जाह्नवी कपूर ने लालबागचा राजा के किए दर्शन, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने लिया बप्पा का आशीर्वाद

Janhvi-Sidharth took Bappa Blessings: जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने गणपति बप्पा के दर्शन किए। जाह्नवी कपूर ने लाल साड़ी, मराठी नथ, लाल बिंदी और मोटी चोटी में दुल्हन जैसा पारंपरिक लुक अपनाया।
जाह्नवी कपूर ने लालबागचा राजा के किए दर्शन, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने लिया बप्पा का आशीर्वाद
जाह्नवी कपूर-सिद्धार्थ मल्होत्रा ने लिया बप्पा का आशीर्वाद
Published on: 
Updated on: 

Janhvi-Sidharth visited Lalbaugcha Raja: गणेश चतुर्थी का पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। मुंबई में तो हर साल की तरह इस बार भी बॉलीवुड सितारों का तांता लालबागचा राजा के दरबार में लग रहा है। गुरुवार को यहां एक खास नजारा देखने को मिला, जब एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचे। दोनों ने अपनी आने वाली फिल्म ‘परम सुंदरी’ की सफलता की कामना की।

इस मौके पर जाह्नवी कपूर का ट्रेडिशनल लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई लाल रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी। इस साड़ी का चौड़ा गोल्डन बॉर्डर और उस पर बने फूलों के आकर्षक प्रिंट उनके लुक को बेहद खास बना रहे थे। जाह्नवी ने इस साड़ी के साथ डीप राउंड नेक ब्लाउज कैरी किया, जिसने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए।

जाह्नवी कपूर का ट्रेडिशनल लुक

जाह्नवी कपूर ने अपने ट्रेडिशनल लुक को पूरा करने के लिए नगों से जड़े ईयररिंग्स, मराठी स्टाइल की नथ और हाथों में कंगन पहने। माथे पर लाल बिंदी और बालों की मोटी चोटी ने उनके पूरे अंदाज को दुल्हन जैसा बना दिया। जाह्नवी ने इस खास मौके की फोटोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा कि गणपति बप्पा मोरया।

जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा

जाह्नवी कपूर फोटोज में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ लालबागचा राजा की भव्य प्रतिमा के सामने हाथ जोड़कर प्रार्थना करती दिख रही हैं। जाह्नवी के इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि देवी जाह्नवी, तो वहीं दूसरे ने कमेंट किया कि आप साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हो। कई लोगों ने लिखा कि बप्पा का आशीर्वाद मिलने के बाद अब उनकी फिल्म ‘परम सुंदरी’ बॉक्स ऑफिस पर जरूर हिट होगी।

परम सुंदरी का ट्रेलर

'परम सुंदरी' के ट्रेलर में दिखाई गई सिनेमैटोग्राफी और गहरे इमोशनल सीन्स ने खासतौर पर प्रभावित किया। वहीं फिल्म के कुछ गाने पहले से ही म्यूजिक चार्ट्स पर ट्रेंड कर रहे हैं, जिससे यह साफ है कि संगीत फिल्म की सबसे बड़ी ताकत साबित होने वाला है। फिल्म 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिलीज से पहले शिरडी जाकर पूजा करने के इस कदम ने न केवल दोनों सितारों की आस्था को उजागर किया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com