- Hindi News »
- Entertainment »
- Jackie Shroff Brother Was Real Life Robin Hood Jaggu Dada Became Actor
Birthday Special: रियल लाइफ के रॉबिन हुड थे जैकी श्रॉफ के भाई, उनकी वजह से एक्टर बने जग्गू दादा
जैकी श्रॉफ, जिनका असली नाम जयकिशन काकुभाई श्रॉफ है। उन्होंने 38 सालों में 200 से अधिक फिल्मों में काम किया। वह पहले जग्गू दादा नाम से मशहूर थे। देव आनंद ने उन्हें पहला ब्रेक दिया, और "हीरो" फिल्म से स्टार बने।
- Written By: अदिति भंडारी

लाइफ के रॉबिन हुड थे जैकी श्रॉफ के भाई, उनकी वजह से एक्टर बने जग्गू दादा (सौ. सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार हैं जैकी श्रॉफ। वे अपने तकिया कलाम “भिडू!” से जाने जाते हैं। एक्टर को उनके फैंस इस डायलॉग से बखूबी जानते हैं। लेकिन क्या आप उनका पूरा नाम जानते हैं? जैकी श्रॉफ का पूरा नाम जयकिशन काकुभाई श्रॉफ है। उनका जन्म 1 फरवरी 1957 को महाराष्ट्र जिले के उग्दीर में हुआ था।
एक्टर बॉलीवुड में 38 साल से काम कर रहे हैं। उन्होंने नौ अलग-अलग भाषाओं में 200 से ज्यादा फिल्में की हैं। बॉलीवुड में एक्टर के अभिनय ने लोगों के दिल में खूब राज किया है। उनके पिता काकाभाई हरीभाई श्रॉफ एक गुजराती थे और उनकी माता कजाकिस्तान की तुर्क थीं। जैकी एक्टर बनने से पहले मुंबई के एक मामूली गुंडे थे, जिन्हें जग्गू दादा के नाम से जाना जाता था।
जैकी श्रॉफ के अनुसार, उनके भाई चोल के असली दादा थे। वे गरीबों की मदद करते थे। एक बार जैकी का भाई किसी को बचाने के लिए समुद्र में कूद गए थे जबकि उन्हें तैरना नहीं आता था। वह जैकी के सामने ही डूबा था। उस दिन जैकी ने तय किया कि वह बस्ती में भलाई का काम करेंगे और अपने भाई की जगह लेंगे। तब वे जग्गू दादा बने।
सम्बंधित ख़बरें
Aakhri Sawal Collection: आखिरी सवाल की ओपनिंग बेहद कमजोर, सोशल मीडिया पर चर्चा, खाली रहे सिनेमा हॉल
Vicky या Katrina…कौन है कितना अमीर, जानें क्या है इस पावर कपल की नेटवर्थ?
Cannes Festival 2026: हुमा कुरैशी की बनारसी से लेकर उर्वशी रौतेला की सबसे महंगी ड्रेस तक, तस्वीरों में कान्स
‘Welcome To The Jungle’ में होंगे कौन-कौन से सितारें…किन कलाकारों का होगा ज़ोरदार वेलकम, जानें यहां…
जैकी का गुंडे से एक्टर बनने का सफर थोड़ा फिल्मी था। एक बार वे देवआनंद की 1982 में आई फिल्म “स्वामी दादा” की शूटिंग देखने के लिए गए थे। भीड़ में जैकी अलग ही दिखाई दे रहे थे। देवआनंद की नजर जब उन पर पड़ी, तो उन्होंने उन्हें बुलाया और फिल्म में एक छोटा सा रोल करने के लिए कहा। ऐसे जैकी की एंट्री बड़े पर्दे पर हुई।
इसके बाद जैकी सुभाष घई की 1983 में आई फिल्म “हीरो” से मुख्य किरदार के रूप में उभरे। सुभाष घई को उनका नाम जयकिशन पुराना और बड़ा लगा। इसलिए उन्होंने उसका नाम बदलकर जैकी कर दिया। “हीरो” फिल्म काफी सफल हुई। उसके बाद जैकी ने सुभाष के साथ कई फिल्में कीं। जैकी ने 5 जून 1987 में अपनी गर्लफ्रेंड आयशा दत्त से शादी कर ली।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
जैकी और उनकी पत्नी आयशा मिलकर इंटरटेनमेंट लिमिटेड नाम की मीडिया कंपनी चलाते हैं। इसके अलावा वे 15 साल सोनी टीवी के 10 प्रतिशत शेयर के मालिक रहे, जिन्हें 2012 में उन्होंने बेच दिया। इसके अलावा जैकी टीवी पर एक मैजिक शो के जज भी रह चुके हैं। जैकी दिल से सोचने वाले आदमी हैं, इसलिए वे बॉलीवुड में लोकप्रिय हैं। कई फिल्में उन्होंने निर्माता की मदद के तौर पर की हैं। ये जानते हुए भी कि इससे उनके करियर पर बुरा असर पड़ सकता है।
Jackie shroff brother was real life robin hood jaggu dada became actor
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जब भी यहाँ आता हूँ, असीम शांति मिलती है… शिरडी में साईं बाबा के दर पर नतमस्तक हुए राघव चड्ढा
May 17, 2026 | 09:52 PMUttar Pradesh: कैबिनेट विस्तार के बाद एक्शन में CM योगी, कल बुलाई बड़ी बैठक; नए मंत्रियों को सौंपेंगे विभाग!
May 17, 2026 | 09:39 PMRR vs DC: वैभव और रियान की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बावजूद 200 पार नहीं कर पाई आरआर, स्टार्क ने झटके 4 विकेट
May 17, 2026 | 09:32 PMनवी मुंबई में गुलाबी बहार! नेरुल के वेटलैंड्स पर उतरा हजारों फ्लेमिंगो का झुंड; देखें प्रकृति का यह नजारा
May 17, 2026 | 09:28 PMईरान पर एयर स्ट्राइक की तैयारी में ट्रंप? US मीडिया के दावे से हलचल तेज, अराघची बोले- सब्र का इम्तिहान न लें
May 17, 2026 | 09:24 PMरहस्य, रोमांच और इतिहास का खजाना…India के ये 5 मंदिर, ट्रैवल लवर्स जरूर करें एक्सप्लोर
May 17, 2026 | 08:58 PMलाडकी बहीन योजना में अपात्र घोषित 70 लाख महिलाओं को मिला आखिरी मौका; दोबारा जमा कर सकेंगी दस्तावेज
May 17, 2026 | 08:53 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














