‘ये कौन सा शो है, मुझे पता नहीं', क्या समय रैना के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ से अनजान हैं बॉबी देओल?

Samay Raina Indias Got Latent 2: समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ को लेकर बॉबी देओल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहते नजर आते हैं कि उन्हें इस शो के बारे में पता नहीं है।
Samay Raina Indias Got Latent Bobby Deol Alia Bhatt Sharvari Wagh
बॉबी देओल और आलिया भट्ट
Updated on

Bobby Deol On Indias Got Latent 2: कॉमेडियन समय रैना के चर्चित शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के दूसरे सीजन ने एक बार फिर दर्शकों के बीच धूम मचा दी है। यूट्यूब और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शो को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसी बीच अभिनेता बॉबी देओल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह दावा करते नजर आ रहे हैं कि उन्हें ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के बारे में जानकारी नहीं है।

वायरल वीडियो में बॉबी देओल किसी इंटरव्यू का हिस्सा दिखाई देते हैं। बातचीत के दौरान उनसे पूछा जाता है कि हाल ही में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ समय रैना के शो में अपनी फिल्म ‘ऐल्फा’ का प्रमोशन करने पहुंची थीं, तो क्या वह भी शो में नजर आएंगे? इस सवाल पर बॉबी देओल थोड़ा हैरान दिखाई देते हैं और जवाब देते हैं कि ये कौन सा शो है, मुझे पता नहीं है। तू अभी अब रहने दे। उनका यह जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

क्या यह प्रमोशनल वीडियो हो सकता है

हालांकि वीडियो को देखने के बाद कई लोगों को यह एक सामान्य इंटरव्यू लगता है, लेकिन कुछ दर्शकों का मानना है कि यह किसी प्रमोशनल रणनीति का हिस्सा भी हो सकता है। वीडियो केवल 23 सेकेंड का है और इसका आगे का हिस्सा कहीं उपलब्ध नहीं है। यही वजह है कि सोशल मीडिया यूजर्स के बीच यह चर्चा शुरू हो गई है कि कहीं बॉबी देओल जानबूझकर ऐसा जवाब देकर आगामी एपिसोड को लेकर उत्सुकता तो नहीं बढ़ा रहे।

ऐल्फा में निभा रहे हैं अहम भूमिका

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ पहले ही ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर अपनी फिल्म ‘ऐल्फा’ का प्रमोशन कर चुकी हैं। बॉबी देओल जल्द ही फिल्म ‘ऐल्फा’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट, शरवरी वाघ और अनिल कपूर भी प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देंगे। खास बात यह है कि ‘ऐल्फा’ को वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल स्पाई फिल्म बताया जा रहा है।

कब रिलीज होगी ऐल्फा

शिव रवैल के निर्देशन में बनी ‘ऐल्फा’ 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। ट्रेलर में आलिया और शरवरी दमदार एक्शन अवतार में नजर आई हैं, जबकि बॉबी देओल एक बार फिर खतरनाक निगेटिव किरदार में दिखाई देंगे। ऐसे में फैंस को फिल्म के साथ-साथ बॉबी के वायरल वीडियो की सच्चाई जानने का भी इंतजार है।

Navbharat Live
navbharatlive.com