Jana Nayagan Collection Day 9: ‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर कमाल, 9वें दिन भी दर्शकों की पहली पसंद बनी फिल्म
Thalapathy Vijay Jana Nayagan Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'स्पाइडर मैन' की धमाकेदार एंट्री के बाद थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की कमाई पर ब्रेक लगता दिख रहा है, जिससे कलेक्शन में बड़ी गिरावट दिखी।
- Written By: यति सिंह
'जन नायकन' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Jana Nayagan Collection Box Office Day 9: सिनेमाघरों में इन दिनों साउथ की फिल्मों का अलग ही बोलबाला देखने को मिल रहा है। एक तरफ थलपति विजय की बहुचर्चित फिल्म टिकट खिड़की पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है, तो दूसरी तरफ कुछ नई फिल्में भी अपनी किस्मत आजमाने मैदान में उतर चुकी हैं। 23 जुलाई को पर्दे पर आई फिल्म ‘जन नायकन’ की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है।
रिलीज के 9वें दिन भी इस फिल्म ने बेहतरीन कमाई करके साबित कर दिया है कि दर्शकों के बीच इसका क्रेज बरकरार है। इसी बीच 31 जुलाई को रिलीज हुई कुंचको बोबन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘उन्मादम’ ने भी सिनेमाघरों में दस्तक दी है। हालांकि, नई फिल्म के आने से विजय की फिल्म की कमाई पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा है।
जन नायकन का शुरुआती दिनों में रहा दबदबा
‘जन नायकन’ को लेकर दर्शकों के बीच शुरुआत से ही जबरदस्त उत्साह देखा गया। फिल्म ने अपने पहले ही दिन 42.70 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस करके धमाकेदार आगाज किया था। इसके बाद दूसरे दिन 21.15 करोड़ और तीसरे दिन 28.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
‘अल्लाह बड़े भाई को हमेशा खुश रखे’…संजय दत्त के लिए सलमान खान का भावुक अंदाज वायरल
Spiderman Collection Day 2: ‘स्पाइडरमैन’ की रफ्तार नहीं थमी, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में एंट्री
सॉफ्टवेयर इंजीनियर से बॉलीवुड स्टार तक, कोडिंग छोड़ फिल्मों में बनाई पहचान, जानें तापसी पन्नू के अनसुने किस्से
रिजेक्शन से नहीं मानी हार, टीवी की ‘मटका’ से पैन-इंडिया स्टार तक, जानिए मृणाल ठाकुर की सफलता की कहानी
चौथे दिन रविवार की छुट्टी का फायदा उठाते हुए फिल्म ने 32 करोड़ रुपये कमाए। हालांकि वर्किंग डेज शुरू होते ही कमाई में गिरावट आई। पांचवें दिन 10.65 करोड़, छठे दिन 8 करोड़, सातवें दिन 6.10 करोड़ और आठवें दिन 4.05 करोड़ रुपये की कमाई हुई।
नौवें दिन की कमाई और वर्ल्डवाइड आंकड़े
सैकनिल्क की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, ‘जन नायकन’ ने अपने नौवें दिन यानी शुक्रवार को 3.55 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। आठवें दिन के मुकाबले शुक्रवार को कलेक्शन में 20 लाख रुपये की मामूली गिरावट देखी गई।
इस दिन पूरे देश में फिल्म की थिएटर ऑक्यूपेंसी लगभग 20 प्रतिशत रही और इसके करीब 4,165 शो चलाए गए। इस आंकड़े के साथ ही भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन अब 157.10 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। अगर दुनिया भर में हुई कुल कमाई की बात करें तो यह आंकड़ा 268.45 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है।
ये भी पढ़ें: Spiderman Collection Day 2: ‘स्पाइडरमैन’ की रफ्तार नहीं थमी, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में एंट्री
थलपति विजय की आखिरी फिल्म के सामने खड़ी हुई नई चुनौती
थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। सिनेमाघरों में रिलीज होते ही इस फिल्म ने दर्शकों को खासा आकर्षित किया था और शुरुआती दिनों में शानदार कलेक्शन किया। हॉलीवुड की फिल्म ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू’ के सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद थलपति विजय की इस महत्वाकांक्षी फिल्म की रफ्तार पर अचानक ब्रेक लगता नजर आ रहा है।
