रणवीर सिंह पर लगे बैन विवाद में Kangana Ranaut का समर्थन, बोलीं- जितनी बड़ी हैसियत, उतने ज्यादा दुश्मन
Kangana Ranaut Support Ranveer Singh: ‘डॉन 3’ से अलग होने के बाद रणवीर सिंह पर लगे FWICE बैन विवाद के बीच कंगना रनौत उनके समर्थन में सामने आई हैं। कंगना ने कहा कि सफलता के साथ विरोधी भी बढ़ते हैं।
- Written By: सोनाली झा
कंगना रनौत और रणवीर सिंह (फोटो-सोशल मीडिया)
Kangana Ranaut Reaction Ranveer Singh: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म ‘डॉन 3’ से जुड़े विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेता के फिल्म से अलग होने के फैसले के बाद यह मामला लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी बीच अभिनेत्री कंगना रनौत ने इस पूरे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कंगना का मानना है कि सफलता के साथ आलोचना और विरोध भी बढ़ता है, इसलिए रणवीर सिंह को इस स्थिति को सकारात्मक रूप से देखना चाहिए।
दरअसल, कंगना रनौत अपनी आगामी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंची थीं। इस दौरान उनसे रणवीर सिंह के खिलाफ जारी किए गए बैन और विवाद को लेकर सवाल पूछा गया। जवाब में कंगना ने कहा कि जब कोई व्यक्ति आगे बढ़ता है और सफलता हासिल करता है, तो उसके विरोधी भी बढ़ जाते हैं।
सफलता के साथ दुश्मन भी बढ़ते हैं
कंगना ने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता कि आपकी हैसियत बढ़ रही हो और आपके दुश्मन न बनें। रणवीर सिंह को यह सोचना चाहिए कि उनकी क्या हैसियत है कि उनके इतने दुश्मन हैं। जब आप जीवन में आगे बढ़ते हैं तो कई तरह की चुनौतियां सामने आती हैं। हमेशा आसान रास्ता नहीं मिलता। कंगना ने आगे कहा कि मेरे साथ भी बहुत कुछ हुआ है, लेकिन आज मैं अच्छा कर रही हूं। इसलिए ऐसी परिस्थितियों से घबराने की जरूरत नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
26/11 हमले में नर्सों की बहादुरी की कहानी लेकर आई कंगना रनौत की Bharat Bhagya Vidhata, रिलीज हुआ दमदार ट्रेलर
Bobby Deol ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मुश्किल दौर में पत्नी तान्या ने कभी मेरा साथ नहीं छोड़ा
चंडीगढ़ में Badshah के क्लब पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, बिल्डिंग नियमों के उल्लंघन के आरोप में किया गया सील
Cocktail 2 Trailer Out: ‘कॉकटेल 2’ का ट्रेलर रिलीज होते ही छाया, शाहिद कपूर पर फिदा हुईं कृति सेनन और रश्मिका
क्या है पूरा विवाद
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘डॉन 3’ की शूटिंग शुरू होने से कुछ सप्ताह पहले ही प्रोजेक्ट से अलग होने का फैसला किया। बताया जा रहा है कि इस फैसले से फिल्म के निर्माताओं को करोड़ों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। इसके बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने रणवीर सिंह के खिलाफ ‘नॉन-कोऑपरेशन’ नोटिस जारी कर दिया। इस कदम को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
रणवीर सिंह ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया
कुछ लोग इसे उचित मान रहे हैं, जबकि कई फिल्म निर्माता और कलाकार इस फैसले का विरोध कर रहे हैं। फिलहाल रणवीर सिंह ने इस विवाद पर सार्वजनिक रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि उनकी टीम की ओर से एक बयान जारी किया गया था। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि आने वाले दिनों में यह विवाद किस दिशा में आगे बढ़ता है।
