Maa Inti Bangaaram BO Collection: 10वें दिन सामंथा की फिल्म ने तोड़े रिकॉर्ड, अनुष्का शेट्टी की फिल्म को छोड़ा
Samantha Ruth Prabhu beats Anushka Shetty: सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म 'मां इंती बंगारम' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाते हुए अपने 10वें दिन अनुष्का शेट्टी की फिल्म 'अरुंधती' के रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
- Written By: यति सिंह
सामंथा रुथ प्रभु (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Maa Inti Bangaaram BO Collection Day 10: फिल्म ‘मां इंती बंगारम’ ने न केवल दर्शकों का दिल जीता बल्कि बॉक्स ऑफिस पर बरसों पुराने बने रिकॉर्ड्स को भी तोड़ कर रख दिया है। मजबूत कहानी और बेहतरीन एक्टिंग के दम पर फिल्म ‘मां इंती बंगारम’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। जब भी बड़े रिकॉर्ड्स टूटने की बात होती है तो लोगों के मन में सैकड़ों करोड़ के बजट वाली फिल्मों का ख्याल आता है।
लेकिन फिल्म ‘मां इंती बंगारम’ ने उस धारणा को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है। यह कमाल किसी बेहद महंगी फिल्म ने नहीं बल्कि महज 20 करोड़ रुपये के सीमित बजट में बनी फिल्म ने कर दिखाया है। ‘मां इंती बंगारम’ ने अनुष्का शेट्टी की ब्लॉकबस्टर फिल्म अरुंधती की सालों की सफलता एक मिसाल को भी तोड़ कर रख दिया है। सामंथा रुथ प्रभु की इस नई एक्शन-फैमिली थ्रिलर ‘मां इंती बंगारम’ ने अपनी रिलीज के 10वें दिन ही अरुंधती के लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है।
अनुष्का शेट्टी की फिल्म का रिकॉर्ड भी टूटा
शुरुआती दिनों के बाद वीकेंड की छुट्टियों का फिल्म ‘मां इंती बंगारम’ को जबरदस्त फायदा मिला है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने अपने 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को करीब 5.30 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है।
सम्बंधित ख़बरें
रिलीज से पहले विवादों में फंसी श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’, विठाबाई नारायणगांवकर के परिवार ने रखी बड़ी मांग
Genelia Reaction: ‘मैं लकी हूं’, गोविंदा की पत्नी के अफेयर वाले बयान पर जेनेलिया देशमुख का रिएक्शन हुआ वायरल
‘द अलायंस’ में आमने-सामने आए गौहर खान के पति जैद दरबार और एक्स बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन, गले मिलकर खत्म की अटकलें
‘हैवान’ में खतरनाक नेगेटिव किरदार निभाएंगे अक्षय कुमार, सैफ अली खान बोले- इस बार सब कुछ अलग होगा
इसके साथ ही अगर इसके सफर पर नजर डालें तो फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में ही 33.70 करोड़ रुपये बटोर लिए थे। दूसरे हफ्ते के शुक्रवार को 4.35 करोड़ और शनिवार को 4.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन करके बढ़ती रफ्तार को साबित किया।
ये भी पढ़ें: रिलीज से पहले विवादों में फंसी श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’, विठाबाई नारायणगांवकर के परिवार ने रखी बड़ी मांग
आंध्र प्रदेश और तेलंगाना बने कलेक्शन में मददगार
फिल्म ‘मां इंती बंगारम’ को सबसे ज्यादा मजबूती आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के सिनेमाघरों से मिली है। दूसरे रविवार को हुए कुल कलेक्शन में से अकेले आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से करीब 4.50 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई हुई है।
इसके अलावा सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ने कर्नाटक से 1.10 करोड़ रुपये, तमिलनाडु से 41 लाख रुपये और देश के बाकी हिस्सों से 12 लाख रुपये का कलेक्शन आया है। इस तरह फिल्म का घरेलू स्तर पर नेट कलेक्शन 48.25 करोड़ रुपये और कुल ग्रॉस कलेक्शन 55.86 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
