मानहानि केस में बठिंडा कोर्ट नहीं पहुंचीं कंगना रनौत, वकील ने भरी हाजिरी, इस दिन होगी अगली सुनवाई
Kangana Ranaut Bathinda Court: मानहानि मामले में कंगना रनौत बठिंडा कोर्ट में पेश नहीं हुईं। लोकसभा सेशन के कारण उनकी जगह वकील पहुंचे। अगली सुनवाई 5 जनवरी 2026 को होगी और गवाह पेश किए जाएंगे।
- Written By: स्नेहा मौर्या
कंगना रनौत (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Kangana Ranaut Defamation Case: बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत को सोमवार को बठिंडा कोर्ट में पेश होना था, लेकिन लोकसभा सेशन के कारण वह अदालत में उपस्थित नहीं हुईं। उनकी जगह उनके वकील ने हाजिरी भरी। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 5 जनवरी 2026 को निर्धारित की है।
दरअसल, यह मामला मानहानि से जुड़ा है, जिसमें आरोप है कि कंगना ने किसानों के आंदोलन के दौरान सोशल मीडिया पर बुजुर्ग महिला महिंदर कौर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। बठिंडा अदालत में पेशी के दौरान कंगना के वकील ने हाजिरी से छूट की अर्जी दाखिल की, लेकिन अदालत ने इस पर कोई फैसला नहीं सुनाया और अगली तारीख 5 जनवरी 2026 तय कर दी।
बठिंडा कोर्ट में नहीं पहुंचीं कंगना रनौत
इस तारीख से पहले महिंदर कौर की ओर से गवाहों को अदालत में पेश किया जाएगा। 5 जनवरी को अदालत में हाजिरी से छूट पर बहस भी होगी। मामला 2020-21 के किसान आंदोलन से जुड़ा है। उस समय दिल्ली में केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ लंबा धरना प्रदर्शन चला। इसी दौरान बठिंडा जिले के बहादुरगढ़ जंडिया गांव की महिंदर कौर ने अदालत में याचिका दाखिल की थी।
सम्बंधित ख़बरें
‘मां इंटी बंगाराम’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दूसरे दिन समांथा रुथ प्रभु की फिल्म ने तोड़े कई रिकॉर्ड
‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में समय रैना ने आलिया भट्ट पर किए ताबड़तोड़ जोक्स, कान्स विवाद पर भी लिया मजेदार तंज
Cocktail 2 Collection: ‘कॉकटेल 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, दूसरे दिन फिल्म ने दर्ज की बड़ी छलांग
कौन हैं परस्तू अहमदी, जिन्हें बिना हिजाब लाइव कॉन्सर्ट के बाद मिली 74 कोड़ों की सजा, लगा 2 साल का बैन
महिंदर कौर का आरोप था कि कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा कि “ऐसी महिलाएं धरनों पर पैसे लेकर आती हैं।” इस पोस्ट को लेकर महिंदर कौर ने कंगना रनौत के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया।
पिछली पेशी में एक्ट्रेस ने मांगी थी माफी
इससे पहले कंगना रनौत 27 अक्टूबर 2025 को भी बठिंडा कोर्ट में पेश हुई थीं। पिछली पेशी में उन्होंने महिंदर कौर से माफी मांगी और कहा कि उनका कोई ऐसा इरादा नहीं था जो किसी महिला का अपमान करे। उन्होंने यह भी कहा कि वह हमेशा महिलाओं के सम्मान के पक्ष में रही हैं।
ये भी पढ़ें- ‘धुरंधर’ की रिकॉर्डतोड़ सफलता पर रणवीर सिंह हुए भावुक, सोशल मीडिया पर शेयर की दिल छू लेने वाली बात
हालांकि महिंदर कौर ने साफ कर दिया कि वह माफी स्वीकार नहीं करेंगी और केस को अंत तक लड़ेंगी। अब देखना होगा कि अगली सुनवाई में अदालत इस मामले में क्या फैसला करती है और हाजिरी से छूट पर क्या निर्णय आता है। मामले ने सोशल मीडिया और मीडिया जगत में भी काफी चर्चा पैदा की है, और कंगना रनौत की राजनीतिक और फिल्मी छवि पर भी इसका असर देखा जा रहा है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
