Top 10 Bhojpuri Actors: पवन सिंह या खेसारी लाल कौन है भोजपुरी सिनेमा का सोशल मीडिया किंग?

Social Media King:मनोज तिवारी से लेकर खेसारी लाल तक सोशल मीडिया पर सबकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। आइए जानते हैं भोजपुरी सिनेमा में सोशल मीडिया किंग कौन है?
Top 10 Bhojpuri Actors: पवन सिंह या खेसारी लाल कौन है भोजपुरी सिनेमा का सोशल मीडिया किंग?
सोशल मीडिया का किंग कौन? पवन सिंह से खेसारी तक ये रही भोजपुरी अभिनेताओं की लिस्ट
Published on
Updated on

StartFragment

Bhojpuri Actors: भोजपुरी सिनेमा की बात हो तो पवन सिंह और खेसारी लाल का नाम सुर्खियों में बना रहता है। हाल ही में दोनों महिला के साथ की गई हरकतों को लेकर सुर्खियों में थे। इनके अलावा और भी कई भोजपुरी कलाकार है, जो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इनमे से सोशल मीडिया किंग कौन है?

फैंस को अनपे पसंदीदा कलाकारों की अदा और उनकी एक्टिंग काफी पसंद आती है। भोजपुरी कलाकारों की लिस्ट में कुछ पुराने खिलाड़ी भी हैं, जिनमें रवि किशन, निरहुआ और मनोज तिवारी जैसे कलाकारों का नाम शामिल है सभी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। आइए जानते हैं भोजपुरी कलाकारों की लिस्ट में वह कौन सा कलाकार है जिसे भोजपुरी सिनेमा का सोशल मीडिया किंग कहा जा सकता है। 

भोजपुरी कलाकारों की लिस्ट

  1. मनोज तिवारी
  2. रवि किशन 
  3. दिनेश लाल यादव 
  4. पवन सिंह 
  5. खेसारी लाल यादव 
  6. अरविंद अकेला 
  7. यश कुमार मिश्रा 
  8. विक्रांत सिंह 
  9. प्रदीप पांडे उर्फ़ चिंटू 
  10. रितेश पांडे

पावर स्टार  

पवन सिंह को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का पावर स्टार कहा जाता है। इंस्टाग्राम पर उनकी फैन फॉलोइंग 4.9 मिलियन है। 

निरहुआ 

दिनेश लाल यादव भोजपुरी कलाकार हैं। इन्हें लोग प्यार से निरहुआ भी बुलाते हैं। सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर उनकी फॉलोइंग 2.2 मिलियन है। 

मनोज तिवारी

मनोज भोजपुरी सिनेमा का बड़ा नाम हैं, लेकिन अब इन्हें पुराना खिलाड़ी कहा जाता है, भोजपुरी सिनेमा को छोड़कर अब यह राजनीति में उतर चुके हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी फॉलोअर्स की संख्या 1 मिलियन है। 

अरविंद अकेला

भोजपुरी सिनेमा में अरविंद अकेला का नाम भी सुर्खियों में बना रहता है। सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 2.5 मिलियन है। 

रवि किशन 

भोजपुरी के दिग्गज कलाकारों में गिने जाते हैं। उन्होंने भोजपुरी के अलावा बॉलीवुड की फिल्मों में भी काम किया है। सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 3.1 मिलियन है। 

प्रदीप पांडे उर्फ़ चिंटू

भोजपुरी सिनेमा के बड़े कलाकार माने जाते हैं। सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 5.3 मिलियन है। सोशल मीडिया किंग वाली लिस्ट में इनका नाम दूसरे स्थान पर है। 

रितेश पांडे 

भोजपुरी एक्टर रितेश पांडे भी सोशल मीडिया पर बाकी कलाकारों से पीछे नहीं हैं। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 2.5 मिलियन है। 

यश कुमार मिश्रा

सोशल मीडिया पर यश कुमार मिश्रा की फैन फॉलोइंग 1.1 मिलियन की है। भोजपुरी सिनेमा में यश कुमार मिश्रा की फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है। 

विक्रांत सिंह 

विक्रांत मोनालिसा के पति हैं और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम हैं। सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स की संख्या बाकी भोजपुरी कलाकारों के मुकाबले काफी कम है सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर इन्हें ढाई लाख लोग फॉलो करते हैं। 

खेसारी लाल यादव 

भोजपुरी सिनेमा का सोशल मीडिया किंग कौन है? इस पर अगर बात करें तो इसमें खेसारी लाल का नाम सामने आ रहा है। सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर खेसारी लाल यादव के फॉलोअर्स की संख्या 6.2 मिलियन है, जो भोजपुरी कलाकारों के बीच सबसे अधिक है। दूसरे नंबर पर प्रदीप पांडे उर्फ़ चिंटू का नाम है, तो वहीं तीसरे नंबर पर भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह का नाम है। 

EndFragment

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com