‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज पर दिशा पाटनी ने शेयर की BTS तस्वीरें, मौनी रॉय ने खास अंदाज में दी बधाई
Disha Patani Film BTS Photos: 'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज के मौके पर दिशा पाटनी ने शूटिंग के बिहाइंड द सीन्स तस्वीरें शेयर कीं। फोटो में रवीना टंडन और लारा दत्ता के साथ दिशा की शानदार बॉन्डिंग नजर आई।
- Written By: सोनाली झा
दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन और लारा दत्ता (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)
Disha Patani Film Welcome To The Jungle: अक्षय कुमार स्टारर मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म की रिलीज के खास मौके पर अभिनेत्री दिशा पाटनी ने शूटिंग के दौरान की कुछ अनदेखी बिहाइंड द सीन्स तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दिशा अपनी को-स्टार्स जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन और लारा दत्ता के साथ मस्ती करती और यादगार पल बिताती नजर आ रही हैं।
शेयर की गई तस्वीरों ने रिलीज के दिन फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ा दिया है। इसमें सभी एक्ट्रेसेस मिलिट्री लुक में नजर आ रही हैं। कभी वे कैमरे के सामने अजीबोगरीब चेहरे बनाते हुए हंस रही हैं, तो कभी सेल्फी क्लिक करती दिखाई दे रही हैं। कुछ तस्वीरों में दिशा और जैकलीन फर्नांडिस साथ में मस्ती करती नजर आईं, जबकि कुछ फोटो में रवीना टंडन और लारा दत्ता के साथ उनकी शानदार बॉन्डिंग देखने को मिली। इन तस्वीरों से साफ पता चलता है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान पूरी स्टारकास्ट ने न सिर्फ मेहनत की, बल्कि हर पल को खुलकर एंजॉय भी किया।
दिशा ने लिखा दिल छू लेने वाला कैप्शन
दिशा पाटनी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि उम्मीद है कि आप लोगों को इसे देखने में उतना ही मजा आएगा, जितना हमें इसे बनाने में आया। उनका यह कैप्शन सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस लगातार पोस्ट पर कमेंट कर फिल्म और दिशा की तारीफ कर रहे हैं। दिशा की पोस्ट पर उनकी करीबी दोस्त और अभिनेत्री मौनी रॉय ने भी कमेंट किया। उन्होंने फिल्म की रिलीज पर दिशा को बधाई देते हुए लिखा कि फिल्म की रिलीज पर बहुत-बहुत बधाई।
सम्बंधित ख़बरें
‘छम्मा छम्मा’ करने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थीं उर्मिला मातोंडकर, राजकुमार संतोषी की बात ने बदल दिया फैसला
रोहित शेट्टी ने किया ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की प्रीमियर डेट का ऐलान, जानें कब और कहां देख पाएंगे नया सीजन
थाईलैंड में पति जहीर इकबाल संग रोमांटिक हुईं सोनाक्षी सिन्हा, कपल की खूबसूरत तस्वीरों ने जीता फैंस का दिल
‘वेलकम टू द जंगल’ देखकर झूम उठे दर्शक, किसी ने कहा पैसा वसूल एंटरटेनर, तो किसी ने बताया पुरानी वेलकम बेहतर
बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत
हाल के दिनों में मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार के अलग होने की खबरों के बीच दिशा पाटनी का नाम भी सोशल मीडिया पर बिना वजह चर्चा में रहा था। हालांकि, इन तमाम चर्चाओं से अलग दिशा फिलहाल अपनी फिल्म की सफलता का जश्न मना रही हैं। बॉक्स ऑफिस की बात करें तो ‘वेलकम टू द जंगल’ ने पेड प्रिव्यू से 3.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं रिलीज के पहले दिन फिल्म ने 10.26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह फिल्म की कुल कमाई 14.01 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। अब सभी की नजरें वीकेंड कलेक्शन पर टिकी हैं।
