Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 29 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘370रु. बिरयानी विवाद’ के बाद समय रैना के नए मजाक पर मचा बवाल, हार्ट अटैक जोक के बाद फूटा लोगों का गुस्सा

Samay Raina India's Got Latent Controversy:कॉमेडियन समय रैना अपने शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के नए सीजन के साथ आते ही विवादों में घिर गए हैं। उनके एक पुराने मजाक पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jun 29, 2026 | 01:13 PM

समय रैना (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

India’s Got Latent Controversy: फेमस स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना ने जैसे ही अपने रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर वापसी की, और आते ही विवादों में घिर घिर गए। इस नए सफर की शुरुआत में आलिया भट्ट और शरवरी जैसी बड़ी अभिनेत्रियां बतौर गेस्ट शामिल हुईं, जिससे शो को लेकर दर्शकों में भारी क्रेज था।

हालांकि, यह खुशी ज्यादा देर टिक नहीं सकी क्योंकि इंटरनेट पर उनकी एक पुरानी वीडियो क्लिप दोबारा वायरल होने लगी है। इस क्लिप ने सोशल मीडिया पर मर्यादा और मॉर्डन कॉमेडी के गिरते लेवल को लेकर एक गंभीर बहस छेड़ दी है। शो के दौरान समय रैना स्टेज से एक ऐसी अमर्यादित टिप्पणी कर बैठते हैं, जो अब उनके लिए मुसीबत का सबब बन चुकी है।

हार्ट अटैक वाले मजाक पर क्यों मचा है देश में बवाल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये वीडियो क्लिप साल 2024 के एक एपिसोड से जुड़ी है। शो के दौरान दर्शकों के बीच बैठी एक लड़की अचानक अपनी जगह से उठकर बाहर जाने लगती है। जब मंच से समय रैना इसका कारण पूछते हैं, तो उस लड़की के साथ आया उसका पुरुष मित्र बेहद सामान्य तरीके से मुस्कुराते हुए जवाब देता है कि लड़की के पिता को हल्का दिल का दौरा पड़ा है, इसलिए उसे फौरन निकलना पड़ रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

Maa Inti Bangaaram BO Collection: 10वें दिन सामंथा की फिल्म ने तोड़े रिकॉर्ड, अनुष्का शेट्टी की फिल्म को छोड़ा

रिलीज से पहले विवादों में फंसी श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’, विठाबाई नारायणगांवकर के परिवार ने रखी बड़ी मांग

तेज बारिश का कहर! अकोला में उफनते नाले में बही खड़ी कार, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

आगरा कैंट पर सचखंड एक्सप्रेस में AC हुआ फेल, यात्रियों का हंगामा; एक घंटे बाद रवाना हुई ट्रेन

This is peak unmaturity in boys these days. When your girlfriend’s Dad suddenly has a minor heart attack, she leaves crying but you don’t give her your shoulder and keep enjoying your favourite show 🥲 pic.twitter.com/hG5N3vVD27 — POL (@CptoneP) June 27, 2026

दोस्त की इस संवेदनहीनता और बेफिक्री को देखकर समय रैना हैरान होते हैं और उससे सवाल करते हैं कि वह इतना शांत कैसे रह सकता है तथा अपनी दोस्त के साथ क्यों नहीं जा रहा है। इसके तुरंत बाद समय रैना स्टेज से एक ऐसी अमर्यादित टिप्पणी कर बैठते हैं, जो अब उनके लिए मुसीबत का सबब बन चुकी है।

कॉमेडी के नाम पर परोसी जा रही है महिलाओं से नफरत

इंडियाज गॉट लेटेंट मंच से दिया गया वह बयान न केवल असंवेदनशील था, बल्कि उसमें महिलाओं को लेकर एक बेहद संकुचित और आपत्तिजनक दिख रहा था। समय ने कहा कि वह युवती अभी जाकर रोएगी और जब यह युवक उसे कंधा देगा, तभी बदले में उसे फिजिकल रिलेशनशिप बनाने का मौका मिलेगा।

इस फूहड़ टिप्पणी पर उस वक्त शो में मौजूद दर्शकों ने जमकर ठहाके लगाए थे, लेकिन आज वही क्लिप उनके गले की फांस बन गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लोग इस व्यवहार के खिलाफ नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि किसी के परिवार के सदस्य की गंभीर बीमारी का इस तरह से मजाक उड़ाना और उसमें ‘लॉकर रूम’ जैसी अश्लील भाषा का प्रयोग करना बेहद शर्मनाक बात है।

ये भी पढ़ें: Maa Inti Bangaaram BO Collection: 10वें दिन सामंथा की फिल्म ने तोड़े रिकॉर्ड, अनुष्का शेट्टी की फिल्म को छोड़ा

क्या था 370 बिरयानी विवाद जिससे जुड़े तार

सोशल मीडिया पर लोग समय रैना की इस टिप्पणी को हाल ही में हुए ‘₹370 बिरयानी विवाद’ से जोड़कर देख रहे हैं। दरअसल, कुछ समय पहले स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो का एक वीडियो सामने आया था। उसमें हिमांशु जांगड़ा नाम के एक युवक ने बताया था कि उसने एक युवती को डेट पर ₹370 की चिकन बिरयानी खिलाई थी, इसलिए वह इस खर्च को एक निवेश मानकर उस पर रिटर्न की उम्मीद कर रहा था।

उस मामले में चौतरफा घिरने के बाद युवक ने सार्वजनिक माफी मांगी थी और अपने सोशल मीडिया खाते हटा लिए थे। अब समय रैना के इस पुराने वीडियो ने साबित कर दिया है कि कॉमेडी जगत में महिलाओं को एक वस्तु की तरह देखने की यह छोटी मानसिकता कितनी गहराई तक पैठी हुई है।

Indias got latent controversy samay raina after biryani row heart attack joke sparks backlash

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 29, 2026 | 01:13 PM

Topics:  

  • Entertainment News
  • India's Got Latent
  • OTT News
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.