Dhurandhar 2 Collection: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का जलवा बरकरार, 9वें दिन 700 करोड़ के हुई पार

Dhurandhar 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने 9वें दिन 41.55 करोड़ कमाए और कुल कलेक्शन 715.72 करोड़ पहुंच गया। रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ जल्द ही नए रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
Ranveer Singh film Dhurandhar 2 box office collection day 9 earnings
धुरंधर 2 की कमाई (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 9: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन स्टारर यह मेगा फिल्म दूसरे हफ्ते में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की थी।

पेड प्रीव्यू से ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने वाली धुरंधर 2 ने शुरुआती 8 दिनों में ही जबरदस्त कलेक्शन कर लिया था। अब दूसरे वीकेंड की शुरुआत के साथ भी इसकी रफ्तार कम होती नहीं दिख रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धुरंधर 2 ने रिलीज के 9वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को लगभग 41.55 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल भारत नेट कलेक्शन 715.72 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। खास बात यह है कि फिल्म लगातार हर दिन 40 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने में सफल रही है।

पहले हफ्ते में ही तोड़े रिकॉर्ड

फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में ही 624.47 करोड़ रुपये का विशाल कलेक्शन कर लिया था। 8वें दिन इसने 49.70 करोड़ रुपये कमाए, जिससे साफ है कि दर्शकों के बीच फिल्म का क्रेज अभी भी बरकरार है। धुरंधर 2 अब बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल होने की ओर तेजी से बढ़ रही है। इसने कई बड़ी फिल्मों जैसे पठान, जवान, स्त्री 2 और छावा के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, अब भी धुरंधर 2 दो बड़ी फिल्मों से पीछे है, जिसमें पुष्पा 3 (हिंदी) और अपनी प्रीक्वल धुरंधर शामिल है।

धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा

ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि दूसरे शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में एक बार फिर उछाल आ सकता है, जिससे यह नए रिकॉर्ड बना सकती है। 19 मार्च को रिलीज हुई धुरंधर 2 साल 2025 में आई धुरंधर की सीक्वल है। फिल्म में सभी प्रमुख कलाकारों ने अपने पुराने किरदारों को दोहराया है, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं। कुल मिलाकर, धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम है और यह फिल्म आने वाले दिनों में और भी बड़े रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार नजर आ रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com