-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Kajol Reacts Paparazzi Getting Angry And Being Compared To Jaya Bachchan
Kajol ने तोड़ी चुप्पी, पैपराजी पर भड़कने और जया बच्चन से तुलना पर दिया जवाब
- Written By: स्नेहा मौर्या
सोशल मीडिया पर काजोल को रूड और गुस्सैल बताया गया है और इसकी वजह पैपराजी के साथ उनका खराब बिहेवियर है। यहां तक, उनकी तुलना जया बच्चन से भी की गई है। अब हाल ही में उन्होंने इस बारे में रिएक्शन दिया है।

जया बच्चन और काजोल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस काजोल अक्सर अपने दमदार अभिनय और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हालांकि, कुछ दिनों में वह अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने पैपराजी के साथ व्यवहार को लेकर सुर्खियों में रही हैं। सोशल मीडिया पर कई बार काजोल को रूड और गुस्सैल बताया गया है, यहां तक कि उनकी तुलना जया बच्चन से भी की गई है, जो अक्सर पैपराजी पर नाराज होती देखी गई हैं।
दरअसल, अब काजोल ने इस पूरे मामले पर खुलकर अपनी बात रखी है। हाल ही में मीडिया को दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि आखिर क्यों वह कई बार मीडिया से उलझती नजर आती हैं।
काजोल ने पैपराजी पर भड़कने को लेकर की बात
उन्होंने कहा, “ठीक है, अगर आपको लगता है कि मैं डरावनी हूं, तो प्लीज जाकर मेरी अपकमिंग फिल्म ‘मां’ देखिए। मुझे लगता है कि आजकल सबकुछ वीडियो और पैपराजी पर निर्भर हो गया है। वे इंतजार करते हैं कि आप कुछ कहें। वे आपको उकसाते हैं, जब तक आप कोई प्रतिक्रिया न दें, तब तक पीछा नहीं छोड़ते।”
सम्बंधित ख़बरें
‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
‘रामायण’ से 11 सेकंड का वीडियो लीक होने का दावा, सोशल मीडिया पर मची हलचल, जानिए क्या है पूरा मामला
शिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
मुंबई की मूसलाधार बारिश से सितारों के घर भी नहीं बचे, अमिताभ बच्चन से लेकर अशनूर कौर तक प्रभावित
काजोल ने आगे कहा कि वह कभी भी चिल्लाकर बात नहीं करतीं, लेकिन अगर ज़रूरत हो तो उन्हें कहना पड़ता है, “दोस्तों, जरा शांत हो जाओ।” उनके मुताबिक, एक अच्छी तस्वीर लेने के लिए ज़रूरी नहीं कि कैमरे के सामने कोई चिल्लाए या तमाशा हो। आजकल सिर्फ फोटो क्लिक करना ही नहीं, बल्कि रिएक्शन लेना ज़्यादा अहम हो गया है, जिससे नेगेटिव टैगलाइन बनाई जा सके।
ये भी पढ़ें- विजय वर्मा को फिर मिला प्यार, तमन्ना भाटिया से ब्रेकअप के बाद किसे कर रहे डेट?
काजोल ने यह भी कहा कि उन्हें जानबूझकर विवादित बयान देने या गुस्से में आने के लिए उकसाया जाता है, ताकि कोई वायरल क्लिप मिल जाए। उनका मानना है कि सेलेब्स के साथ भी सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए।
एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म
वर्क फ्रंट की बात करें तो काजोल पहली बार एक हॉरर फिल्म में नजर आने वाली हैं। उनकी फिल्म मां 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। खास बात यह है कि इस फिल्म का निर्माण उनके पति अजय देवगन के प्रोडक्शन हाउस द्वारा किया गया है। फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं, क्योंकि यह पहली बार है जब काजोल किसी हॉरर रोल में नजर आएंगी।
Kajol reacts paparazzi getting angry and being compared to jaya bachchan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
Jul 02, 2026 | 08:50 PMपेट्रोल में एथेनॉल से घटता है माइलेज या बढ़ता है फायदा? सरकार ने पहली बार दिए बड़े आंकड़े, जानिए पूरा सच
Jul 02, 2026 | 08:50 PMसंभाजीनगर में अतिक्रमण नोटिसों पर सियासी बवाल, AIMIM ने मनपा पर लगाए एकतरफा कार्रवाई के आरोप
Jul 02, 2026 | 08:46 PMमुंब्रा में करंट से 17 साल की आलिया की मौत, महाराष्ट्र में मानसून की लापरवाही की बलि चढ़ीं ये मासूम जिंदगियां
Jul 02, 2026 | 08:44 PMबैंक खाता फ्रीज करने पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त, कहा- वकील की फीस को अपराध की आय नहीं मान सकते
Jul 02, 2026 | 08:41 PMअयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
Jul 02, 2026 | 08:38 PMTaj Mahal या तेजोमहालय: अजय तोमर का बड़ा दावा, कहा – यह शिव मंदिर है, सावन में कराएंगे जलाभिषेक
Jul 02, 2026 | 08:28 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM













