करण जौहर हुए ‘धुरंधर 2’ के दीवाने, रणवीर सिंह की एक्टिंग पर लुटाया प्यार, बोले- तू क्या है यार?
Karan Johar ने ‘धुरंधर 2’ की जमकर तारीफ करते हुए रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस को उनके करियर का बेस्ट बताया। उन्होंने आदित्य धर के निर्देशन की भी सराहना की। फिल्म ने 70 के दशक के सिनेमा की याद दिलाई।
- Written By: सोनाली झा
धुरंधर 2 पर फिदा हुए करण जौहर (फोटो- सोशल मीडिया)
Karan Johar Dhurandhar 2 Review: आदित्य धर की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा ही रही है, अब इसे बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर का भी भरपूर प्यार मिल गया है। हाल ही में फिल्म देखने के बाद करण ने सोशल मीडिया पर इसकी जमकर तारीफ की और खासतौर पर रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस को सराहा।
करण जौहर ने फिल्म के निर्देशन को लेकर आदित्य धर की तारीफ करते हुए उन्हें बेहतरीन फिल्ममेकर बताया। उन्होंने कहा कि फिल्म का सिनेमैटिक ट्रीटमेंट, साउंड और कहानी कहने का अंदाज बेहद शानदार है। करण के मुताबिक, आदित्य धर ने मेनस्ट्रीम सिनेमा का स्तर ऊंचा कर दिया है और एक नया बेंचमार्क सेट किया है। उन्होंने यहां तक कहा कि यह फिल्म इंडस्ट्री में नए रिकॉर्ड बनाएगी और फिल्ममेकिंग की दिशा बदल सकती है।
रणवीर सिंह को बताया धुरंधर स्टार
करण जौहर ने रणवीर सिंह की तारीफ करते हुए लिखा कि यह उनके करियर का अब तक का सबसे बेहतरीन काम है। उन्होंने रणवीर के हर इमोशन, हर एक्सप्रेशन और उनके स्क्रीन प्रेजेंस की सराहना की। करण ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि तू क्या है यार? और कहा कि रणवीर हर सीन में यह साबित करते हैं कि वह इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Shilpa Shirodkar Reveals: सिर्फ दो मेकअप रूम थे, करिश्मा कपूर के फैसले ने जीत लिया था शिल्पा शिरोडकर का दिल
Urfi Javed Visit: उर्फी जावेद ने किए मां कमाख्या के दर्शन, माथे पर तिलक और सिर पर दुपट्टा लिए नजर आईं एक्ट्रेस
Lock Upp 2 Update: ‘लॉकअप 2’ में वरुण यादव को किस करते दिखे राम कपूर, क्लिप सामने आते ही भड़के यूजर्स
Alpha Prediction: पहले दिन 7 करोड़ तक की कमाई कर सकती है ‘ऐल्फा’, कई फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड पर खतरा
70 के दशक की यादें हुईं ताजा
करण जौहर ने फिल्म को देखते हुए अपने पुराने दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि धुरंधर 2 ने उन्हें 70 के दशक के सिंगल स्क्रीन सिनेमा की याद दिला दी, जब फिल्में पूरी तरह एंटरटेनमेंट और इमोशन से भरी होती थीं। उनके अनुसार, फिल्म देखने के बाद उन्हें वही संतुष्टि महसूस हुई, जो बचपन में थिएटर से बाहर निकलते वक्त होती थी।
बॉक्स ऑफिस पर भी जारी है धमाल
फिल्म की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि धुरंधर 2 ने रिलीज के 9 दिनों में भारत में 700 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है, जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 1100 करोड़ के पार पहुंच चुकी है। कुल मिलाकर, करण जौहर की इस तारीफ ने धुरंधर 2 की सफलता में एक और चमक जोड़ दी है, जिससे फिल्म की लोकप्रियता और भी बढ़ गई है।
