- Hindi News »
- Entertainment »
- Jacqueline And Disha Patanis Entry In Welcome 3 Will Be Seen Romancing With Akshay Kumar
‘वेलकम 3’ में जैकलीन और दिशा पटानी की एंट्री,अक्षय कुमार संग रोमांस करती आएंगी नजर
- Written By: सुनीता पांडे

मुंबई: अक्षय कुमार स्टारर ‘वेलकम 3’ इन दिनों सुर्खियों में है। फिल्म को लेकर लगातार नए अपडेट सामने आ रहे हैं। हाल ही में फिल्म से नाना पाटेकर और अनिल कपूर की छुट्टी के साथ अरशद वारसी और संजय दत्त की एंट्री की खबर आई थी। अब खबर है कि इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस और दिशा पटानी की भी एंट्री हो गई है।
खबरों में मुताबिक ‘वेलकम 3’ में अक्षय कुमार राजीव की भूमिका में होंगे, जबकि संजय दत्त और अरशद वारसी कॉमिक फिल्म में उदय शेट्टी और मजनू भाई की भूमिका में नजर आएंगे। जैकलीन और दिशा पटानी की फिल्म में रोमांटिक एंगल होगा। रिपोर्ट की मानें तो पिछले हफ्ते की शुरुआत में, अक्षय कुमार, संजय दत्त, अरशद वारसी, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, फिरोज नाडियाडवाला और अहमद खान ‘वेलकम 3’ के फोटोशूट के लिए एम्पायर स्टूडियो में मिले थे। वे जल्द ही इस फोटोशूट के साथ फिल्म की घोषणा करने की योजना बना रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Akshay Kumar ने खोले स्ट्रगल के राज, सुभाष घई के ऑफिस के बाहर घंटों करते थे इंतजार
‘भूत बंगला’ के स्टंट सीन में अक्षय कुमार हुए थे घायल, BTS वीडियो में दिखा खतरनाक हादसा
Naagin 7 में नाग गुरु बनकर आएंगे अक्षय कुमार, ड्रैगन से प्रियंका चाहर चौधरी को करेंगे सतर्क
Golmaal 5 में अजय देवगन के रोमांस पर लगा ब्रेक! अक्षय कुमार की एंट्री से बदली फिल्म की पूरी कहानी
इस फ्रेंचाइजी के पहले दो भागों का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया था। वहीं, तीसरी फिल्म अहमद खान के निर्देशन में बनने जा रही है। बता दें कि अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित ‘वेलकम’ 2007 में रिलीज हुई थी। जिसमें फिरोज खान, अनिल कपूर, नाना पाटेकर, अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, परेश रावल और मल्लिका शेरावत नजर जैसे कलाकार नजर आए थे। वहीं, इसका सीक्वल ‘वेलकम बैक’ 2015 में रिलीज हुई थी। दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया था। यही वजह है कि अब दर्शक इसके तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Jacqueline and disha patanis entry in welcome 3 will be seen romancing with akshay kumar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Pimpri Chichwad मेट्रो प्रोजेक्ट पर सख्ती: खराब सड़कों पर भड़की स्थायी समिति, महामेट्रो को भुगतान पर लगाई रोक
Apr 11, 2026 | 02:19 PM‘मैं गेंदबाज नहीं…’, बुमराह और हेजलवुड की धुनाई करने के बाद Vaibhav Sooryavanshi ने किया बड़ा खुलासा
Apr 11, 2026 | 02:18 PMकिशोरियों की सेहत के लिए जरूरी HPV टीका, वर्धा में जागरूकता की कमी से धीमी रफ्तार
Apr 11, 2026 | 02:17 PMमहाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल के साथ बड़ा हादसा, हेलीकॉप्टर हेलीपैड की जगह कार पार्किंग में उतरा, देखें VIDEO
Apr 11, 2026 | 02:14 PMजमीन भी गई और घर भी नहीं मिला! मौदा के कुंभारी गांव में विकास की भेंट चढ़ा ग्रामीणों का भविष्य
Apr 11, 2026 | 02:14 PMपवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ की डिजिटल रिलीज डेट आई सामने, जानें कब और कहां देखें फिल्म
Apr 11, 2026 | 02:14 PMआचार्य प्रशांत ने IIIT नागपुर में युवाओं को दिया आत्मबोध का मंत्र; गीतांजलि के माध्यम से समझाया जीवन का सत्य
Apr 11, 2026 | 02:13 PMवीडियो गैलरी

‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद बाबा महाकाल की शरण में सारा अर्जुन! भस्म आरती में भक्ति देख फैंस हुए मुग्ध
Apr 11, 2026 | 01:52 PM
Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM
कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PM














