'बिग बॉस ओटीटी 2' से जिया शंकर का कटा पत्ता, ऑडियंस को कहा थैंक यू

Jiya Shankar Evicted
Photo - officialjiocinema/Insta
Published on: 
Updated on: 

मुंबई : 'बिग बॉस ओटीटी 2' (Bigg Boss OTT 2) अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। 14 अगस्त, सोमवार को शो का ग्रैंड फिनाले होने वाला है। जहां आखिरी वीकेंड के वार एपिसोड में अविनाश सचदेव और जद हदीद का बिग बॉस हाउस से पत्ता कटा था तो वहीं बुधवार को मिड-वीक एविक्शन (Mid-week Eviction) में एक्ट्रेस जिया शंकर (Jiya Shankar) को बिग बॉस हाउस से बाहर जाना पड़ा।

7 अगस्त को तीन कंटेस्टेंट्स एल्विश यादव (Elvish Yadav), जिया शंकर और मनीषा रानी (Manisha Rani) नॉमिनेट हुए थे। जिसमें जिया शंकर को बेघर होना पड़ा। जिया शंकर के शो से बाहर जाने के बाद अब बिग बॉस के घर में टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में एल्विश यादव, मनीषा रानी, अभिषेक मल्हान, पूजा भट्ट और बेबिका धुर्वे बचे हैं। इस पांच कंटेस्टेंट्स के बीच शो की ट्रॉफी को लेकर कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी क्योंकि शो की ट्रॉफी तो कोई एक ही लेकर जाने वाला है। जो शो के ग्रैंड फिनाले में देखना काफी ज्यादा इंट्रेस्टिंग होगा।

बिग बॉस हाउस से बाहर जाते वक्त जिया शंकर इमोशनल दिखाई दीं। वो एक-एक करके सभी को गले लगाते हुए थैंक्स कहती नजर आईं। उन्होंने कहा कि वो इस घर से बहुत कुछ लेकर जा रही हैं। उन्होंने अपने घर में बुलाने और रहने के लिए बिग बॉस को भी थैंक्स कहा साथ ही उन्होंने अपना भरपूर प्यार देने के लिए ऑडियंस को भी थैंक यू कहा।   

बता दें कि 'बिग बॉस ओटीटी 2' 17 जून, 2023 से शुरू हुआ था। जिसका ग्रैंड फिनाले 14 अगस्त, सोमवार को होगा। सलमान खान के इस शो में 13 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया था। जिसमें 'बिग बॉस ओटीटी 2' को अपने टॉप 5 फाइनलिस्ट मिल गए हैं। बाकी एक-एक करके सभी शो से बाहर हो गए। हालांकि, अब देखना ये है कि शो की ट्रॉफी कौन लेकर जाता है।