Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 27 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

टीवी के बाद यूट्यूब पर आ रही हैं ‘बड़की दीदी-2’, पारिवारिक और इमोशनल कहानी का लगाएंगी तड़का

Badki Didi 2: काजल राघवानी की फिल्म ‘बड़की दीदी-2’ अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है। हाल ही में सोशल मीडिया पर इसका पोस्टर शेयर कर रिलीज डेट का ऐलान किया गया है, तो चलिए जानते हैं...

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Oct 14, 2025 | 05:00 PM

काजल राघवानी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Bhojpuri Film Badki Didi 2: भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री काजल राघवानी की फिल्म ‘बड़की दीदी-2’ जल्द ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। मेकर्स ने मंगलवार को सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि यह फिल्म 28 अक्टूबर, शनिवार सुबह 8 बजे अपने यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम होगी।

फिल्म का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर पहले ही हो चुका है और इसे भोजपुरी दर्शकों से काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। अब इसे आईवीवाई एंटरटेनमेंट के बैनर तले डिजिटल दर्शकों तक पहुंचाया जा रहा है। काजल राघवानी ने भी इंस्टाग्राम के जरिए फिल्म के यूट्यूब प्रीमियर की घोषणा की। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज में फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए बताया कि यह 28 अक्टूबर को रिलीज होगी।

‘बड़की दीदी-2’ की क्या है कहानी?

‘बड़की दीदी-2’ एक परिवारिक और भावनात्मक कहानी है, जो दर्शकों के दिलों को छूने का वादा करती है। फिल्म में काजल राघवानी मुख्य भूमिका में हैं और ‘बड़की दीदी’ के किरदार को जीवंत करती नजर आएंगी। कहानी एक बड़ी बहन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने परिवार और छोटी बहनों की हर जरूरत को प्राथमिकता देती है। वह अपनी दो छोटी बहनों की शादी तय करती है और उनके सुख के लिए अपने सपनों का बलिदान कर देती है।

सम्बंधित ख़बरें

20 साल बाद पर्दे पर साथ दिखे अक्षय कुमार और रवीना टंडन, ‘वेलकम टू द जंगल’ में दिखी पुरानी केमिस्ट्री

‘पंचायत’ के बिनोद से मिले पीएम नरेंद्र मोदी, फेमस डायलॉग बोलते ही वायरल हुआ वीडियो, आशोक पाठक ने जताई खुशी

‘वेलकम टू द जंगल’ ने पहले दिन मचाया धमाका, 10 फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े, बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत

‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज पर दिशा पाटनी ने शेयर की BTS तस्वीरें, मौनी रॉय ने खास अंदाज में दी बधाई

हालांकि, कहानी में तब मोड़ आता है, जब बड़की दीदी को गंभीर बीमारी का पता चलता है, जिससे उनकी जिंदगी संकट में पड़ जाती है। फिल्म की यह भावनात्मक और दिल छू लेने वाली कहानी दर्शकों को काफी प्रभावित करेगी।

ये भी पढ़ें- अगस्त्य नंदा की फिल्म ‘इक्कीस’ का फर्स्ट लुक रिलीज, जानें कब थिएटर में मचेगा धमाल

फिल्म के स्टारकास्ट

फिल्म का निर्देशन मंजुल ठाकुर ने किया है, जबकि प्रोड्यूसर हैं संदीप सिंह और मंजुल ठाकुर। कहानी का लेखन मंजुल ठाकुर, संदीप सिंह और अरविंद तिवारी ने मिलकर किया है। फिल्म के गाने अरविंद तिवारी और प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं और म्यूजिक डायरेक्टर ओम झा ने अपने मधुर संगीत से इन्हें सजाया है।

‘बड़की दीदी-2’ में काजल राघवानी के अलावा सपना चौहान, ऋतु चौहान, प्रशांत सिंह, प्रेम दुबे, गोपाल चौहान, माया यादव, रिंकू भारती, ललित उपाध्याय और अंजू रस्तोगी जैसे अनुभवी भोजपुरी कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म उन दर्शकों के लिए खास है, जो पारिवारिक और इमोशनल कहानियों को पसंद करते हैं और भोजपुरी सिनेमा के रंगीन अनुभव का आनंद लेना चाहते हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Kajal raghwani badki didi 2 youtube release this date

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 14, 2025 | 05:00 PM

Topics:  

  • Bhojpuri Cinema
  • Celebrity News
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.