Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 7 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Gauri Spratt Look: बेज लहंगे में दुल्हन बनीं गौरी स्प्रैट, रॉयल जूलरी और सिंपल लुक ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम

Gauri Spratt Wedding Look: गौरी स्प्रैट का ब्राइडल लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। उन्होंने बेज रंग का खूबसूरत लहंगा, मिनिमल जूलरी और फूलों से सजी बोहो स्टाइल चोटी के साथ बेहद एलिगेंट लुक अपनाया।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jul 07, 2026 | 04:31 PM

गौरी स्प्रैट का ब्राइडल लुक (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Gauri Spratt Bridal Look: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने 5 जुलाई को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में प्राइवेट सेरेमनी में रजिस्टर मैरिज की। शादी के बाद से कपल की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा गौरी स्प्रैट के ब्राइडल लुक की हो रही है।

गौरी स्प्रैट ने पारंपरिक लाल जोड़े की बजाय हल्के बेज रंग का खूबसूरत लहंगा पहनकर अपनी सादगी और एलिगेंस से सभी का दिल जीत लिया। अपने खास दिन के लिए गौरी ने कस्टम डिजाइन किया गया बेज रंग का ब्राइडल लहंगा चुना। लहंगे पर फ्लोरल पैटर्न के साथ हल्का जरी वर्क किया गया था, जिसने उनके पूरे लुक को बेहद क्लासी और रॉयल टच दिया।

हाई नेक ब्लाउज ने बढ़ाई एलिगेंस

गौरी ने लहंगे के साथ फुल स्लीव्स वाला हाई नेक ब्लाउज कैरी किया। ब्लाउज पर बारीक फ्लोरल डिटेलिंग की गई थी, जो लहंगे के साथ खूबसूरती से मैच कर रही थी। इस मॉडर्न और ट्रेडिशनल कॉम्बिनेशन ने उनके ब्राइडल लुक को अलग पहचान दी। गौरी ने अपने ब्राइडल लुक को मिनिमल लेकिन रॉयल जूलरी के साथ पूरा किया। उन्होंने चार लेयर वाला रानी हार पहना, जिसमें हरे मोतियों की खूबसूरत डिटेलिंग देखने को मिली। इसके साथ उन्होंने एक एलिगेंट चोकर और मैचिंग ईयररिंग्स कैरी किए।

सम्बंधित ख़बरें

सतलुज के समर्थन में उतरे राम गोपाल वर्मा, बोले- इस फिल्म का ‘एनकाउंटर’ मत कीजिए, इसे हर किसी को देखना चाहिए

KSBKBT 2 Spoiler: 10 साल बाद तुलसी की शांति निकेतन में वापसी, बंटवारा देख निकल पड़े आंसू

‘मैंने अपने एग्स फ्रीज करवाए’… मां बनने की प्लानिंग पर कृति सेनन का खुलासा, बताया क्यों लिया बड़ा फैसला

Welcome To The Jungle: दूसरे सोमवार भी बरकरार रहा कॉमेडी का जलवा, 100 करोड़ क्लब के बाद कमाई जारी

फूलों वाली चोटी और नेचुरल मेकअप ने जीता दिल

गौरी स्प्रैट की जूलरी ने पूरे लुक में शाही अंदाज जोड़ दिया, जबकि ओवरऑल स्टाइलिंग बेहद संतुलित नजर आई। गौरी के ब्राइडल लुक की सबसे खास बात उनका हेयरस्टाइल रहा। उन्होंने पारंपरिक जूड़े की बजाय ढीली बोहो स्टाइल लंबी चोटी बनाई, जिसे छोटे-छोटे ताजे फूलों से सजाया गया था। वहीं मेकअप को बेहद हल्का और नेचुरल रखा गया।

ये भी पढ़ें- सतलुज के समर्थन में उतरे राम गोपाल वर्मा, बोले- इस फिल्म का ‘एनकाउंटर’ मत कीजिए, इसे हर किसी को देखना चाहिए

सोशल मीडिया पर हो रही जमकर तारीफ

ग्लोइंग स्किन, न्यूड टोन मेकअप और ब्रॉन्ज स्मोकी आई लुक ने गौरी स्प्रैट की खूबसूरती को और निखार दिया। गौरी स्प्रैट का सिंपल, एलिगेंट और रॉयल ब्राइडल लुक सोशल मीडिया पर फैशन लवर्स के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। कई यूजर्स उनके मिनिमलिस्ट ब्राइडल स्टाइल की तारीफ कर रहे हैं और इसे मॉडर्न ब्राइड्स के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन बता रहे हैं।

Aamir khan wife gauri spratt bridal look wedding lehenga floral braid

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 07, 2026 | 04:31 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.