‘क्वीन 2’ से धमाकेदार वापसी करेंगी कंगना रनौत, नए अंदाज में दिखेगी आत्म-खोज की कहानी, फैंस हुए एक्साइटेड
Kangana Ranaut Upcoming Movie: कंगना रनौत जल्द ही ‘क्वीन 2’ के साथ वापसी करने जा रही हैं। इस बार वह शहरी लड़की के किरदार में आत्म-खोज की नई कहानी लेकर आएंगी। अब इसके लिए फैंस एक्साइटेड हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
कंगना रनौत (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Kangana Ranaut Queen Sequel Film: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत इन दिनों भले ही फिल्मों में कम नजर आ रही हों, लेकिन उनके फैंस अब भी उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित रहते हैं। उनकी पिछली फिल्म ‘इमरजेंसी’ साल 2025 में रिलीज हुई थी, जिसके बाद अब उनकी अगली फिल्म को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
‘क्वीन 2’ से वापसी करेंगी कंगना रनौत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंगना रनौत अब अपनी सुपरहिट फिल्म ‘क्वीन’ के सीक्वल के साथ वापसी करने की तैयारी में हैं। इस फिल्म ने उनके करियर को नई ऊंचाई दी थी और उन्हें इंडस्ट्री में खास पहचान दिलाई थी। बताया जा रहा है कि ‘क्वीन 2’ की शूटिंग अप्रैल के अंत तक शुरू हो सकती है। इस बार भी फिल्म का निर्देशन विकास बहल करेंगे।
पहले पार्ट में जहां कंगना रनौत ने एक छोटे शहर की भोली-भाली लड़की का किरदार निभाया था, वहीं इस बार उनका किरदार पूरी तरह अलग होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘क्वीन 2’ में वह एक मॉडर्न, शहरी लड़की के रोल में नजर आएंगी जो स्मार्ट, आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी होगी। हालांकि, कहानी एक बार फिर उसकी आत्म-खोज की यात्रा पर आधारित होगी, जो दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Saira Banu Post: दिलीप कुमार की पुण्यतिथि पर छलका सायरा बानो का दर्द, बोलीं- साहब आज भी मेरी याद में जिंदा हैं
Queen 2 Controversy: 250 करोड़ के मुकदमे से बढ़ीं मेकर्स की मुश्किलें, जानिए पूरा मामला
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ से बॉलीवुड में कदम रखेंगे परेश रावल के बेटे अनिरुद्ध, निभाएंगे सिकंदर का अहम किरदार
Gauri Spratt Look: बेज लहंगे में दुल्हन बनीं गौरी स्प्रैट, रॉयल जूलरी और सिंपल लुक ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम
भारत में ही होगी कहानी की जर्नी
इस बार फिल्म की कहानी विदेश की बजाय भारत में ही सेट की जाएगी। जहां पहले पार्ट में लंदन और यूरोप की लोकेशन्स देखने को मिली थीं, वहीं इस बार देश के अलग-अलग शहरों में कहानी आगे बढ़ेगी। मुंबई में फिल्म का पहला शेड्यूल शूट किया जाएगा, जहां एक नॉर्थ इंडियन शहर का सेट तैयार किया जा रहा है। इसके बाद टीम अन्य मेट्रो सिटीज में भी शूटिंग करेगी।
नई स्टारकास्ट के साथ आएगी फिल्म
‘क्वीन’ में राजकुमार राव अहम भूमिका में नजर आए थे, लेकिन इस बार ‘क्वीन 2’ में सपोर्टिंग कास्ट पूरी तरह नई हो सकती है। मेकर्स फिल्म को फ्रेश अपील देने के लिए नए चेहरों को मौका देना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें- कौन हैं अनीता आडवाणी? जिन्हें राजेश खन्ना संग ‘शादी’ का दावा करने पर हाईकोर्ट से मिला झटका, जानें पूरा मामला
फैंस को बड़ी उम्मीदें
आपको बता दें कि ‘क्वीन’ की सफलता को देखते हुए ‘क्वीन 2’ से फैंस को काफी उम्मीदें हैं। अगर यह फिल्म पहले पार्ट की तरह दिल को छूने वाली कहानी और दमदार परफॉर्मेंस लेकर आती है, तो कंगना एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती हैं।
