-
शनि, 1 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Spiderman Collection Box Office Day 2 India Crosses 100 Crore Club Hindi
Spiderman Collection Day 2: ‘स्पाइडरमैन’ की रफ्तार नहीं थमी, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में एंट्री
- Written By: यति सिंह
Spiderman Box Office Collection Day 2: टॉम हॉलैंड स्टारर स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने भारत में सिर्फ 2 दिनों में 107 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन करके इतिहास रच दिया है।

'स्पाइडरमैन' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
SpiderMan Movie Collection: भारतीय सिनेमाघरों में हॉलीवुड के सुपरहीरो का जादू एक बार फिर दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। टॉम हॉलैंड और जेंडया की फिल्म स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की थी और दूसरे दिन भी इसकी आंधी थमती हुई नजर नहीं आ रही है। भारतीय दर्शकों से मिल रहे बेपनाह प्यार की बदौलत इस फिल्म ने अपने शुरुआती 2 दिनों के अंदर ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर नया इतिहास रच दिया है। एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अब यह फिल्म हर बीतते दिन के साथ नए रिकॉर्ड बना रही है और ट्रेड विशेषज्ञों की निगाहें इसके अगले बड़े आंकड़ों पर टिकी हुई हैं।
बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड फिल्मों का दबदबा कोई नई बात नहीं है, लेकिन इस बार का क्रेज कुछ अलग ही बयां कर रहा है। टॉम हॉलैंड की मुख्य भूमिका वाली यह नई स्पाइडर-मैन फिल्म भारतीय दर्शकों के दिलों पर पूरी तरह छा चुकी है। रिलीज के पहले ही दिन से सिनेमा घरों के बाहर दर्शकों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। दूसरे दिन के आंकड़े सामने आने के बाद यह साफ हो गया है कि फिल्म को लेकर दीवानगी बहुत गहरी है। सिर्फ 48 घंटों में 107.06 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन दर्ज करके इस सुपरहीरो ने साबित कर दिया है कि भारतीय बॉक्स ऑफिस पर उसका जलवा बरकरार है।
अलग-अलग भाषाओं में दर्शकों ने लुटाया भरपूर प्यार
पहले दिन शानदार 60.60 करोड़ रुपये की ओपनिंग दर्ज करने के बाद दूसरे दिन भी थिएटर्स में भारी भीड़ उमड़ी। खबरों के अनुसार फिल्म ने अपने दूसरे दिन भारत में लगभग 46.46 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
सम्बंधित ख़बरें
सॉफ्टवेयर इंजीनियर से बॉलीवुड स्टार तक, कोडिंग छोड़ फिल्मों में बनाई पहचान, जानें तापसी पन्नू के अनसुने किस्से
रिजेक्शन से नहीं मानी हार, टीवी की ‘मटका’ से पैन-इंडिया स्टार तक, जानिए मृणाल ठाकुर की सफलता की कहानी
Box Office Collection: ‘जन नायकन’ ने पार किया 155 करोड़ का आंकड़ा, ‘द ओडिसी’ की भी शानदार पकड़ बरकरार
‘शादी कर लो…’ राघव जुयाल को मिला अनोखा प्रपोजल, इंटरव्यू में सुनाया दिलचस्प किस्सा
दूसरे दिन सबसे ज्यादा कमाई अंग्रेजी भाषा से हुई, जहां 26.58 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया गया। वहीं हिंदी भाषा में स्पाइडर-मैन ने 16.42 करोड़ रुपये जोड़े। इसके अलावा तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी संयुक्त रूप से 3 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई हुई।
क्या टूटेगा एवेंजर्स एंडगेम का ऑल टाइम रिकॉर्ड
साल 2019 में आई हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स एंडगेम ने भारत में पहले दिन 53.10 करोड़ रुपये कमाकर एक मिसाल कायम की थी। स्पाइडर-मैन की इस नई सिक्वल ने 60.60 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ एंडगेम के उस 7 साल पुराने रिकॉर्ड को पहले ही दिन धाराशायी कर दिया था।
ये भी पढ़ें: तापसी पन्नू के बर्थडे पर जानिए उनके सबसे दमदार किरदार, जिन्होंने बदली बॉलीवुड की सोच
अब सिनेमा जगत के जानकारों की नजरें इस बात पर हैं कि क्या यह फिल्म एंडगेम के कुल 373 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ पाएगी। जिस आक्रामक रफ्तार से यह फिल्म आगे बढ़ रही है, उसे देखकर लगता है कि आने वाले दिनों में कई नए रिकॉर्ड बनना तय है।
Spiderman collection box office day 2 india crosses 100 crore club hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Spiderman Collection Day 2: ‘स्पाइडरमैन’ की रफ्तार नहीं थमी, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में एंट्री
Aug 01, 2026 | 09:37 AMफर्जी वाहन फिटनेस प्रमाणपत्र पर सख्ती, परिवहन मंत्री के निर्देश, दोषी अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
Aug 01, 2026 | 09:35 AM25% बेहतर ANC और 32 घंटे की बैटरी लाइफ! Sony WF-1000XM6 और 1000X Collexion में छुपे हैं ये स्मार्ट AI फीचर्स
Aug 01, 2026 | 09:29 AM1 अगस्त का इतिहास : असहयोग आंदोलन: छात्रों, वकीलों और श्रमिकों ने मिलकर दी अंग्रेजों को चुनौती
Aug 01, 2026 | 09:25 AMमहाराष्ट्र में जल्द लागू होगा लैंड टाइटलिंग कानून, हर संपत्ति मालिक को मिलेगा डिजिटल प्रॉपर्टी कार्ड
Aug 01, 2026 | 09:22 AMघरों में लूटपाट, सड़कों पर आगजनी… कैसे सुप्रीम कोर्ट का एक फैसला पड़ा भारी? प्रवासी हिंसा से दहल उठा स्पेन
Aug 01, 2026 | 09:13 AMठाणे के विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, मंत्री प्रताप सरनाईक ने दिए बुनियादी सुविधाएं मजबूत करने के निर्देश
Aug 01, 2026 | 09:08 AMवीडियो गैलरी

सावन में खुली शराब और मीट की दुकानों पर भड़का हिंदू संगठन, प्रशासन को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 10:38 PM
PoK में नरसंहार! 24 घंटे में मिली 34 लाशें, आसिफ मुनीर की जालिम फौज पर फूटा भारत का गुस्सा, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 09:15 PM
कानपुर चाय कांड में आया खौफनाक मोड़, पत्नी ने पति पर लगाया तलाक के लिए साजिश रचने का आरोप, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 09:00 PM
संसद में भगवा वस्त्र पहनकर पप्पू यादव ने पार की हद, भड़के संतों ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 08:11 PM
भेष बदलकर अचानक संसद पहुंचे पप्पू यादव! राम मंदिर के चढ़ावे पर किया अनोखा प्रदर्शन, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 02:44 PM
अजब मन्नत! 101 लीटर गंगाजल लेकर पैदल निकला कांवड़िया, कहा- योगी जी बनें देश के PM,देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 11:15 PM














