- Hindi News »
- Entertainment »
- Rajkummar Rao Comedy Thriller Toaster Netflix Release Date Revealed
राजकुमार राव की ‘टोस्टर’ का ऐलान, OTT पर हंसी के साथ मर्डर मिस्ट्री का लगेगा तड़का, रिलीज डेट भी हुई फाइनल
Rajkummar Rao And Sanya Malhotra Movie: राजकुमार राव की नई फिल्म ‘टोस्टर’ का ऐलान हो गया है। साथ ही मजेदार अनाउंसमेंट वीडियो के साथ फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट ने एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।
- Written By: स्नेहा मौर्या

राजकुमार राव (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Toaster OTT Release Date: अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत चुके राजकुमार राव अब एक बार फिर नई फिल्म ‘टोस्टर’ के साथ दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं। खास बात यह है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं बल्कि OTT प्लेटफॉर्म Netflix पर रिलीज होगी। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट 15 अप्रैल तय की है, और इसके साथ ही इसका अनोखा अनाउंसमेंट वीडियो भी सामने आया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।
इस फिल्म को पत्रलेखा ने प्रोड्यूस किया है, जो कि राजकुमार राव की पत्नी भी हैं। ‘टोस्टर’ का ऐलान पहले ही 2025 में कर दिया गया था, लेकिन अब यह फिल्म आखिरकार रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है।
राजकुमार राव ने वीडियो शेयर कर किया फिल्म का अनाउंसमेंट
फिल्म के अनाउंसमेंट वीडियो में राजकुमार राव का अलग ही अंदाज देखने को मिलता है। वीडियो में वह मेकअप रूम में बैठे नजर आते हैं, तभी एक असिस्टेंट उन्हें स्क्रिप्ट देकर मोनोलॉग बोलने के लिए कहता है। इस पर राजकुमार गुस्से में आ जाते हैं और कहते हैं कि उनसे हर बार मोनोलॉग ही क्यों बुलवाया जाता है। इस बार वह साफ मना कर देते हैं और सीधे फिल्म की रिलीज डेट और स्टारकास्ट का खुलासा कर देते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Disha Patani Film: बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में धमाका करेंगी दिशा पाटनी, ‘होलिगार्ड्स सागा’ से करेंगी एंट्री
Priyanka Chopra ने गोल्ड गाला 2026 में लूटी महफिल, 20 साल पुरानी साड़ी से बनी ड्रेस में दिखीं ग्लैमरस
Thalapathy Vijay के शपथ ग्रहण के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़, प्रकाश राज और पूजा हेगड़े ने लुटाया प्यार
Shekhar Suman Memories: शेखर सुमन ने याद किए करियर के खास पल, फूलन देवी और बाल ठाकरे से जुड़ी बातें की शेयर
हालांकि, मजेदार ट्विस्ट तब आता है जब उन्हें एक ही लाइन को अलग-अलग 15 इमोशन्स में बोलने के लिए कहा जाता है। यह सुनकर वह पहले हैरान होते हैं और फिर अपने अंदाज में हर इमोशन के साथ डायलॉग बोलकर दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर देते हैं।
क्या है फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी भी उतनी ही दिलचस्प है। ‘टोस्टर’ एक कॉमेडी-थ्रिलर है, जिसे विवेक दास चौधरी ने डायरेक्ट किया है। इसमें सान्या मल्होत्रा, फराह खान, अर्चना पूरन सिंह, अभिषेक बनर्जी और सीमा पहवा जैसे शानदार कलाकार नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Dialogue: ‘मेरा बच्चा है तू’ डायलॉग बना ट्रेंड, जमील जमाली ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम
कहानी रमाकांत नाम के एक बेहद कंजूस आदमी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक नवविवाहित जोड़े को शादी में टोस्टर गिफ्ट करता है। लेकिन वह उस टोस्टर को लेकर इतना पजेसिव हो जाता है कि जब उसे पता चलता है कि कपल का रिश्ता टूट गया है, तो वह अपना गिफ्ट वापस लेने निकल पड़ता है। यही जुनून धीरे-धीरे एक खतरनाक मोड़ लेता है, जहां मामला हत्या तक पहुंच जाता है। कॉमेडी और सस्पेंस से भरपूर ‘टोस्टर’ दर्शकों को एक अलग तरह का एंटरटेनमेंट देने का वादा करती है।
Rajkummar rao comedy thriller toaster netflix release date revealed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Thane Metro Line 4 Project: ठाणे मेट्रो-4 परियोजना में फिर देरी, 2027 से पहले सेवा शुरू होने की संभावना कम
May 11, 2026 | 08:36 AMनागपुर रेलवे ट्रैक घटना: ट्रेन के सामने कूदकर 2 अज्ञात युवकों ने दी जान, पहचान में जुटी पुलिस
May 11, 2026 | 08:26 AM15 राज्यों में आसमानी आफत का आईएमडी अलर्ट जारी, 12 घंटे के भीतर 80 की रफ्तार से चलेगी आंधी और भारी बारिश
May 11, 2026 | 08:14 AMनितिन गडकरी बोले- ‘90 प्रतिशत काम सोशल वर्क’, पुणे में अभय फिरोदिया को मिला पुण्य भूषण सम्मान
May 11, 2026 | 08:11 AMराजधानी भोपाल में भिंडी की सब्जी बनी विवाद की वजह, तलाक तक पहुंचा मामला
May 11, 2026 | 08:11 AMकाठमांडू एयरपोर्ट में लैंडिंग के दौरान प्लेन में लगी आग, मौत को छूकर वापस लौटे 289 यात्री, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 08:05 AMशरणार्थी से नेतृत्व तक, सिंधी समाज हर क्षेत्र में अग्रणी; नागपुर में बोले सीएम फडणवीस
May 11, 2026 | 08:00 AMवीडियो गैलरी

CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM
पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM
तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बनें विजय थलापति, शपथ ग्रहण में राहुल गांधी समेत तमाम सुपरस्टार्स हुए शामिल-VIDEO
May 10, 2026 | 01:39 PM
सुवेंदु अधिकारी के CM बनने पर मौलाना रजवी ने बांग्लादेश को दिखाया आईना, कहा- जम्हूरियत हमारा निजी मामला
May 10, 2026 | 12:22 PM
देश का सब कुछ बेच रही है भाजपा… डिंपल यादव का मोदी सरकार के निजीकरण और महिला सुरक्षा पर जोरदार हमला
May 10, 2026 | 11:56 AM
ट्रंप को कोर्ट से तगड़ा झटका! 10% नए टैरिफ को बताया गैरकानूनी, क्या भारत के लिए अब खुलेगा फायदे का रास्ता?
May 09, 2026 | 08:22 PM














