रिजेक्शन से नहीं मानी हार, टीवी की ‘मटका’ से पैन-इंडिया स्टार तक, जानिए मृणाल ठाकुर की सफलता की कहानी
Mrunal Thakur Struggle Story: छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने अनगिनत अस्वीकृतियों और बॉडी शेमिंग का सामना करते हुए भारतीय सिनेमा में एक खास पहचान बनाई है।
- Written By: यति सिंह
मृणाल ठाकुर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Mrunal Thakur Birthday Special: टीवी धारावाहिकों से अपने एक्ट्रेस की शुरुआत करके भारतीय सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस बनने का सफर कभी भी आसान नहीं होता। मुंबई की गलियों में ऑडिशन की लंबी लाइनों से लेकर बड़े पर्दे तक पहुंचने की राह में कलाकारों को कई तरह की चुनौतियों से गुजरना पड़ता है। एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। उन्होंने इंडस्ट्री के स्थापित मानकों, लोगों की तानों और लगातार मिली नाकामियों को पीछे छोड़कर आज पूरे देश के दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई है।
महाराष्ट्र के धुले जिले के एक साधारण मिडिल क्लास में जन्मी मृणाल की राहें हमेशा से एक्टिंग की ओर थीं। उनके परिवार की इच्छा थी कि वह डेंटल के क्षेत्र में एक सुरक्षित करियर चुनें। हालांकि मृणाल के सपने इससे बिल्कुल अलग थे। काफी मशक्कत और परिवार को मनाने के बाद उन्होंने सपनों के शहर मुंबई का रुख किया। मुंबई आकर उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई के साथ-साथ ऑडिशन देना शुरू किया। शुरुआती दिनों में लगातार मिलने वाले रिजेक्शन ने उनका हौसला तोड़ने की कोशिश की।
जब टीवी चेहरा कहकर दरकिनार कर दिया गया
सिर्फ 19 साल की उम्र में मृणाल को पहला टीवी ब्रेक मिला, जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। ‘कुमकुम भाग्य’ जैसे चर्चित धारावाहिक ने उन्हें हर घर में पहचान दिलाई। इस सफलता के बाद उनका असली सपना हमेशा से बड़ा पर्दा ही था।
सम्बंधित ख़बरें
सॉफ्टवेयर इंजीनियर से बॉलीवुड स्टार तक, कोडिंग छोड़ फिल्मों में बनाई पहचान, जानें तापसी पन्नू के अनसुने किस्से
ना लाल, ना हरा… जानिए ‘ट्रेजडी क्वीन’ मीना कुमारी का फेवरेट रंग जो बना उनकी पहचान
‘शादी कर लो…’ राघव जुयाल को मिला अनोखा प्रपोजल, इंटरव्यू में सुनाया दिलचस्प किस्सा
‘नींद में उल्टियां करता था’… चीटिंग के बाद टूटा रियलिटी टीवी स्टार, एक्स गर्लफ्रेंड ने किया बड़ा खुलासा
जब मृणाल ने फिल्मों का रुख करना चाहा, तब उनके सामने नई मुसीबतें खड़ी हो गईं। कास्टिंग डायरेक्टर्स ने उन्हें केवल टीवी चेहरा कहकर रिजेक्ट कर दिया। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर उन्होंने बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा। लोगों के तानों के बावजूद मृणाल ने हार मानने के बजाय अपने काम पर ध्यान केंद्रित करना सही समझा।
मृणाल ठाकुर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
एक भूमिका जिसने बदल दी पूरी करियर की दिशा
साल 2018 में आई फिल्म ‘लव सोनिया’ मृणाल ठाकुर के करियर का सबसे बड़ा मोड़ साबित हुई। इस फिल्म में उनकी दमदार एक्टिंग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया। इसके बाद ऋतिक रोशन की फिल्म ‘सुपर 30’, ‘जर्सी’ और ‘लस्ट स्टोरीज 2’ जैसी फिल्मों में काम करके उन्होंने साबित कर दिया कि वह किसी एक शैली या माध्यम तक सीमित नहीं हैं।
ये भी पढ़ें: ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का भौकाल देखने के लिए हो जाइए तैयार, इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर
तेलुगु ब्लॉकबस्टर ‘सीता रामम’ की सफलता ने उन्हें सही मायनों में एक पैन-इंडिया स्टार के रूप में स्थापित किया। आज मृणाल ठाकुर का यह सफर उन सभी लोगों के लिए प्रेरणा है, जो रूढ़िवादिता को तोड़कर अपनी पहचान खुद बनाने का हौसला रखते हैं।
