Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 1 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Spiderman Collection Day 2: ‘स्पाइडरमैन’ की रफ्तार नहीं थमी, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Spiderman Box Office Collection Day 2: टॉम हॉलैंड स्टारर स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने भारत में सिर्फ 2 दिनों में 107 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन करके इतिहास रच दिया है।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Aug 01, 2026 | 09:37 AM

'स्पाइडरमैन' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

SpiderMan Movie Collection: भारतीय सिनेमाघरों में हॉलीवुड के सुपरहीरो का जादू एक बार फिर दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। टॉम हॉलैंड और जेंडया की फिल्म स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की थी और दूसरे दिन भी इसकी आंधी थमती हुई नजर नहीं आ रही है। भारतीय दर्शकों से मिल रहे बेपनाह प्यार की बदौलत इस फिल्म ने अपने शुरुआती 2 दिनों के अंदर ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर नया इतिहास रच दिया है। एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अब यह फिल्म हर बीतते दिन के साथ नए रिकॉर्ड बना रही है और ट्रेड विशेषज्ञों की निगाहें इसके अगले बड़े आंकड़ों पर टिकी हुई हैं।

बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड फिल्मों का दबदबा कोई नई बात नहीं है, लेकिन इस बार का क्रेज कुछ अलग ही बयां कर रहा है। टॉम हॉलैंड की मुख्य भूमिका वाली यह नई स्पाइडर-मैन फिल्म भारतीय दर्शकों के दिलों पर पूरी तरह छा चुकी है। रिलीज के पहले ही दिन से सिनेमा घरों के बाहर दर्शकों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। दूसरे दिन के आंकड़े सामने आने के बाद यह साफ हो गया है कि फिल्म को लेकर दीवानगी बहुत गहरी है। सिर्फ 48 घंटों में 107.06 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन दर्ज करके इस सुपरहीरो ने साबित कर दिया है कि भारतीय बॉक्स ऑफिस पर उसका जलवा बरकरार है।

अलग-अलग भाषाओं में दर्शकों ने लुटाया भरपूर प्यार

पहले दिन शानदार 60.60 करोड़ रुपये की ओपनिंग दर्ज करने के बाद दूसरे दिन भी थिएटर्स में भारी भीड़ उमड़ी। खबरों के अनुसार फिल्म ने अपने दूसरे दिन भारत में लगभग 46.46 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

सम्बंधित ख़बरें

‘अल्लाह बड़े भाई को हमेशा खुश रखे’…संजय दत्त के लिए सलमान खान का भावुक अंदाज वायरल

Jana Nayagan Collection Day 9: ‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर कमाल, 9वें दिन भी दर्शकों की पहली पसंद बनी फिल्म

सॉफ्टवेयर इंजीनियर से बॉलीवुड स्टार तक, कोडिंग छोड़ फिल्मों में बनाई पहचान, जानें तापसी पन्नू के अनसुने किस्से

रिजेक्शन से नहीं मानी हार, टीवी की ‘मटका’ से पैन-इंडिया स्टार तक, जानिए मृणाल ठाकुर की सफलता की कहानी

दूसरे दिन सबसे ज्यादा कमाई अंग्रेजी भाषा से हुई, जहां 26.58 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया गया। वहीं हिंदी भाषा में स्पाइडर-मैन ने 16.42 करोड़ रुपये जोड़े। इसके अलावा तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी संयुक्त रूप से 3 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई हुई।

क्या टूटेगा एवेंजर्स एंडगेम का ऑल टाइम रिकॉर्ड

साल 2019 में आई हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स एंडगेम ने भारत में पहले दिन 53.10 करोड़ रुपये कमाकर एक मिसाल कायम की थी। स्पाइडर-मैन की इस नई सिक्वल ने 60.60 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ एंडगेम के उस 7 साल पुराने रिकॉर्ड को पहले ही दिन धाराशायी कर दिया था।

ये भी पढ़ें: तापसी पन्नू के बर्थडे पर जानिए उनके सबसे दमदार किरदार, जिन्होंने बदली बॉलीवुड की सोच

अब सिनेमा जगत के जानकारों की नजरें इस बात पर हैं कि क्या यह फिल्म एंडगेम के कुल 373 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ पाएगी। जिस आक्रामक रफ्तार से यह फिल्म आगे बढ़ रही है, उसे देखकर लगता है कि आने वाले दिनों में कई नए रिकॉर्ड बनना तय है।

Spiderman collection box office day 2 india crosses 100 crore club hindi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 01, 2026 | 09:37 AM

Topics:  

  • Box Office Collection
  • Entertainment
  • Hollywood
  • hollywood movies

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.