Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 9 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘द अलायंस’ में एक्स वाइफ सीमा सजदेह की एंट्री पर भावुक हुए सोहेल खान, बोले- शादी में जो भी गलती हुई…

Sohail Khan Emotional Statement: रियलिटी शो 'अलायंस' में सीमा सजदेह की एंट्री पर सोहेल खान भावुक हो गए। उन्होंने नेशनल टीवी पर कहा कि शादी में जो भी गलती हुई, उसकी पूरी जिम्मेदारी वह लेते हैं।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jul 08, 2026 | 11:21 PM

सीमा सजदेह और सोहेल खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Sohail Khan On Seema Sajdeh: रियलिटी शो ‘अलायंस’ में इन दिनों लगातार नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में अभिनेता सोहेल खान ने शो में एंट्री कर दर्शकों का ध्यान खींचा था। अब उनकी पूर्व पत्नी सीमा सजदेह भी शो का हिस्सा बन गई हैं। सीमा की एंट्री के दौरान शो में एक भावुक पल देखने को मिला, जब सोहेल खान ने अपनी शादी और रिश्ते को लेकर खुलकर बात की। उनका बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शो के दौरान जब कुणाल खेमू ने सोहेल खान से पूछा कि सीमा सजदेह को सामने देखकर उन्हें कैसा लग रहा है, तो उन्होंने बेहद शांत और सम्मानजनक अंदाज में जवाब दिया। सोहेल ने कहा कि लवली मैं इस खूबसूरत लेडी के साथ 25 साल रहा हूं। अगर हमारी शादी में कोई भी गलती हुई हो, तो मैं नेशनल टीवी पर उसकी पूरी जिम्मेदारी लेता हूं। सोहेल की यह बात सुनते ही शो में मौजूद सभी लोग भावुक हो गए। वहीं अभिनेता कुशल टंडन ने माहौल हल्का करते हुए कहा कि सीटी मार दो।

25 साल बाद खत्म हुआ था रिश्ता

सोहेल खान और सीमा सजदेह की शादी साल 1998 में हुई थी। दोनों की यह लव मैरिज थी और शादी से उनके दो बेटे निर्वाण खान और योहान खान हैं। करीब 25 साल तक साथ रहने के बाद दोनों ने साल 2022 में अलग होने का फैसला लिया था। हालांकि, तलाक के बावजूद दोनों अपने बच्चों की जिम्मेदारियां मिलकर निभाते हैं और एक-दूसरे के प्रति सम्मान का भाव बनाए रखते हैं। यही वजह है कि शो में भी दोनों के बीच सहजता देखने को मिली।

सम्बंधित ख़बरें

गौरव खन्ना को सामने देखकर इमोशनल हुईं आकांक्षा चमोला, अलगाव के खुलासे के बाद पहली बार हुए आमने-सामने

हेमा मालिनी ने फीस को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- उस दौर में बहुत कम पैसे मिलते थे, लेकिन काम ही सबसे बड़ी कमाई था

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च की तारीख आई सामने, दिल्ली के भारत मंडपम में होगा ग्रैंड इवेंट

King Budget: ‘किंग’ के बजट को लेकर बड़ा दावा, क्या शाहरुख खान ने सुहाना के डेब्यू के लिए खर्च किए 450 करोड़?

ये भी पढ़ें- रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च की तारीख आई सामने, दिल्ली के भारत मंडपम में होगा ग्रैंड इवेंट

घर से भागकर की थी शादी

सीमा सजदेह मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली हैं और फैशन डिजाइनिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई आई थीं। यहीं उनकी मुलाकात सोहेल खान से हुई और दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीमा का परिवार इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं था। ऐसे में दोनों ने घर से भागकर आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। बाद में परिवार ने भी इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया। हालांकि, वर्षों बाद दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया।

Sohail khan on seema sajdeh alliance show emotional statement ex wife

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 08, 2026 | 10:58 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Reality Shows

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.