-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Kannappa Wins Maa Magic Works Sitaare Zameen Par Continues To Gain Momentum
कन्नप्पा ने मारी बाजी, मां का चला जादू, सितारे जमीन पर की रफ्तार बरकरार
- Written By: सोनाली झा
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कन्नप्पा ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले दिन 9 करोड़ रुपये की कमाई की। विष्णु मंचू, प्रभास और अक्षय कुमार की मौजूदगी वाली यह माइथोलॉजिकल एक्शन फिल्म दर्शकों को खूब भा रही है।

कन्नप्पा, मां और सितारे जमीन पर का कलेक्शन
मुंबई: भारतीय सिनेमाघरों में इन दिनों अलग-अलग जॉनर की कई बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टकरा रही हैं। इनमें अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर ‘हाउसफुल 5’, काजोल की हॉरर थ्रिलर ‘मां’, आमिर खान की संवेदनशील स्पोर्ट्स ड्रामा ‘सितारे ज़मीन पर’ और विष्णु मंचू की माइथोलॉजिकल एक्शन ड्रामा ‘कन्नप्पा’ प्रमुख हैं। आइए जानें किस फिल्म का जादू चल रहा है और कौन हो रही है कमजोर।
कन्नप्पा का जबरदस्त आगाज
27 जून को रिलीज हुई ‘कन्नप्पा’ ने पहले ही दिन भारत में 9 करोड़ रुपये की कमाई की है। विष्णु मंचू, अक्षय कुमार, प्रभास, मोहनलाल और काजल अग्रवाल जैसे सितारों से सजी यह फिल्म एक नास्तिक से शिवभक्त बनने की प्रेरणादायक कहानी है। धर्म और एक्शन के मेल ने दर्शकों को खींचा है। कन्नप्पा ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन करीब 9.00 करोड़ की कमाई की है।
सितारे जमीन पर बनी दर्शकों की पसंद
आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर, बच्चों के बीच सीख और संवेदना की मजबूत कहानी कहती है। रिलीज के आठवें दिन शुक्रवार को इसने 6.50 करोड़ रुपये की कमाई की है, जबकि भारत में इसका कुल कलेक्शन अब 94.40 करोड़ पहुंच चुका है। वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म की कमाई करीब 150 करोड़ रुपये के आसपास हो चुकी है। विदेशों में फिल्म ने 40.00 करोड़ के पार कमाई कर ली है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर से बॉलीवुड के ‘जानी’ बनने तक, जानें राजकुमार की जिंदगी का दिलचस्प सफर
Alliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Alpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
शिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
मां ने दिखाया इमोशनल-हॉरर का दम
काजोल की फिल्म ‘मां’ में एक मां की अपनी बेटी के लिए अदृश्य ताकतों से लड़ाई को दर्शाया गया है। पहले शुक्रवार को फिल्म ने 4.50 करोड़ रुपये की कमाई की, जो कि एक महिला प्रधान हॉरर फिल्म के लिए सराहनीय है। काजोल की फिल्म ‘मां’ को अजय देवगन, ज्योति देशपांडे और कुमार मंगत पाठक ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म के साथ ही साथ सिनेमाघरों में साउथ की फिल्म कनप्पा भी रिलीज हुई है।
ये भी पढ़ें- इलियाना डिक्रूज के घर में गूंजी किलकारी, फोटो शेयर कर बेबी बॉय का रिवील किया नाम
हाउसफुल 5 की रफ्तार थमी
कॉमेडी और मर्डर मिस्ट्री का मिश्रण लेकर आई ‘हाउसफुल 5’ अब 22वें दिन सिर्फ 30 लाख रुपये ही कमा पाई है। कुल भारतीय कलेक्शन 180.95 करोड़ है, जबकि वर्ल्डवाइड यह फिल्म 273.50 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है। वहीं विदेशों में फिल्म की कमाई लगभग 58.00 करोड़ के आसपास हो चुकी है। हालांकि, नई फिल्मों की एंट्री ने इसका क्रेज़ फीका कर दिया है।
Kannappa wins maa magic works sitaare zameen par continues to gain momentum
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर से बॉलीवुड के ‘जानी’ बनने तक, जानें राजकुमार की जिंदगी का दिलचस्प सफर
Jul 03, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: आज रेड अलर्ट पर मुंबई और कोंकण, पुणे समेत इन जिलों में अतिवृष्टि की चेतावनी
Jul 03, 2026 | 05:55 AMWhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













