‘डॉन 3’ विवाद में रणवीर सिंह को मिला बड़ा समर्थन, Padmini Kolhapure बोलीं- हम हमेशा उनके साथ हैं

Padmini Kolhapure Reaction: डॉन 3 विवाद के बीच पद्मिनी कोल्हापुरे ने रणवीर सिंह का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सिंटा हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा। रणवीर पर फिल्म छोड़ने से 45 करोड़ के नुकसान का आरोप है।
Padmini Kolhapure Reaction Ranveer Singh Don 3 Controversy Farhan Akhtar FWICE
पद्मिनी कोल्हापुरे और रणवीर सिंह (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Padmini Kolhapure Reaction Ranveer Singh Don 3 Controversy: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म डॉन 3 को लेकर चल रहे विवाद की वजह से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म से उनके बाहर होने और उसके बाद हुए विवाद ने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। इसी बीच अब दिग्गज एक्ट्रेस और सिंटा की वाइस-प्रेसिडेंट पद्मिनी कोल्हापुरे ने रणवीर सिंह का खुलकर समर्थन किया है।

पद्मिनी कोल्हापुरे ने साफ कहा कि सिंटा हमेशा अपने कलाकारों के साथ खड़ा रहता है और जरूरत पड़ने पर रणवीर को भी पूरा समर्थन मिलेगा। उन्होंने रणवीर सिंह के समर्थन में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि सिंटा को रणवीर सिंह के सदस्य होने पर गर्व है। जब भी उन्हें हमारी जरूरत होगी, हम उनके साथ खड़े रहेंगे। यह मामला पहले ही सार्वजनिक हो चुका है, इसलिए मैं इस पर ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहती, लेकिन हम हमेशा उनके लिए मौजूद हैं।

कैसे शुरू हुआ पूरा विवाद

दरअसल, विवाद तब शुरू हुआ जब फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ से रणवीर सिंह के बाहर होने की खबर सामने आई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर ने शूटिंग शुरू होने से कुछ समय पहले ही फिल्म छोड़ने का फैसला किया था। इसके बाद एफडब्ल्यूआईसीई के पास शिकायत पहुंची। आरोप लगाया गया कि रणवीर के फिल्म छोड़ने से निर्माताओं को करीब 45 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। बताया गया कि फिल्म की लोकेशन, होटल बुकिंग और शूटिंग की तैयारियों पर पहले ही भारी खर्च किया जा चुका था।

रणवीर के खिलाफ जारी हुआ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव

फेडरेशन के मुख्य सलाहकार अशोक पंडित ने बताया कि रणवीर सिंह ने शूटिंग शुरू होने से सिर्फ तीन हफ्ते पहले फिल्म से अलग होने का फैसला लिया। उस समय तक फिल्म की लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। अशोक पंडित के मुताबिक, फेडरेशन ने रणवीर से कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद एक्टर के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी किया गया।

इंडस्ट्री में बढ़ी चर्चा

इस पूरे मामले ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में बहस छेड़ दी है। कई लोग निर्माताओं के नुकसान को गंभीर मान रहे हैं, जबकि कुछ कलाकार रणवीर सिंह के समर्थन में भी सामने आ रहे हैं। अब पद्मिनी कोल्हापुरे के बयान ने इस विवाद को और चर्चा में ला दिया है। फिलहाल फैंस की नजर इस बात पर बनी हुई है कि आने वाले दिनों में रणवीर सिंह या फिल्म के मेकर्स की तरफ से इस विवाद पर कोई नया बयान सामने आता है या नहीं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com