शादी का खर्चा बचाने में सफल रहीं काजल राघवानी, कल्लू संग दुल्हन के जोड़े में दिखीं एक्ट्रेस
Kajal Raghwani Movies: भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने हाल ही में अपनी अपमकिंग फिल्म प्रेम विवाह से पहला पोस्टर शेयर किया है। जिसमें वो और अरविंद अकेला कल्लू नवविवाहित जोड़े के रूप में नजर आ रहे हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
काजल राघवानी और अरविंद अकेला कल्लू (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Prem Vivah First Look: भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री काजल राघवानी और सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू अपनी अपकमिंग फिल्म ‘प्रेम विवाह’ को लेकर फैंस के बीच चर्चा में हैं। सोमवार को काजल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अरविंद के साथ एक तस्वीर साझा की, जिसमें दोनों नवविवाहित जोड़े के रूप में नजर आ रहे हैं।
तस्वीर में काजल नई-नवेली दुल्हन के रूप में सजी-धजी दिखाई दे रही हैं, जबकि अरविंद शर्ट-पैंट के लुक में हैं। दोनों के गले में वरमाला नजर आ रही है, जो फिल्म की थीम को बयां करती है। काजल ने तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा, “‘प्रेम विवाह’ लो जी, शादी का खर्चा बचाने में कामयाब रहे। जल्द ही ‘प्रेम विवाह’ लेकर आएंगे।”
काजल राघवानी की नई फिल्म को लेकर फैंस हुए एक्साइटेड
फैंस इस तस्वीर को देखकर उत्साहित हैं और कमेंट सेक्शन में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि यह तस्वीर फिल्म की शूटिंग के दौरान की हो सकती है। फिल्म ‘प्रेम विवाह’ में काजल और अरविंद मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह जोड़ी पहले भी फिल्म ‘प्रतिबंध’ में काम कर चुकी है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी संजय श्रीवास्तव ने संभाली है, जबकि निर्माता रोशन सिंह और सह-निर्माता शर्मिला आर. सिंह हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Arijit Singh Singing Retirement: ‘तुम ही हो’ से मिली अरिजीत सिंह को पहचान, करियर के पीक पर लिया संन्यास
Abhay Deol Dev D: बिना डायलॉग के भी छा गए अभय देओल, ‘देव डी’ से जुड़ा दिलचस्प किस्सा किया शेयर
Ayushmann Khurrana ने साउथ में शुरू की नई बैकवॉटर थ्रिलर की शूटिंग, रिलीज से पहले ही दूसरे प्रोजेक्ट में जुटे
‘सुनो ना दिल’ में दिखी Kapil Sharma और सादिया खातिब की शानदार केमिस्ट्री, फैंस बोले- दिल छू लेने वाला गाना
फिल्म में समर्थ चतुर्वेदी, संजय पांडे, विनोद मिश्रा, रामू साजन सिंह, संतोष श्रीवास्तव, रीना सिद्दीकी, धीरेंद्र धर्मा, दीपिका सिंह, सपना यादव, सुप्रिया, सबनम, सन्नी, धर्मेंद्र, अंकिता, मुस्कान और आशीष यादव जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म भोजपुरी दर्शकों के लिए एक मनोरंजन का जबरदस्त डोज साबित होगी।
इन एक्टर्स के साथ फिल्में दे चुकी हैं एक्ट्रेस
काजल राघवानी भोजपुरी सिनेमा की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने खेसारी लाल यादव, पवन सिंह, दिनेश लाल यादव (निरहुआ) जैसे सुपरस्टार्स के साथ कई हिट फिल्में दी हैं। उनकी एक्टिंग और आकर्षक लुक ने लाखों फैंस का दिल जीता है।
ये भी पढ़ें- लंबे बाल…काले चश्मे और पर्पल शर्ट में बॉबी देओल का प्रोफेसर लुक वायरल, जानें कब मचाएंगे धमाल
वर्कफ्रंट की बात करें तो काजल की हालिया रिलीज फिल्में ‘डायन पतोहिया’, ‘मुनिया’, ‘लाडली बहू’, ‘अमीरों का दहेज’, और ‘गुजराती बहू’ रही हैं। उनकी फिल्म ‘बड़की दीदी’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर भी हो चुका है। अब फैंस को ‘प्रेम विवाह’ में उनकी और अरविंद अकेला कल्लू की जोड़ी देखने का बेसब्री से इंतजार है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
