफ अली खान जैसे बड़े सितारों को निजी सुरक्षा सेवाएं देती है। टीवी शोज जैसे ‘कसौटी ज़िंदगी की’, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ और वेब सीरीज़ में अपने दमदार अभिनय से उन्होंने खूब वाहवाही बटोरी। आज रोनित रॉय के पास मुंबई में 18 करोड़ रुपये का शानदार फ्लैट है और उनका जीवन पूरी तरह बदल चुका है। उनकी कुल संपत्ति 99 करोड़ रुपये से अधिक बताई जाती है।
Ronit roy never had money to eat two rotis now he is the owner of crores
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर भारत अलर्ट, ट्रंप की ईरान को धमकी से दुनिया भर में हड़कंप!
Jul 08, 2026 | 10:43 PMजबलपुर: मोबाइल गुमने पर हुआ विवाद, बीच सड़क पर युवकों ने दो छात्रों को जमकर पीटा; चाकू मारकर किया घायल
Jul 08, 2026 | 10:35 PMAgra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PMAAI में ग्रेजुएट, डिप्लोमा और ITI अप्रेंटिस भर्ती, 2024 के बाद पास उम्मीदवारों के लिए मौका
Jul 08, 2026 | 10:19 PMPM Modi Australia Visit: ऑस्ट्रेलिया पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, दोनो देशों के संबंधों को मिलेगी नई मजबूती
Jul 08, 2026 | 10:19 PMक्या है टॉप करने वाले बच्चों का सीक्रेट? अपनाएं ये 6 आदतें, पढ़ाई में तेजी से बढ़ सकती है सीखने की क्षमता
Jul 08, 2026 | 10:17 PMJKSSB में PWD के 357 पदों पर भर्ती, 10वीं, ITI और डिप्लोमा धारकों के लिए मौका; 1 अगस्त से आवेदन
Jul 08, 2026 | 10:11 PMवीडियो गैलरी

Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM














