-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Imd Weather Update 7 August Heavy Rain Alert For Delhi Up Bihar And Kerala
आज का मौसम: दिल्ली से केरल तक बारिश का कहर, IMD ने कई राज्यों में जारी किया येलो, ऑरेंज और रेड अलर्ट
- Written By: अक्षय साहू
Weather Update: आईएमडी ने 7 अगस्त के लिए कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, यूपी, बिहार, केरल और पश्चिम बंगाल समेत कई क्षेत्रों में बारिश और आंधी की चेतावनी है।

IMD ने कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी (AI जनरेटेड इमेज)
Weather Update 7 August: देश के कई हिस्सों में मानसून की बारिश का कहर जारी है। जम्मू-कश्मीर से लेकर केरल तक कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। उत्तर भारत में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, जबकि असम और केरल के कई इलाकों में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बनी हुई हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 7 अगस्त के लिए कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और केरल समेत कई राज्यों में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली और एनसीआर में होगी बारिश
दिल्ली और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ समय से रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 7 अगस्त के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दिन अधिकतम तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिनभर बादल छाए रह सकते हैं और मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
आसमान से बरसेगी आफत! IMD ने 17 राज्यों के लिए जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, 70 KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
उत्तर भारत से लेकर दक्षिण तक मानसून का तांडव, अगले 12 घंटे इन राज्यों के लिए भारी; IMD का बड़ा अलर्ट
5 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
देश के इन राज्यों पर मंडरा रहा भारी बारिश का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अलर्ट
यूपी के 14 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
विज्ञान विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के 14 जिलों में आज तेज आंधी के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। इसमें आगरा, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, कानपुर, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, अलीगढ़, मथुरा, प्रयागराज, देवरिया, वाराणसी और गोरखपुर जिले हैं। लोगों को मौसम विभाग की सलाह का पालन करने के लिए कहा गया है।
बिहार में जारी रहेगा बारिश का सिलसिला
बिहार में भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 9 अगस्त तक राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हो सकती है। 7 अगस्त को भी कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान है।
केरल में अगले 48 घंटों तक तेज बारिश की चेतावनी
केरल में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने राज्य के मध्य और उत्तरी हिस्सों में अगले 48 घंटों तक तेज बारिश की चेतावनी दी है। कासरगोड, कन्नूर, एर्नाकुलम, इडुक्की, कोट्टायम, अलाप्पुझा और पथानामथिट्टा जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य कई जिलों में येलो अलर्ट लागू है। मछुआरों और समुद्र किनारे रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने और समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।
पश्चिम बंगाल के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट
पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भी भारी बारिश की संभावना है। पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर और बांकुड़ा में बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा कोलकाता, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, झाड़ग्राम, पुरुलिया और पश्चिम बर्धमान में भी शुक्रवार तक भारी बारिश का अनुमान है। दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार में भी तेज बारिश हो सकती है।
यह भी पढ़ें- उत्तर भारत से लेकर दक्षिण तक मानसून का तांडव, अगले 12 घंटे इन राज्यों के लिए भारी; IMD का बड़ा अलर्ट
इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि भारी बारिश वाले क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचें, जलभराव वाले इलाकों में सावधानी रखें और मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखें।
Imd weather update 7 august heavy rain alert for delhi up bihar and kerala
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
आज का मौसम: दिल्ली से केरल तक बारिश का कहर, IMD ने कई राज्यों में जारी किया येलो, ऑरेंज और रेड अलर्ट
Aug 07, 2026 | 07:25 AMSL vs IND Test: टीम इंडिया को चुनौती देने उतरेगा श्रीलंका क्रिकेट इलेवन, वॉर्मअप मैच के लिए कप्तान का ऐलान
Aug 07, 2026 | 07:17 AMNumerology: इन जन्म तारीखों में जन्मी महिलाएं मानी जाती हैं ‘घर की लक्ष्मी’, परिवार में लाती हैं सुख-समृद्धि
Aug 07, 2026 | 07:12 AMकुणबी प्रमाणपत्र रद्द होने पर भड़के मनोज जरांगे, फडणवीस, शिंदे और बावनकुले पर लगाया साजिश का आरोप
Aug 07, 2026 | 07:07 AMHouthi Attacks: सऊदी अरब के रिहायशी इलाके पर भीषण हूती हमला, एक बच्चे सहित ग्यारह नागरिक घायल
Aug 07, 2026 | 07:00 AMSL vs IND: श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ीं, अभ्यास के दौरान चोटिल हुए कप्तान शुभमन गिल
Aug 07, 2026 | 06:49 AMInternational Beer Day: बीयर का स्वाद दोगुना कर देता है सही ग्लास, जानिए किस बीयर के लिए कौन-सा ग्लास है बेस्ट
Aug 07, 2026 | 06:40 AMवीडियो गैलरी

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM














