-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Jacqueline Fernandez Sukesh Love Letter From Jail Over Dum Dum Song
जैकलीन फर्नांडिस के ‘दम दम’ गाने पर सुकेश चंद्रशेखर ने लिखा खत
- Written By: स्नेहा मौर्या
जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने फिर से जैकलीन फर्नांडिस के लिए अपने प्यार का इजहार किया है। हाल ही में जैकलीन का नया म्यूजिक वीडियो 'दम दम' रिलीज हुआ, जिसके बाद सुकेश ने उन्हें इमोशनल चिट्ठी लिखी है।

सुकेश चंद्रशेखर जैकलीन फर्नांडिस (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Jacqueline Fernandez: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। इसी बीच एक बार फिर वह अपने कथित एक्स बॉयफ्रेंड और ठग सुकेश चंद्रशेखर के चलते चर्चा में आ गई हैं।
जहां जैकलीन लगातार यह दावा करती रही हैं कि सुकेश से उनका कोई निजी रिश्ता नहीं रहा, लेकिन सुकेश अब भी खुलेआम उनके लिए अपने प्यार का इजहार करता रहता है। ऐसे में उसने फिर से जैकलीन के हालिया रिलीज गाने ‘दम दम’ को लेकर तिहाड़ जेल से एक लंबा-चौड़ा इमोशनल लेटर लिखा है।
जैकलीन के ‘दम दम’ को देखकर सुकेश ने फिर लिखा लेटर
दरअसल, सुकेश ने इस खत में गाने की कुछ लाइनें कोट करते हुए लिखा कि ‘दम दम’ उसके और जैकलीन की लव स्टोरी और मौजूदा हालात को दर्शाता है। सुकेश का कहना है कि इस गाने की लाइनें जैसे “तेरे बिना निकले है दम दम”, “साँसें हैं सीने में कम कम”, उनकी हालत को पूरी तरह बयां करती हैं। उसने जैकलीन को ‘ताकत’ बताया, जिसने दुनिया की सबसे बुरी जगह में भी उसे जीने की उम्मीद दी है।
सम्बंधित ख़बरें
Spider Man: Brand New Day: 10वें दिन टॉम हॉलैंड की फिल्म ने मचाया तहलका, 376 करोड़ के पार नेट कलेक्शन
KBC 18 Promo: चौथी शादी कब करेंगे? गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी पर आमिर खान की खिंचाई, यूजर्स ने किए कमेंट्स
Anupamaa Spoiler: बा से हार कर बौखलायी वसुंधरा, अनुपमा की जिंदगी में होगी अनुज की वापसी?
निकिता रावल कौन हैं? इवेंट में फैन ने जबरन किया किस, जानिए एक्ट्रेस की पूरी कहानी
आपको बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर साल 2017 से दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है और 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में मुख्य आरोपी है। इसी मामले में जैकलीन फर्नांडिस को सह-आरोपी बनाया गया है। हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट ने जैकलीन की वह याचिका खारिज कर दी, जिसमें उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एफआईआर को रद्द करने की मांग की थी। कोर्ट ने साफ किया कि उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
ये भी पढ़ें- रुबीना दिलैक ने बिकिनी लुक में इंटरनेट पर ढाया कहर, फिगर देख फैंस हुए दीवाने
एक्ट्रेस के गाने को हिट करने की कोशिश करेगा ठग आशिक
सुकेश ने अपने पत्र में आगे लिखा कि वह जैकलीन फर्नांडिस के गाने को 2025 का सबसे बड़ा म्यूजिक हिट बनाने की कोशिश करेगा। उसने फैंस के लिए एक लकी ड्रॉ लॉन्च करने की भी बात कही है, जिसमें यह गाना प्रमोट किया जाएगा।
मालूम हो, जैकलीन और सुकेश की रोमांटिक तस्वीरें पहले भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो चुकी हैं, जिनकी वजह से वह ईडी के रडार पर आई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुकेश ने जैकलीन को करोड़ों के महंगे गिफ्ट्स भेजे थे, जिनमें विदेशी बिल्लियां और एक अरबों का घोड़ा भी शामिल है।
Jacqueline fernandez sukesh love letter from jail over dum dum song
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द? छात्र आंदोलन के आगे झुकी सोरेन सरकार, 90 दिनों में CID जांच का आश्वासन
Aug 09, 2026 | 04:00 PMयोगी सरकार की नई पहल: हर माह इंटर कॉलेजों में पहुंचेंगे युवा IAS-IPS-IFS अधिकारी, करियर को देंगे सही दिशा
Aug 09, 2026 | 03:57 PMमहाराष्ट्र में 11 अगस्त से महंगा होगा दूध, जानें कितने रुपये बढ़ेंगे दाम और क्या है वजह?
Aug 09, 2026 | 03:56 PMदिल्ली की जलमग्न सड़क पर बुजुर्ग महिला की मदद को रुका बाइक सवार, वीडियो देख लोग बोले- दिल जीत लिया
Aug 09, 2026 | 03:49 PMGadchiroli News: गड़चिरोली में ग्रामसभा के बोर्ड पर निजी कंपनी का लोगो, ग्रामीणों ने जताई आपत्ति
Aug 09, 2026 | 03:46 PMधार में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड से आए ट्रॉले ने वैन को मारी टक्कर, 6 श्रद्धालुओं की मौत
Aug 09, 2026 | 03:46 PMSpider Man: Brand New Day: 10वें दिन टॉम हॉलैंड की फिल्म ने मचाया तहलका, 376 करोड़ के पार नेट कलेक्शन
Aug 09, 2026 | 03:44 PMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM













