- Hindi News »
- Entertainment »
- Kangana Ranaut Grishneshwar Jyotirlinga Darshan Share Photos
कंगना रनौत ने किए 10वें ज्योतिर्लिंग घृष्णेश्वर महादेव के दर्शन, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
Kangana Ranaut Temple Visit: कंगना रनौत इन दिनों आध्यात्मिक यात्रा पर हैं। देश के 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के क्रम में उन्होंने महाराष्ट्र के घृष्णेश्वर महादेव में 10वां ज्योतिर्लिंग दर्शन किया।
- Written By: स्नेहा मौर्या

कंगना रनौत (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Kangana Ranaut Visit Grishneshwar Jyotirlinga: बॉलीवुड की बेबाक और प्रतिभाशाली अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों फिल्मों से ज्यादा अपनी आध्यात्मिक यात्रा को लेकर चर्चा में हैं। मंडी लोकसभा सीट से सांसद बनने के बाद कंगना फिलहाल राजनीति और अपने संसदीय क्षेत्र के कामों पर फोकस कर रही हैं। इसी बीच वह देशभर में स्थित 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने के संकल्प पर निकली हुई हैं।
कंगना रनौत ने हाल ही में महाराष्ट्र स्थित घृष्णेश्वर महादेव ज्योतिर्लिंग में दर्शन किए, जो उनके ज्योतिर्लिंग दर्शन का 10वां पड़ाव है। उन्होंने इस पावन यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिनमें वह नीले रंग के ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रही हैं। तस्वीरों में कंगना पूरी श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ भगवान शिव की पूजा करती दिख रही हैं।
कंगना ने किए घृष्णेश्वर महादेव ज्योतिर्लिंग के दर्शन
कंगना ने बताया कि कई ज्योतिर्लिंग ऐसे हैं, जहां वह दो से चार बार जा चुकी हैं, लेकिन घृष्णेश्वर महादेव के दर्शन उन्हें पहली बार करने का सौभाग्य मिला। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, “आज घृष्णेश्वर महादेव ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए। महाराष्ट्र मेरा घर रहा है, लेकिन बाबा घृष्णेश्वर के दर्शन आज पहली बार हुए। सच में, दर्शन तभी होते हैं जब महादेव स्वयं बुलाते हैं। हर हर महादेव।”
सम्बंधित ख़बरें
तमन्ना से सारा-श्रीनिधि तक…महाशिवरात्रि पर ईशा सेंटर में जमकर थिरकीं, वायरल वीडियो देख फैंस ने लुटाया प्यार
T20 World Cup 2026 जीत के बाद एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए विराट-अनुष्का शर्मा, नो-मेकअप लुक से फैंस हुए इंप्रेस
राजपाल यादव की बेल पर आज सुनवाई, क्या तिहाड़ से होगी घर वापसी या जेल में ही कटेगी रात?
भारतीय सिनेमा का वो जादूगर, जिसने लिखी थी पहली फिल्म की स्क्रिप्ट, जानिए दादा साहब फाल्के की कहानी
पहले एक्ट्रेस पहुंची थीं बाबा बैद्यनाथ
इससे पहले कंगना रनौत ने अपनी आध्यात्मिक यात्रा के तहत बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग और वासुकी धाम में दर्शन किए थे, जिसे उन्होंने अपना 9वां ज्योतिर्लिंग बताया था। उस समय उन्होंने यह भी संकल्प लिया था कि दिसंबर खत्म होने से पहले सभी 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पूरे करेंगी।
काशी और सोमनाथ का भी कर चुकी हैं दर्शन
नवंबर में कंगना वाराणसी पहुंचीं थीं, जहां उन्होंने काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग में आरती में भाग लिया था। इसके अलावा वह गुजरात के सोमनाथ मंदिर और द्वारकाधीश मंदिर में भी दर्शन के लिए गई थीं। इस दौरान उनके साथ उनके भांजे पृथ्वी भी मौजूद थे। सोमनाथ मंदिर में उन्हें भेंट स्वरूप मां पार्वती की साड़ी भी प्राप्त हुई थी।
कंगना रनौत की यह यात्रा न सिर्फ उनकी धार्मिक आस्था को दर्शाती है, बल्कि यह भी बताती है कि राजनीति और प्रोफेशनल जिम्मेदारियों के बीच वह आत्मिक शांति को कितना महत्व देती हैं। अब उनके फैंस को इंतजार है कि वह बाकी बचे दो ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कब पूरे करती हैं।
Kangana ranaut grishneshwar jyotirlinga darshan share photos
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भारत के इन 3 बड़े दुश्मानों को मिला रहमान के शपथ ग्रहण का न्योता, PM मोदी नहीं होंगे शामिल, सामने आई वजह
Feb 16, 2026 | 01:00 PMनॉन वेज खाकर दर्शन का आरोप! मुस्लिम नेता के मंदिर पहुंचने पर बवाल, गोमूत्र से किया गया शुद्धिकरण
Feb 16, 2026 | 12:59 PMमराठी गौरव दिन पर सेवा का संकल्प, 10 हजार छात्रों को शैक्षणिक किट; नासिक से शुरुआत
Feb 16, 2026 | 12:48 PMयूपी में लखनऊ, मेरठ और अयोध्या समेत 18 जिला अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, चप्पे-चप्पे पर तलाशी जारी
Feb 16, 2026 | 12:46 PMहाई कोर्ट का मनपा को अल्टीमेटम: इतवारी के अवैध ढांचे पर तुरंत लें फैसला; 5 साल की देरी पर अदालत सख्त!
Feb 16, 2026 | 12:46 PMनागपुर प्रभाग 2: नालों में सड़ रही गंदगी, घरों में घुस रहा बदबूदार पानी; क्या महामारी का इंतजार कर रहा प्रशासन?
Feb 16, 2026 | 12:38 PMभरी मीटिंग में छलके सुनेत्रा पवार के आंसू, अदिति तटकरे के इस इमोशनल पोस्ट ने रुलाया, देखें VIDEO
Feb 16, 2026 | 12:37 PMवीडियो गैलरी

शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM
‘शिवाजी की तुलना टीपू सुल्तान से बर्दाश्त नहीं’, महाराष्ट्र में राजनीतिक उबाल; कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने
Feb 15, 2026 | 09:30 PM
कौन है हैरी बॉक्सर? लॉरेंस बिश्नोई का वो गैंगस्टर, जिसने रणवीर सिंह को भेजा वॉयस नोट- VIDEO
Feb 15, 2026 | 09:12 PM
‘ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह देश को बेच रही है सरकार’, ट्रेड डील पर पप्पू यादव का सवाल; PM मोदी पर बोला हमला
Feb 15, 2026 | 06:50 PM














