Janhvi Kapoor: परम सुंदरी के सेट से जाह्नवी ने जारी की अनदेखी BTS फोटो, कैप्शन में लिखा अनुभव
BTS Photo: परम सुंदरी थिएटर में रिलीज हो चुकी है लेकिन जाह्नवी कपूर ने फिल्म के सेट से जुडी कुछ यादें BTS तस्वीर के जरिए फैंस के साथ साझा की हैं। यहां देखें जाह्नवी की तस्वीर।
- Written By: अनिल सिंह
जाह्नवी कपूर ने 'परम सुंदरी' के सेट से शेयर की अनदेखी तस्वीरें
Janhvi Kapoor Share BTS Photo: अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘परम सुंदरी’ रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में वह साउथ की लड़की का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म की शूटिंग को याद करते हुए उन्होंने कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं। इन्हें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, “परम सुंदरी थिएटर में रिलीज हो चुकी है, तो पेश हैं सुंदरी को पसंद आने वाली कुछ चीजें।” इसमें फिल्म की शूटिंग की यादें भी शामिल हैं।
उन्होंने कई तस्वीरें शेयर की हैं। एक में वो एक हाथी के साथ पोज देती दिख रही हैं। इसमें एक वीडियो भी है, जिसमें जान्हवी डांस करती दिख रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक फनी तस्वीर भी शेयर की है। एक फोटो में वह अपने को-स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ भी दिखाई दे रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बंटवारा 1947 के प्रमोशन में जुटे सनी देओल और प्रीति जिंटा, गुजराती थाली का लिया स्वाद, फैंस संग खास मुलाकात
शाहरुख खान बने भारत के सबसे महंगे सेलिब्रिटी ब्रांड, रणवीर सिंह ने विराट कोहली को पछाड़कर मचाया बड़ा उलटफेर
बच्चों के बाद मेरी पूरी जिंदगी बदल गई, 8 साल तक फिल्मों से दूर क्यों रहीं प्रीति जिंटा, एक्ट्रेस ने बताई वजह
‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए KBC 18 पहुंचेंगे सनी देओल-आमिर खान, अमिताभ बच्चन के शो को लेकर आई बड़ी अपडेट
ये भी पढ़ें- गणपति विसर्जन पर सोनू सूद ने दिया खास संदेश, यहां पढ़ें रिपोर्ट
जाह्नवी ने निभाया है मलयाली लड़की का किरदार
‘परम सुंदरी’ का ट्रेलर दर्शकों को पसंद आया था, और फिल्म को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 29 अगस्त को रिलीज हुई इस मूवी में एक पंजाबी लड़के और मलयाली लड़की की लव स्टोरी है। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर के अलावा, संजय कपूर और मंजोत सिंह जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।
हर सीन में जादू बिखेरती हैं जाह्नवी
‘परम सुंदरी‘ के प्रमोशन के दौरान अभिनेत्री के को-स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा ने उनकी प्रतिभा और मेहनत की जमकर तारीफ की थी। अभिनेता ने कहा, “जाह्नवी के साथ काम करके बहुत मजा आया। उनकी मेहनत और इस रोमांटिक ड्रामा में उनका अंदाज कमाल का है। वह स्क्रिप्ट के साथ-साथ अपनी सहजता लाती हैं और हर सीन में जादू बिखेरती हैं।”
जाह्नवी की अपकमिंग फिल्म
अभिनेत्री जाह्नवी कपूर अगली फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में वरुण के साथ नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ अक्षय ओबेरॉय, रोहित सराफ, सान्या मल्होत्रा और मनीष पॉल भी हैं। फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया जा रहा है। इससे पहले फिल्म का एक पोस्टर जारी किया गया था। शशांक खेतान के निर्देशन में बनी फिल्म की रिलीज डेट को कई बार बदला जा चुका है। अब यह 2 अक्टूबर को रिलीज की जाएगी।
