‘इंप्रेस करने के चक्कर में मत पड़ो...’, कंगना रनौत का सीधा संदेश, फैंस को दिया लाइफ मंत्र

Kangana Ranaut Motivational Post: कंगना रनौत का मोटिवेशनल पोस्ट वायरल हो रहा है। जिसमें एक्ट्रेस ने कहा कि दूसरों को इंप्रेस करने में वक्त बर्बाद न करें, खुद को प्राथमिकता दें और अपनी जगह खुद बनाएं।
Kangana Ranaut Motivational Post
कंगना रनौत (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Updated on

Kangana Ranaut Self Worth Message: भाजपा सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। फिल्मों से लेकर राजनीति तक अपनी अलग पहचान बना चुकी कंगना ने इस बार सोशल मीडिया पर एक मोटिवेशनल संदेश साझा किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

रविवार को इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस पोस्ट में कंगना ने लोगों को आत्मसम्मान और आत्मविश्वास का महत्व समझाने की कोशिश की। उन्होंने लिखा कि किसी को प्रभावित करने में अपनी जिंदगी खपा देना सही नहीं है। उनके अनुसार, लोग आपको इसलिए पसंद नहीं करते क्योंकि आप अच्छे या सफल हैं, बल्कि इसलिए करते हैं क्योंकि उनके भीतर भी वही गुण होते हैं।

कंगना रनौत ने दिया जीवन का मूलमंत्र

कंगना रनौत ने अपने पोस्ट में साफ तौर पर कहा कि दूसरों को इंप्रेस करने की कोशिश करने से बेहतर है कि इंसान खुद पर ध्यान दे। उन्होंने यह भी लिखा कि अगर आप जरूरत से ज्यादा कोशिश करेंगे, तो लोग आपको नापसंद करने लगेंगे। इसलिए जरूरी है कि आप अपने जैसे लोगों का समूह खोजें और वहीं खुद को सहज महसूस करें।

उन्होंने आगे सलाह दी कि जहां आप अस्थिर या असहज महसूस करते हैं, वहां खुद को फिट करने की कोशिश न करें। बल्कि अपनी राह चुनें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। “उठो और चमको” जैसे शब्दों के जरिए उन्होंने फैंस को सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश दिया। कंगना रनौत की यह सोच उनके जीवन सफर से भी झलकती है। उन्होंने बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के बॉलीवुड में कदम रखा और अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई। इसके बाद उन्होंने राजनीति में भी कदम रखा और आज वह हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद हैं।

एक्ट्रेस ने नेपोटिज्म पर उठाया है मुद्दा

कंगना ने अपने करियर के दौरान कई बार फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म के मुद्दे को उठाया है। उन्होंने खुलकर कहा कि इंडस्ट्री में कई बार प्रतिभा से ज्यादा रिश्तों को महत्व दिया जाता है। इस मुद्दे पर उन्होंने कई बड़े नामों को भी आड़े हाथों लिया था।

फिलहाल, कंगना फिल्मों के साथ-साथ सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर भी सक्रिय हैं। वह महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और अपने क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम कर रही हैं। उनका यह नया संदेश भी लोगों को खुद पर भरोसा रखने और अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित करता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com