Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Dussehra 2025 |
  • Shardiya Navratri |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जब तुम्हारे बाप-दादा… स्वतंत्रता दिवस पर ट्रोल हुए जावेद अख्तर ने लोगों को दिया करारा जवाब

Javed Akhtar: जावेद अख्तर एक बार फिर अपनी बेबाक बातों को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। लेकिन इस बार उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब दे दिया है, तो चलिए जानते हैं क्या कहा।

  • By स्नेहा मौर्या
Updated On: Aug 16, 2025 | 08:02 AM

जावेद अख्तर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Javed Akhtar Slams Troll: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार और राइटर जावेद अख्तर अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, वह फैंस के कमेंट्स का करारा जवाब भी देते हैं। साथ ही ट्रोलर्स को भी जवाब देने से पीछे नहीं हटते हैं। इसी बीच एक बार फिर 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ऐसा ही कुछ देखने को मिला, जब एक यूजर ने उन्हें पाकिस्तानी बताते हुए ट्रोल करने की कोशिश की और जावेद ने उसे सख्त शब्दों में जवाब दिया।

दरअसल, 15 अगस्त के दिन जावेद अख्तर ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि “मेरे सभी भारतीय भाइयों और बहनों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमें यह भूलना नहीं चाहिए कि आजादी हमें थाली में परोस कर नहीं दी गई थी। आज हमें उन लोगों को याद करना चाहिए और उन्हें सलाम करना चाहिए जो हमें आजादी दिलवाने के लिए जेल गए थे, जो फांसी पर चढ़ गए थे। हमें इस अनमोल तोहफे को नहीं गंवाना चाहिए।”

जावेद अख्तर के पोस्ट पर यूजर्स ने किए कमेंट

इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने उन्हें शुभकामनाएं दीं, लेकिन एक यूजर ने विवादित कमेंट करते हुए लिखा कि “आपका स्वतंत्रता दिवस तो 14 अगस्त है।” यह बात जावेद अख्तर को नागवार गुजरी और उन्होंने तुरंत करारा जवाब दिया।जवाब में जावेद ने लिखा कि “बेटा, जब तुम्हारे बाप-दादा अंग्रेजों के जूते चाट रहे थे, तब मेरे बुजुर्ग देश की आजादी के लिए काला पानी में मर रहे थे। अपनी औकात में रहो।”

जावेद अख्तर का यह जवाब देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कई यूजर्स ने उनके इस बयान का समर्थन करते हुए लिखा कि ऐसे ट्रोल्स को इसी तरह जवाब देना चाहिए। कुछ लोगों ने कहा कि जावेद ने इस कमेंट के जरिए ट्रोल की बोलती बंद कर दी।

ये भी पढ़ें- विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के रिश्ते पर लगी मुहर! एक्ट्रेस ने शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

आपको बता दें, यह पहली बार नहीं है, जो जावेद अख्तर ने लोगों को करारा जवाब दिया है। हालांकि, इससे पहले भी कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देते रहे हैं। वह राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक मुद्दों पर अपनी राय बेबाकी से रखते हैं, जिसके चलते उन्हें प्रशंसा के साथ-साथ आलोचना का भी सामना करना पड़ता है।

Javed akhtar slams troll on independence day wish

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 16, 2025 | 08:02 AM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Javed Akhtar

सम्बंधित ख़बरें

1

टीवी की ‘अक्षरा’ से वेब की बनीं स्टार, कैंसर से जूझते हुए भी फिटनेस का रखा ख्याल, जानें पूरी कहानी

2

ऋषभ शेट्टी ने ‘कांतारा: चैप्टर 1’ के लिए नहीं ली फीस, मुनाफे में करेंगे हिस्सा

3

8 भाइयों की इकलौती बहन थीं शारदा सिन्हा, छठ कोकिला का पान से रहा अटूट रिश्ता

4

अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू सिरीश की सगाई का ऐलान, दादी की आखिरी ख्वाहिश को किया याद

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.