Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 1 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सॉफ्टवेयर इंजीनियर से बॉलीवुड स्टार तक, कोडिंग छोड़ फिल्मों में बनाई पहचान, जानें तापसी पन्नू के अनसुने किस्से

Taapsee Pannu Biography: तापसी पन्नू ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से बॉलीवुड में खास पहचान बनाई है। उनके जन्मदिन के खास मौके पर जानिए उनके जीवन, करियर और बिजनेसमैन बनने के सफर से जुड़े अनदेखे पहलू।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Aug 01, 2026 | 07:30 AM

तापसी पन्नू (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Taapsee Pannu Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने अपनी मेहनत और चुनिंदा फिल्मों के दम पर इंडस्ट्री में एक मुकाम हासिल किया है। 1 अगस्त यानी आज अपना जन्मदिन मना रहीं तापसी का सफर काफी प्रेरणादायक रहा है। चश्मे बद्दूर से हिंदी सिनेमा में कदम रखने वाली तापसी पन्नू ने पिंक, बेबी, द गाजी अटैक, मनमर्जियां और मिशन मंगल जैसी कई यादगार फिल्मों में काम किया है। उनकी एक्टिंग की तारीफ दर्शक ही नहीं बल्कि बड़े-बड़े समीक्षक भी करते हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले उनकी जिंदगी बिल्कुल अलग थी। उन्होंने गुरु तेग बहादुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी।

पढ़ाई पूरी करने के बाद तापसी ने बाकायदा एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम करना शुरू कर दिया था। हालांकि कुछ समय बाद उन्होंने मॉडलिंग का रुख किया और पूरी तरह से ग्लैमर वर्ल्ड का हिस्सा बन गईं। तापसी पन्नू ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2010 में तेलुगु फिल्म झुम्मंडी नादम से की थी। साल 2013 में जब उन्होंने हिंदी सिनेमा में कदम रखा, उससे पहले ही वे तमिल और मलयालम फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकी थीं।

पर्दे पर नाम शबाना बनने के लिए ली खास ट्रेनिंग

तापसी अपने हर रोल में पूरी तरह ढलने के लिए जानी जाती हैं। जब उन्हें फिल्म नाम शबाना में एक खुफिया एजेंट का रोल मिला, तो उन्होंने इसके लिए कड़ी तैयारी की। इस फिल्म के लिए उन्होंने कुडो और क्राव मागा जैसी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग ली थी।

सम्बंधित ख़बरें

Lock Upp 2: भूमि-हुमा ने सुनाया जनता का फैसला, कई प्रतियोगियों को जमकर लगाई फटकार

‘अल्लाह बड़े भाई को हमेशा खुश रखे’…संजय दत्त के लिए सलमान खान का भावुक अंदाज वायरल

Jana Nayagan Collection Day 9: ‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर कमाल, 9वें दिन भी दर्शकों की पहली पसंद बनी फिल्म

Spiderman Collection Day 2: ‘स्पाइडरमैन’ की रफ्तार नहीं थमी, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में एंट्री

तापसी पन्नू (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

इसके अलावा तापसी पन्नू ने अपने करियर में 2 बायोपिक फिल्मों में भी दमदार भूमिका निभाई है। सांड की आंख में उन्होंने शार्पशूटर प्रकाशी तोमर और शाबाश मिठू में पूर्व भारतीय महिला क्रिकेट कप्तान मिताली राज का किरदार पर्दे पर जीवित किया था। इसके साथ ही वे दोबारा, बदला और ब्लर जैसी 3 स्पैनिश रीमेक फिल्मों का हिस्सा भी रह चुकी हैं।

खेल और इवेंट मैनेजमेंट में भी दिखाया अपना जलवा

एक्टिंग के अलावा तापसी पन्नू एक सफल बिजनेस वूमन भी हैं। वे ‘द वेडिंग फैक्ट्री’ नाम से एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चलाती हैं जो शादी-विवाह और बड़े आयोजनों को संभालती है। खेल के प्रति उनका लगाव भी किसी से छिपा नहीं है।

साल 2018 में उन्होंने पुणे 7 एसेस नाम की बैडमिंटन फ्रेंचाइजी खरीदी थी, जो प्रीमियर बैडमिंटन लीग में हिस्सा लेती है। इस तरह तापसी पन्नू केवल एक्टिंग तक सीमित न रहकर बिजनेस और खेल जगत में भी अपना योगदान दे रही हैं।

ये भी पढ़ें: Rashmika Mandanna Injured: शूटिंग के दौरान घायल हुईं रश्मिका मंदाना, डॉक्टर ने 6 हफ्ते के बेड रेस्ट की दी सलाह

बता दें कि हाल ही में तापसी पन्नू की फिल्म अस्सी ओटीटी पर रिलीज हुई, जो एक और बेहद गंभीर और संवेदनशील मुद्दे पर आधारित फिल्म दर्शकों के दिलों को झकझोर रही है। यह कहानी एक ऐसी निडर महिला की है, जो अपने साथ हुए एक भयावह अपराध के खिलाफ आवाज उठाने का फैसला करती है।

Taapsee pannu birthday software engineer to bollywood star unknown facts

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 01, 2026 | 07:30 AM

Topics:  

  • Birthday Special
  • Bollywood Star
  • Entertainment
  • Taapsee Pannu

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.