Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 26 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘वेलकम टू द जंगल’ ने पहले दिन मचाया धमाका, 10 फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े, बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत

Welcome To The Jungle Collection: अक्षय कुमार स्टारर 'वेलकम टू द जंगल' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की। फिल्म ने पेड प्रीव्यू के बाद 8:30 बजे तक 11.52 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jun 26, 2026 | 09:30 PM

वेलकम टू द जंगल की कमाई (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1: अहमद खान के निर्देशन में बनी मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस और रवीना टंडन जैसे सितारों से सजी इस फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

सोशल मीडिया पर फिल्म की कॉमेडी, स्टारकास्ट और अक्षय कुमार के डबल रोल की जमकर चर्चा हो रही है। पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा भी फिल्म को मिलता नजर आ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘वेलकम टू द जंगल’ ने रिलीज से पहले हुए पेड प्रीव्यू में करीब 3.8 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसके बाद पहले दिन फिल्म की कमाई में लगातार तेजी देखने को मिली।

फिल्म की पहले दिन की कमाई

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन रात 8:30 बजे तक 11.52 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था। वहीं, इंडिया नेट कलेक्शन लगभग 15.27 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। फिल्म की ऑक्यूपेंसी करीब 25 प्रतिशत दर्ज की गई। हालांकि, अंतिम आंकड़े देर रात तक आने की उम्मीद है, जिससे पहले दिन की कमाई में और इजाफा हो सकता है।

सम्बंधित ख़बरें

‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज पर दिशा पाटनी ने शेयर की BTS तस्वीरें, मौनी रॉय ने खास अंदाज में दी बधाई

‘छम्मा छम्मा’ करने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थीं उर्मिला मातोंडकर, राजकुमार संतोषी की बात ने बदल दिया फैसला

रोहित शेट्टी ने किया ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की प्रीमियर डेट का ऐलान, जानें कब और कहां देख पाएंगे नया सीजन

थाईलैंड में पति जहीर इकबाल संग रोमांटिक हुईं सोनाक्षी सिन्हा, कपल की खूबसूरत तस्वीरों ने जीता फैंस का दिल

2026 की 10 फिल्मों को छोड़ा पीछे

‘वेलकम टू द जंगल’ ने पहले दिन की कमाई के मामले में इस साल रिलीज हुई कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसने राजा शिवाजी, है जवानी तो इश्क होना है, पेद्दी हिंदी कलेक्शन, ओ रोमियो, चांद मेरा दिल, पति पत्नी और वो दो, हॉन्टेड 3डी, भारत भाग्य विधाता, मैं वापस आऊंगा और गवर्नर जैसी फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। इससे साफ है कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत दर्ज कराई है।

ये भी पढ़ें- ‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज पर दिशा पाटनी ने शेयर की BTS तस्वीरें, मौनी रॉय ने खास अंदाज में दी बधाई

अक्षय कुमार के डबल रोल की हो रही तारीफ

‘वेलकम टू द जंगल’ लोकप्रिय ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इस बार फिल्म में अक्षय कुमार डबल रोल में नजर आ रहे हैं, जहां वह पिता और बेटे दोनों की भूमिका निभा रहे हैं। रवीना टंडन और दिशा पाटनी के साथ उनकी केमिस्ट्री को दर्शक पसंद कर रहे हैं। वहीं, फिल्म की कॉमिक टाइमिंग और मल्टीस्टारर कास्ट भी इसकी बड़ी ताकत मानी जा रही है। अब सभी की नजरें पहले वीकेंड के कुल कलेक्शन पर टिकी हैं।

Akshay kumar suniel shetty welcome to the jungle day 1 collection

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 26, 2026 | 09:30 PM

Topics:  

  • Akshay Kumar
  • Bollywood News
  • Box Office Collection
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.