Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 5 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आम्रपाली दुबे की अनोखी ख्वाहिश, शादी से पहले बच्चा गोद लेने की इच्छा पर निरहुआ का रिएक्शन वायरल

Amrapali Dubey and Nirahua: भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने रियलिटी शो में शादी से पहले बच्ची गोद लेने की ख्वाहिश जताई, जिस पर उनके करीबी दोस्त दिनेश लाल यादव निरहुआ ने रिएक्शन दिया।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Aug 05, 2026 | 03:01 PM

आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Amrapali Dubey Adoption: भोजपुरी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी कोई आने वाली फिल्म या गाना नहीं, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक बेहद भावुक ख्वाहिश है। हाल ही में एक रियलिटी शो के दौरान उन्होंने शादी से पहले मां बनने और एक बच्ची को गोद लेने की अपनी इच्छा जाहिर की है। उनके इस बड़े खुलासे ने न सिर्फ फैंस को चौंका दिया है, बल्कि उनके साथ मौजूद एक्टर दिनेश लाल यादव निरहुआ को भी हैरान कर दिया है। पर्दे पर अपनी बेहतरीन केमिस्ट्री के लिए फेमस इस जोड़ी के बीच हुई इस बातचीत की चर्चा अब हर तरफ हो रही है।

रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ के दूसरे एपिसोड में आम्रपाली दुबे और निरहुआ एक साथ नजर आए थे। इसी शो के दौरान बातचीत करते हुए आम्रपाली ने अपने दिल की बात सामने रखी। उन्होंने बताया कि वे जल्द से जल्द एक बेटी को गोद लेकर मां बनना चाहती हैं। यह बात सुनते ही निरहुआ हैरान हो गए और उन्होंने सवाल किया कि अचानक उनके मन में ऐसा ख्याल कैसे आया। इस पर आम्रपाली ने साफ किया कि यह कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं है।

बचपन की ख्वाहिश और परिवार से मिली प्रेरणा

आम्रपाली ने अपनी बात को समझाते हुए कहा कि यह विचार उनके मन में लंबे समय से चल रहा है। अपने परिवार में चचेरे भाई-बहनों के बच्चों को देखकर उनके भीतर मां बनने की भावना आई। उन्होंने महसूस किया कि वे बच्चों की देखभाल और उनकी सभी जरूरतें आसानी से पूरी कर सकती हैं।

सम्बंधित ख़बरें

सलमान खान का खौफ या इमोशन? पहली बार टूटे रियलिटी शो के नियम, सोहेल को किया फोन

प्रदीप रावत के निधन पर उमड़ा सितारों का दुख, जेनेलिया और यशपाल शर्मा ने शेयर की यादें

प्यार करता हूं लेकिन… शिवांगी जोशी को लेकर पहली बार खुलकर बोले हर्षद चोपड़ा

Awarapan 2 Update: इमरान हाशमी ने तोड़ी चुप्पी, ‘अवारापन 2’ पोस्टपोन नहीं, ट्रेलर को लेकर भी किया खुलासा

पहले उन्हें लगता था कि यह सिर्फ एक अस्थाई विचार है, लेकिन बाद में उन्हें अहसास हुआ कि उनके अंदर की ममता किसी बच्चे का जीवन संवारने के लिए तैयार है।

निरहुआ ने दी समझदारी भरी व्यावहारिक सलाह

आम्रपाली दुबे के इस भावनात्मक फैसले को सुनने के बाद उनके अच्छे दोस्त निरहुआ ने उन्हें सच्चाई का सामना करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि एक सफल भोजपुरी एक्ट्रेस होने के नाते काम की बिजी होने के बीच बच्चे की परवरिश करना आसान नहीं होगा।

ये भी पढ़ें: सलमान खान का खौफ या इमोशन? पहली बार टूटे रियलिटी शो के नियम, सोहेल को किया फोन

 निरहुआ ने अपने अनुभव का हवाला देते हुए बताया कि घर पर परिजनों का सहयोग मिलने के कारण ही वे अपने काम पर ध्यान दे पाते हैं। हालांकि आम्रपाली ने आत्मविश्वास से कहा कि बच्चे के आने के बाद वे चुनिंदा काम ही करेंगी और इसमें अपने परिवार की मदद लेंगी।

Amrapali dubey adoption wants to adopt child before marriage nirahua reaction

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 05, 2026 | 03:01 PM

Topics:  

  • Bhojpuri Cinema
  • Dinesh Lal Yadav Nirahua
  • Entertainment
  • Reality Shows

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.