Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 29 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रिलीज से पहले विवादों में फंसी श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’, विठाबाई नारायणगांवकर के परिवार ने रखी बड़ी मांग

Shraddha Kapoor Eetha Movie Controversy: श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म 'ईठा' रिलीज से पहले ही बड़े विवाद में फंस गई है, जहां विठाबाई के परिवार ने फिल्म का नाम बदलने की मांग की है।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jun 29, 2026 | 11:52 AM

श्रद्धा कपूर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Eetha Movie Controversy: सिनेमा प्रेमियों के बीच अपनी बेहतरीन एक्टिंग से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनकी आने वाली फिल्म ‘ईठा’  का एक बेहद दमदार और रोंगटे खड़े कर देने वाला टीजर सामने आया था, जिसे देखने के बाद से ही फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

लेकिन बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने से पहले ही फिल्म ‘ईठा’ के रास्ते में एक बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है। फिल्म के नाम को लेकर एक ऐसा विवाद खड़ा हो गया है जिसने मेकर्स की चिंता को बढ़ा दिया है। ये विवाद महाराष्ट्र की सांस्कृतिक विरासत और सम्मान से जुड़ा मामला बन गया है।

‘ईठा’  के नाम को लेकर अचानक शुरू हुआ घमासान

इस पूरे विवाद की जड़ में फिल्म का नाम ‘ईठा’ है, जिस पर अब राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। दरअसल, यह फिल्म महाराष्ट्र की बेहद लोकप्रिय और ऐतिहासिक लावणी डांसर विठाबाई नारायणगांवकर की रियल लाइफ पर आधारित एक बायोपिक है।

सम्बंधित ख़बरें

Cocktail 2 BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर जारी है ‘कॉकटेल 2’ का जादू, दूसरे वीकेंड में दिखाया दम

Genelia Reaction: ‘मैं लकी हूं’, गोविंदा की पत्नी के अफेयर वाले बयान पर जेनेलिया देशमुख का रिएक्शन हुआ वायरल

‘द अलायंस’ में आमने-सामने आए गौहर खान के पति जैद दरबार और एक्स बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन, गले मिलकर खत्म की अटकलें

‘हैवान’ में खतरनाक नेगेटिव किरदार निभाएंगे अक्षय कुमार, सैफ अली खान बोले- इस बार सब कुछ अलग होगा

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी यानी राकांपा के फिल्म और सांस्कृतिक विंग ने इस शीर्षक पर अपनी बहुत ही सख्त आपत्ति दर्ज कराई है। उनका कहना है कि जब कहानी पूरी तरह से विठाबाई के संघर्षों को दर्शाती है, तो इसका नाम भी उन्हीं के नाम पर रखा जाना चाहिए था।

विठाबाई नारायणगांवकर परिवार ने भी खोला मोर्चा

फिल्म ‘ईठा’ को लेकर विवाद उस समय और ज्यादा गंभीर हो गया जब खुद दिवंगत विठाबाई नारायणगांवकर के परिवार ने भी इस विरोध प्रदर्शन को अपना पूरा सपोर्ट दे दिया। विठाबाई के बेटों कैलाश और राजेश नारायणगांवकर के साथ उनके पोते मोहित ने भी फिल्म के मौजूदा नाम ‘ईठा’ को लेकर अपनी गहरी निराशा व्यक्त की है।

विठाबाई के परिवार का मानना है कि यह केवल एक सिनेमाई नाम का मुद्दा नहीं है, बल्कि यह उनकी विरासत के सम्मान से जुड़ा हुआ है। उनकी मुख्य मांग है कि फिल्म का नाम बदलकर ‘विठा’ या ‘विठाबाई’ किया जाए ताकि आने वाली नई पीढ़ी इस महान शख्सियत के नाम को हमेशा के लिए याद रख सके।

ये भी पढ़ें: Cocktail 2 BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर जारी है ‘कॉकटेल 2’ का जादू, दूसरे वीकेंड में दिखाया दम

टीजर के उस एक सीन ने बढ़ा दी है लोगों की उत्सुकता

फिल्म के  टीजर के एक बेहद भावुक और हैरान कर देने वाले सीन में दिखाया गया है कि श्रद्धा कपूर का किरदार 9 महीने की गर्भावस्था में है और उसे भयंकर प्रसव पीड़ा हो रही है। इसके बावजूद वह अपनी कला के प्रति समर्पित रहते हुए स्टेज पर उतरती हैं और बच्चे के जन्म के तुरंत बाद दर्द की परवाह किए बिना दोबारा लावणी करने पहुंच जाती हैं। इस रोंगटे खड़े कर देने वाले सीन ने लोगों को विठाबाई के वास्तविक जीवन के कड़े संघर्षों से परिचित कराया है।

फिल्म का निर्माण मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले फेमस प्रोड्यूसर दिनेश विजान कर रहे हैं और इसका डायरेक्शन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ-साथ रणदीप हुड्डा और मोहम्मद जीशान अय्यूब जैसे मझे हुए कलाकार भी बेहद महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म आने वाले 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Who was vithabai narayangaonkar shraddha kapoor eetha movie controversy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 29, 2026 | 11:52 AM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Entertainment News
  • New Movie
  • Shraddha Kapoor

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.