करण जौहर ने बदली ‘दोस्ताना 2’ की हीरोइन, प्रतिभा रांटा हुईं बाहर, अब ये मिस इंडिया करेंगी डेब्यू
Sini Shetty Debut: धर्मा प्रोडक्शंस की ‘दोस्ताना 2’ एक बार फिर चर्चा में है। कई कास्टिंग बदलावों के बीच अब खबर है कि सिनी शेट्टी इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू कर सकती हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
सिनी शेट्टी करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Dostana 2 Cast Update: धर्मा प्रोडक्शंस की चर्चित फिल्म दोस्ताना 2 पिछले कुछ सालों से कास्टिंग बदलावों को लेकर खबरों में बनी हुई है। फिल्म की घोषणा के बाद से ही इसमें कई उतार-चढ़ाव आए, जिसकी वजह से इसकी शूटिंग बार-बार टलती रही। अब एक बार फिर इस प्रोजेक्ट में नई हीरोइन की एंट्री को लेकर चर्चा गर्म है।
शुरुआत में दोस्ताना 2 में कौन था कास्ट?
फिल्म की शूटिंग की शुरुआत लक्ष्य लालवानी, कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर के साथ हुई थी। लेकिन कुछ समय बाद कार्तिक आर्यन और मेकर्स के बीच कथित मतभेद की खबरें सामने आईं। इसके बाद प्रोजेक्ट को रोक दिया गया और फिल्म अधर में लटक गई। साल 2025 में खबर आई कि फिल्म को दोबारा शुरू करने की तैयारी है। इस बार विक्रांत मैसी की एंट्री की चर्चा हुई। लक्ष्य का नाम बरकरार रहा, लेकिन लीड एक्ट्रेस को लेकर स्थिति साफ नहीं थी।
सिनी शेट्टी का नाम सबसे आगे
सम्बंधित ख़बरें
चाइल्ड आर्टिस्ट से ग्लोबल सुपरस्टार बनने तक, जानिए जूनियर एनटीआर की जिंदगी से जुड़े 7 अनसुने किस्से
‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, 38.5 मिलियन व्यूज के साथ रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को भी छोड़ा पीछे
‘प्यार में उम्र का फासला मायने नहीं रखता’, निक जोनस से 10 साल बड़ी होने पर प्रियंका चोपड़ा ने खुलकर रखी बात
सलमान खान की याचिका के बावजूद मेकर्स ने जारी किया ‘काला हिरण’ का नया टीजर, कोर्ट के फैसले पर टिकीं निगाहें
हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व मिस इंडिया सिनी शेट्टी को फिल्म की लीड एक्ट्रेस के तौर पर कास्ट किए जाने की संभावना है। अगर यह खबर सच साबित होती है, तो यह सिनी का बॉलीवुड डेब्यू होगा। बताया जा रहा है कि मेकर्स ने तीन अभिनेत्रियों पर विचार किया, लेकिन अंत में सिनी का नाम लगभग फाइनल कर लिया गया है। पहले चर्चा थी कि ‘लापता लेडीज’ फेम प्रतिभा रांटा इस भूमिका में नजर आएंगी, लेकिन अब उनका नाम पीछे छूटता दिख रहा है।
पहले पार्ट से जुड़ा खास कनेक्शन
साल 2008 में रिलीज हुई दोस्ताना में प्रियंका चोपड़ा ने लीड रोल निभाया था। प्रियंका मिस वर्ल्ड रह चुकी हैं। ऐसे में अगर सिनी शेट्टी ‘दोस्ताना 2’ से डेब्यू करती हैं, तो फिल्म को एक और ब्यूटी पेजेंट कनेक्शन मिल जाएगा।
ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती के जन्म का दर्दनाक दौर किया याद, बोलीं- मंत्रों का जाप करती थी
कौन हैं सिनी शेट्टी?
सिनी शेट्टी फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 की विजेता रह चुकी हैं और उन्होंने मिस वर्ल्ड 2023 में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। मुंबई में जन्मी सिनी का पारिवारिक संबंध कर्नाटक से है। उन्होंने एसके सोमैया कॉलेज से अकाउंटिंग और फाइनेंस में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है, जिसके साथ-साथ वह एक ट्रेंड भारतनाट्यम डांसर भी हैं। फिलहाल, ‘दोस्ताना 2’ को लेकर फैंस में अब भी उत्साह बना हुआ है। सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि मेकर्स आधिकारिक ऐलान कब करते हैं और फिल्म आखिरकार कब फ्लोर पर लौटती है।
