Jiyaa Shankar: क्या शादी करने जा रहीं हैं जिया शंकर? लेटेस्ट पोस्ट के कैप्शन ने खींचा लोगों का ध्यान
Planning For Marriage: जिया शंकर ने लाल साड़ी में इंस्टाग्राम पोस्ट पर जादू बिखेरा है, 'बस उसी की बनकर' वाले कैप्शन ने लोगों का ध्यान खींचा, अब उनकी शादी से जुड़ा सवाल लोग पूछते हुए नजर आए हैं।
- Written By: अनिल सिंह
जिया शंकर ने लाल साड़ी में बिखेरा जादू, 'बस उसी की बनकर' वाले कैप्शन ने खींचा लोगों का ध्यान
Jiyaa Shankar Planning For Marriage: टीवी से लेकर वेब सीरीज तक, जिया शंकर उन चेहरों में से एक हैं जिन्होंने कम वक्त में अपनी खास पहचान बनाई है। उनकी मासूम मुस्कान और दमदार अभिनय ने दर्शकों के दिलों में एक अलग ही जगह बनाई है। वह अपने स्टाइल और लुक्स को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहती हैं।
सोशल मीडिया पर उनकी हर तस्वीर को लाखों लोग पसंद करते हैं। मंगलवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर नया फोटोशूट पोस्ट किया, जिसने फैंस को फिर एक बार उनका दीवाना बना दिया।
सम्बंधित ख़बरें
बच्चों के बाद मेरी पूरी जिंदगी बदल गई, 8 साल तक फिल्मों से दूर क्यों रहीं प्रीति जिंटा, एक्ट्रेस ने बताई वजह
Musafir Cafe Season 2: एक बार फिर लौटेंगे मुसाफिर, इश्क की नई उड़ान के लिए हो जाइए तैयार
‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए KBC 18 पहुंचेंगे सनी देओल-आमिर खान, अमिताभ बच्चन के शो को लेकर आई बड़ी अपडेट
आम्रपाली दुबे की अनोखी ख्वाहिश, शादी से पहले बच्चा गोद लेने की इच्छा पर निरहुआ का रिएक्शन वायरल
ये भी पढ़ें- द बंगाल फाइल्स के लिए इम्पा ने नरेंद्र मोदी से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग
जिया के पसत से बढ़ी हलचल
इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई फोटोशूट में जिया शंकर ने रेड कलर की पारंपरिक साड़ी पहनी हुई है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। साड़ी में हल्की चमक है। इस चमक से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह रेशमी या साटन कपड़े की साड़ी हो सकती है। साड़ी के बॉर्डर पर बारीक कढ़ाई की गई है जो पूरे लुक को शाही बना रही है।
फैंस जिया की तस्वीर पर हार रहे दिल
साड़ी से ज्यादा ध्यान उनके ब्लाउज ने खींचा है। ब्लाउज पर सुंदर सी कढ़ाई हुई है और बाजुओं पर सफेद हंस का डिजाइन बना हुआ है। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है और सॉफ्ट वेव्स में स्टाइल किए हुए हैं, जो उनके चेहरे को और भी निखार रहे हैं। इस लुक पर उन्होंने मेकअप भी बहुत हल्का और सॉफ्ट रखा है। गुलाबी लिपस्टिक, हल्का आईशैडो और काजल के साथ उनकी मुस्कान दिल को छू रही है। जूलरी की बात करें तो जिया ने पर्ल वाला चोकर नेकलेस, छोटे झुमके, और गोल्डन कड़े पहने हुए हैं, जो लुक में शालीनता के साथ एक रॉयल टच जोड़ रहे हैं।
इस पोस्ट के कैप्शन में जिया ने लिखा, “बस उसी की बनकर”
उनके कैप्शन ने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया। इस तस्वीर को देखने के बाद उनके चाहने वालों ने कमेंट्स में सवालों की झड़ी लगा दी है। कोई उनसे पूछ रहा है कि क्या आप किसी खास मौके के लिए तैयार हुई हैं? क्या शादी का प्लान बन रहा है, तो कोई सवाल कर रहा है कि किस खास इंसान के लिए इतना सज-संवर रही हो? अन्य फैंस उनके कमेंट्स सेक्शन में इमोजी भी भेज रहे हैं।
