‘प्यार में उम्र का फासला मायने नहीं रखता’, निक जोनस से 10 साल बड़ी होने पर प्रियंका चोपड़ा ने खुलकर रखी बात
Priyanka Chopra Nick Jonas Age Gap: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस से 10 साल बड़ी होने पर खुलकर बात करते हुए कहा कि रिश्ते में प्यार, भरोसा और सम्मान सबसे ज्यादा मायने रखते हैं, उम्र नहीं।
- Written By: सोनाली झा
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Priyanka Chopra Nick Jonas Relationship: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर अपने निजी जीवन को लेकर खुलकर बात की है। इस बार उन्होंने पति निक जोनस के साथ उम्र के अंतर पर अपनी राय साझा की। प्रियंका ने कहा कि अगर रिश्ते में भरोसा, सम्मान और समझ हो तो उम्र का फासला कभी भी मायने नहीं रखता। उन्होंने यह भी बताया कि निक से 10 साल बड़ी होने के बावजूद उनके रिश्ते में कभी किसी तरह की परेशानी नहीं आई।
एक हालिया पॉडकास्ट के दौरान एक महिला ने प्रियंका से पूछा कि वह खुद से छह साल छोटे लड़के को डेट कर रही हैं और इस रिश्ते को लेकर आत्मविश्वास कैसे बनाए रखें। इस सवाल का जवाब देते हुए प्रियंका ने कहा कि जब आपको ऐसा जीवनसाथी मिल जाए, जो आपको समझे, आपका सम्मान करे और हर परिस्थिति में आपका साथ निभाए, तब उम्र का अंतर महत्वहीन हो जाता है।
निक जोनस ने भी रखी अपनी राय
पॉडकास्ट के दौरान निक जोनस ने भी इस विषय पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि प्रियंका से 10 साल छोटे होने का एहसास उन्हें कभी नहीं हुआ और न ही उन्होंने इसे अपने रिश्ते में किसी बाधा के रूप में देखा। उनके मुताबिक, रिश्ते की मजबूती आपसी भरोसे, प्यार और सम्मान से तय होती है, न कि उम्र के अंतर से। प्रियंका और निक अक्सर सार्वजनिक मंचों पर एक-दूसरे के प्रति सम्मान और प्यार जाहिर करते नजर आते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सलमान खान की याचिका के बावजूद मेकर्स ने जारी किया ‘काला हिरण’ का नया टीजर, कोर्ट के फैसले पर टिकीं निगाहें
मराठी डेब्यू से पहले अदा शर्मा का बड़ा बयान, कहा- असली दर्द को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाना कहानी के साथ न्याय नहीं
‘अगर शिवांगी जीतेंगी तो हर्षद खुद हट जाएंगे’, राम कपूर ने ‘लॉक अप 2’ में रिश्ते को लेकर दिया बड़ा हिंट
एयरपोर्ट पर पैपराजी से नाराज हुईं रानी मुखर्जी, बेटी आदिरा की तस्वीरों को लेकर खुद चेक किया कैमरा
सोशल मीडिया से शुरू हुई थी लव स्टोरी
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर बातचीत से शुरू हुई थी। कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने दिसंबर 2018 में राजस्थान के जोधपुर स्थित उम्मेद भवन पैलेस में हिंदू और ईसाई दोनों रीति-रिवाजों से शादी की थी। साल 2022 में सरोगेसी के जरिए दोनों बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के माता-पिता बने।
इन फिल्मों में नजर आएंगी प्रियंका
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का निर्देशन एसएस राजामौली कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि यह एक बड़े बजट की टाइम-ट्रैवल एडवेंचर फिल्म होगी, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।
